कोरोना LIVE इंडिया अपडेट : रेमडेसिविर दवा की ब्लैक मार्केटिंग पर केंद्र सख्त Read it later

रेमडेसिविर दवा की ब्लैक मार्केटिंग पर केंद्र सख्त

Table of Contents

  • केंद्र सरकार ने राज्यों को रोक लगाने के आदेश दिए; देश में अब तक 7.40 लाख मामले सामने आए

 दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 40 हजार 136 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने संक्रमित मरीजों के इलाज में काम आने वाली रेमडेसिवीर दवा की ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। सरकार ने मंगलवार को राज्यों से कहा कि वो सभी अस्पतालों में सही दाम पर रेमडेसिवीर दवा की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित कराएं।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दो हफ्ते पहले ही सिप्ला और हेटेरो को  की सप्लाई करने की अनुमति दी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने राज्य और केंद्र शासित राज्य सरकारों को पत्र में रेमडेसिवीर दवा की ब्लैक मार्केटिंग और अस्पतालों में इसकी कमी का जिक्र भी किया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दो हफ्ते पहले ही सिप्ला और हेटेरो को रेमडेसिवीर के जेनरिक वर्जन की सप्लाई करने की अनुमति दी थी।

तय कीमत से 6 से 10 गुना ज्यादा दाम पर लोग इसे बेच रहे

सिप्ला ने रेमडेसिवीर की कीमत 4,000 रुपये जबकि हेटेरो ने 5,400 रुपये तय की है। सप्लाई में कमी आने के चलते इसकी ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई और तय कीमत से 6 से 10 गुना ज्यादा दाम पर लोग इसे बेच रहे हैं।

मुंबई में रोबोट दे रहा कोविड मरीजों को दवाईयां : 

मुंबई के पोद्दार अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए विशेष रोबोट का प्रयोग किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार से सामान्य कोविड मरीजों तक दवाईयां, खाना-पानी पहुंचाने के लिए रोबोट का प्रयोग शुरू कर दिया है। ये रोबोट हर मरीज के बेड के पास जाकर दवाईयां व अन्य जरूरी चीजें सर्व करता है।

पश्चिम बंगाल : 

इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी कंटेनमेंट जोन में 9 जुलाई से पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। मतलब इन इलाकों में पड़ने वाली सारी दुकानें, ऑफिस सबकुछ बंद रहेंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी इन इलाकों से नहीं गुजरेगी।

ओडिशा : राज्य के गंजम जिले के शहरी इलाकों और 5 ब्लॉक मुख्यालय में 9 से 13 जुलाई तक पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। जिलाधिकारी के मुताबिक इस दौरान जरूरी चीजों की सप्लाई जारी रहेगी।

महाराष्ट्र में 3520 कोविड बेड की सुविधाएं बढ़ीं : 

महाराष्ट्र में सरकार ने राज्य में बढ़ते संक्रमितों को देखते हुए 3520 कोविड बेड की सुविधाएं शुरू कीं। मंगलवार को इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सुविधाएं मुलुंड, दहिसर, महालक्ष्मी रेस कोर्स और बांद्रा कुर्ला कॉम्पलैक्स तक स्थापित की गई हैं। राहत की बात है कि महाराष्ट्र में संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार भी तेज हो गई है। अब तक 54.37% मरीज पूरी तरह से ठीक होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

मुंबई में 15 लाख से ज्यादा लोग क्वारैंटाइन : 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को बताया कि शहर में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें से 5.34 लाख लोग हाई रिस्क पर हैं। वहीं, 13.28 लाख लोग अपना क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव : 

भोपाल में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव अनिल मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मिश्रा दो जुलाई को शिवराज मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के दौरान शपथ ग्रहण समारोह में राजभवन में मौजूद थे। भाजपा कार्यालय के वर्चुअल रैली के दौरान भी कई नेताओं के संपर्क में रहे।

राजस्थान :

 बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के कोरोना संक्रमित नौ जवानों ने मंगलवार को जयपुर में प्लाजमा डोनेट किया।

केंद्रीय मंत्री होम क्वारैंटाइन में : 

ओडिशा के विधायक सुकांत कुमार नायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने खुद को अलग-थलग कर लिया। वे होम क्वारैंटाइन हो गए हैं। उन्होंने पिछले तीन दिनों में सुकांत के साथ दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। सारंगी बालासोर से सांसद हैं।

24 घंटे में 467 मरीजों की मौत : 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22 हजार 252 मरीज बढ़े और 467 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 19 हजार 665 हो गई है। इनमें से 2 लाख 59 हजार 557 एक्टिव केस हैं और 4 लाख 39 हजार 948 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस तरह रिकवरी रेट 61.63% हो गया है। अब तक 20 हजार 160 लोगों की मौत हो चुकी है।

एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच : 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 6 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 2 लाख 11 हजार 92 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 2 लाख 41 हजार 430 मरीज टेस्ट किए गए।

कर्नाटक में 25 हजार से ज्यादा संक्रमित : 

कर्नाटक में 25 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए। राज्य के मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। कुछ इलाकों में तो बदतर हो गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इससे इनकार करते रहे हैं।

दिल्ली में 50 हजार से 1 लाख मामले सिर्फ 18 दिन में हो गए

दिल्ली में सोमवार रात को मरीजों की संख्या एक लाख पार कर गई। अब तक 100822 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में पहला केस 2 मार्च को सामने आया था। पहले 50 हजार केस होने में 110 लगे (18 जून तक)। यानी शुरू में कोरोना की रफ्तार राजधानी में धीमी थी। इसके बाद सिर्फ 18 दिन में ही 50 हजार मरीज बढ़ गए।

अच्छी बात यह है कि राजधानी में रिकवरी रेट भी 70% से ज्यादा हो गया है। अभी एक्टिव केस 25 हजार 620 हैं, तो 72 हजार 88 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। यहां अब 17 हजार 141 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटें में 13 हजार 879 कुल टेस्ट हुए हैं। राजधानी में अब तक कुल मिलाकर 6 लाख 57 हजार 383 परीक्षण हो चुके हैं।

CBSE ने कोर्स सीमित करने का ऐलान किया : अगले साल 9वीं-12वीं के लिए 30% कम होगा सिलेबस, 8वीं तक के लिए स्कूल खुद निर्णय लेंगे

राजस्थान में मंगलवार सुबह 234 केस सामने आए

 जोधपुर में 57, अलवर में 36, नागौर में 34, बीकानेर में 29, जयपुर में 22, सिरोही में 19, जालौर में 9, बाड़मेर में 8, कोटा में 5, गंगानगर में 3, भीलवाड़ा, चूरू, झुंझुनू, सीकर और उदयपुर में 2-2, जैसलमेर और दूसरे राज्य से आए 1-1 संक्रमित मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 20 हजार 922 हो गई है। वहीं, भरतपुर, धौलपुर, जोधपुर और नागौर में 1-1 की मौत हो गई।

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *