ग्रह-नक्षत्र :सूर्य-शनि का अशुभ योग 15 जुलाई तक, इन 3 राशियों के जातक रहें संभलकर
15 जून को सूर्य वृष राशि से मिथुन राशि में चला गया है, यह अब 15 जुलाई तक रहेगा। यह शनि से आठवीं राशि में है। इसलिए अब सूर्य और शनि का अशुभ षडाष्टक योग होगा। इसका प्रभाव देश और दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों पर पड़ेगा। इस राशि में आने के बाद बड़े मौसमी बदलाव भी होते हैं।
सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश के बाद बारिश का मौसम पूरी तरह से शुरू हो जाता है। मिथुन संक्रांति के दौरान बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग
काशी के के ज्योतिषी डॉ. गणेश शर्मा का कहना है कि सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने के बाद 15 जुलाई तक सूर्य और शनि छठी और आठवीं राशि में एक-दूसरे में रहेंगे, जिसे षडाष्टक योग कहते हैं।
सूर्य और शनि आपस में शत्रु होने के कारण यह अशुभ योग देश के लोगों और प्रशासन के बीच अविश्वास को बढ़ाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। देश के लोगों के असंतुष्ट रहने से पड़ोसी देशों से विवाद हो सकता है।
अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव रहेगा। देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बीमारियों के बढ़ने की संभावना है। वहीं देश की एक बड़ी हस्ती की मृत्यु के योग भी बन रहे हैं।
इसके साथ ही प्राकृतिक कहर यानी बाढ़, भूकंप, चक्रवात या आगजनी की स्थिति बन सकती है।
देश के लोगों के बीच रोग और आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है। लोगों के स्वास्थ्य को लेकर देश-विदेश में नई समस्याएं सामने आ सकती हैं।
मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि के लिए शुभ
सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
इन 4 राशियों वाले लोगों को नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। अटका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। संपत्ति और वित्तीय मामलों में लाभ की संभावना है। भाग्य भी आपका साथ देगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को सावधान रहना होगा
सूर्य के मिथुन राशि में आने से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इन 3 राशियों के लोगों के काम में रुकावट आ सकती है।
विवाद की संभावना है। धन हानि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
नया काम शुरू करने से आपको बचना होगा। कर्ज न लें लापरवाही और काम में जल्दबाजी से भी बचना चाहिए।
कुंभ राशि सहित 5 राशियों के लिए मिलाजुला समय
मिथुन राशि में सूर्य के आने से वृष, मिथुन, तुला, धनु, कुंभ राशि के लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। इन 5 राशियों के लोगों को धन की प्राप्ति होगी, लेकिन खर्चे भी होंगे।
कुछ मामलों में सितारों का सहयोग मिलेगा, वहीं काम में रुकावट, तनाव और विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
rashifal | Grah gochar | zodiac | astrology | astro science
Like and Follow us on :



