National

बेंगलुरु के सरकारी स्कूल में मासूमों पर कहर :10 से 13 साल के बच्चों को पेड़ से बांध बीड़ी पीने को मजबूर किया, 6 गिरफ्तार

बेंगलुरु के सरकारी स्कूल में मासूमों पर कहर

कर्नाटक में मासूम बच्चों को टॉर्चर करने का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के मुताबिक राजधानी बेंगलुरु में नगर निगम के एक स्कूल के कैंपस में कुछ लोगों ने पहले 10 से 13 साल के बच्चों को पेड़ से बांध दिया और फिर उन्हें बीड़ी पीने के लिए मजबूर किया। मामले में पुलिस ने 5 नाबालिगों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


बच्चों को एक गिरोह द्वारा कथित तौर पर धमकाया

NDTV की खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बेंगलुरू के व्हाइटफील्ड इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में कई दिनों तक बच्चों को एक गिरोह द्वारा कथित तौर पर धमकाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कूल परिसर में ही सब कुछ चल रहा था. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

व्हाइटफील्ड के एसपी डी देवराज ने कहा, ‘हमें देर रात स्कूल परिसर के अंदर कुछ लोगों के शराब पीने की सूचना मिली थी। वहां पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। ताजा घटना दोपहर बाद की है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

बच्चों को लाठियों से पीट रहे थे आरोपी

वीडियो क्लिप में, गिरोह के कुछ सदस्यों को आदेशों की अवहेलना करने और उन्हें बीड़ी पीने के लिए मजबूर करने के लिए बच्चों को पेड़ों से बांधते देखा जा सकता है। दूसरी क्लिप में एक आरोपी स्कूल के 7 छात्रों को लाठियों से पीटता नजर आ रहा है। आरोपी बच्चों पर पास की दुकान से बीड़ी खरीदने के लिए दबाव बनाते भी देखे जा सकते हैं।

फैक्ट्रियों में काम करते हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी पास की फैक्ट्रियों में मजदूरी का काम करते हैं। उनमें से कुछ भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य पांच को किशोर गृह में रखा गया है।

स्कूल प्रशासन मौन रहा

स्थानीय लोगों के दबाव में स्कूल प्रशासन भी खामोश रहा। हालांकि, स्कूल के पास रहने वाले कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों से इस कृत्य का वीडियो शूट किया और इसे पूर्व स्थानीय नगरसेवक एस श्रीकांत को भेज दिया। श्रीकांत ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद कार्रवाई की गई।

वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी बेंगलुरु साउथ डी हनुमंतराय ने कहा, ”दोनों वीडियो क्लिप शनिवार को रिकॉर्ड की गईं। सुबह 11:30 बजे स्कूल बंद कर दिया गया. घटना दोपहर के समय हुई, जब कुछ छात्र स्कूल में खेलने आए. हालांकि, उन्होंने पहले किसी भी घटना से इनकार किया।

10 To 13-Year-Old Children Tied To Tree | Pressure Made To Drink Bidi | 6 Accused Arrested | Bangluru | Karnataka | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button