Corona-Update

देश में कोरोना से 32,810 मौतें:24 घंटे में 702 लोगों ने जान गंवाई; आंध्र प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार और चेन्नई में 2 हजार के पार, महाराष्ट्र में 267 मरीजों की जान गई

Corona lives. देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 32 हजार 810 हो गया है। 24 घंटे में 702 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 267 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 13,656 लोगों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में 85 लोगों की मौत हुई। यहां राजधानी चेन्नई में मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार हो गया। चेन्नई में अब तक 2,008 मौतें हो चुकी हैं।

उधर, कर्नाटक में 80 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 1,878 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में रविवार को 56 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार हो गया।

24 राज्यों में संक्रमितों ने अब तक जान गंवाई

रविवार को 24 राज्यों में 702 मरीजों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के अलावा सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 40, उत्तर प्रदेश में 39, गुजरात और दिल्ली में 21-21, बिहार में 17, पंजाब में 15, मध्य प्रदेश में 12, ओडिशा और राजस्थान में 11-11, जम्मू कश्मीर में 7, हरियाणा में 3, छत्तीसगढ़ में 4, त्रिपुरा, पुडुचेरी, गोवा, असम और केरल में 2-2 संक्रमितों ने जान गंवाई। सिक्किम में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई। इसके अलावा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 1-1 मरीज की मौत हो गई।

Like and follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button