दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश भारत बना : रूस को पीछे छोड़ा, वहां 10 दिन में कोरोना के 67,634 मरीज बढ़ चुके ; भारत में अब 2 लाख से ज्यादा मरीज Read it later

most-corona-infected-case-in-india
Photo | PTI

नई दिल्ली. भारत में कोरोनावायरस (coronavirus in India) के मामले रविवार को रूस से ज्यादा हो गए। यहां 6 लाख 95 हजार 396 मरीज हो गए, जबकि रूस में 6 लाख 81 हजार 251 मरीज हैं। (covid death in india) इसके साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश हो गया है। पिछले 10 दिन के आंकड़े देखें तो भारत में मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। रूस में जहां 67 हजार 634 केस मिले जबकि भारत में 2 लाख 919 मामले सामने आए।

4 जुलाई को सबसे ज्यादा 24 हजार 18 मरीज मिले

भारत में 6.95 लाख केस होने में 158 दिन लगे। भारत में रोजाना औसतन 22 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। भारत में जून में 3 लाख 87 हजार 425 मामले सामने आए। यहां 21 जून के बाद से हर दिन 15 हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। वहीं, हर दिन सामने आने वाले मामलों में 4 जुलाई को यहां सबसे ज्यादा 24 हजार 18 मरीज मिले।

रूस में सबसे ज्यादा मामले मई में

रूस में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले मई में मिले। इस महीने यहां सबसे ज्यादा 2 लाख 91 हजार 412 केस की पुष्टि हुई। हर दिन सामने आने वाले मामलों में यहां 11 मई को सबसे ज्यादा 11 हजार 656 केस मिले।

भारत में 110 दिन में 1 लाख मामले

भारत में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। इसके बाद मामले तेजी से बढ़ने लगे। महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और अब 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। वहीं, 5 से 6 लाख होने में 5 दिन लगे।

रूस में 91 दिन में 1 लाख मामले

रूस में संक्रमण का पहला मामला 31 जनवरी को सामने आया। इसके 91 दिन के बाद यानी 30 अप्रैल को यहां मरीजों की संख्या 1 लाख के पार हुई। इसके बाद, महज 11 दिन यानी 10 मई को संक्रमितों की संख्या 2 लाख हो गई। वहीं, अगले 10 दिन यानी 20 मई को तीन लाख से ज्यादा हो गए। वहीं, 3 से 4 लाख केस होने में 11 दिन (31 मई) लगे और 4 से 5 लाख होने में 12 दिन लग गए। वहीं, 5 से 6 लाख होने में 14 दिन लगे।



coronavirus in India | covid death in India | 

Like and Follow us on :


Was This Article Helpful?

Corona Live Update / एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 429 संक्रमित बढ़े; महाराष्ट्र में अब तक 82 हजार से ज्यादा मरीज, सरकार खरीदेगी रेमडेसिवीर दवा; देश में अब 2.46 लाख केस Read it later

Corona Live Update
image credit | PTI

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार 530 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 10 हजार 429 मरीज बढ़े तो 5387 ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। 

वहीं, उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। ये आंकड़े Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।
महाराष्ट्र में 2739 नए मरीज मिले हैं, अकेले मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार से ज्यादा हो गया। राज्य में 2969 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। महामारी के मुश्किल हालात से निपटने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार रेमडेसिवीर दवा की 10 हजार बॉटल खरीदेगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- WHO का सुझाव है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना के इलाज में कुछ बेहतर नतीजे मिलेंगे।

देशभर में शॉपिंग मॉल खोलने की तैयारी

कोरोनावायरस के चलते 2 महीने से ज्यादा समय तक तक बंद रहने के बाद देशभर के शॉपिंग मॉल्स को खोलने की तैयारी हो रही है। सरकार ने 8 जून से शॉपिंग मॉल्स को खोलने की इजाजत दी है। हालांकि अब मॉल खोले जाने पर विजिटर्स को कई नियमों का पालन करना होगा। लिहाजा शॉपिंग मॉल्स में अब न्यू नॉर्मल के तहत सोशल डिस्टेंस और हाइजीन रखने की तैयारी की जा रही है।

60.57% एक्टिव केस सिर्फ महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 36 हजार 657 मरीज हैं। 1 लाख 14 हजार 73 ठीक हो गए। वहीं, 6642 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 हजार 235 सक्रिय मामले हैं, जो कि कुल सक्रिय मामलों का 60.57% है। महाराष्ट्र में 42 हजार 224, तमिलनाडु में 12 हजार 700, दिल्ली में 15 हजार 311 एक्टिव केस हैं।

मरीजों के मामले में भारत इटली से आगे निकला

इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है। भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे। जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था। हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है। 
अपडेट

⦿ स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 6 दिन में कोरोना की जांच के लिए ने 66 नई लैब खोली गईं। इनमें हर रोज 10 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो सकेगी। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 37 हजार 938 सैंपल की जांच की गई। देश में 45 लाख 24 हजार 317 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
⦿ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय में 3 अफसर और 2 कर्मचारियों का टेस्ट पॉजिटिव आया। दो दिन के लिए दिल्ली के लोक नायक भवन को सैनिटाइजेशन के लिए बंद करना पड़ा।
⦿ उत्तराखंड सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर हफ्ते में 2 दिन शनिवार और रविवार को राजधानी देहरादून में लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है।
⦿ पंजाब सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, 8 जून से धार्मिक स्थल सुबह 5 बजे से रात 8 बजे के बीच ही खुलेंगे। पूजा के समय लोगों की तादाद 20 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यहां रेस्टोरेंट सिर्फ टेक अवे और होम डिलिवरी के लिए ही खुलेंगे।


Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *