N-95 मास्क को लेकर केंद्र की एडवाइजरी जारी:मास्क में लगा वॉल्व कोरोनावायरस रोकने में नाकाम साबित Read it later

N-95 मास्क को लेकर केंद्र की एडवाइजरी जारी



डेस्क न्यूज.  अगर आप भी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए N-95 मास्क का ही इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। (N95 masks with valved respirators do not prevent) सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा है। सरकार के मुताबिक, वॉल्व लगे N-95 मास्क वायरस को रोकने में मदद नहीं करता। यह संक्रमण को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है।

एन-95 मास्क की जगह ट्रिपल लेयर मास्क बेहतर

सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक, ट्रिपल लेयर मास्क का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी वॉल्व वाले मास्क से ट्रिपल लेयर मास्क को बेहतर बताया है। इस संबंध में संगठन ने निर्देश भी जारी किया है। यही वजह है कि अब डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी एन-95 के साथ ट्रिपल लेयर मार्क्स भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

देश में कोरोना से अब तक 28,099 मौत हो चुकी : एक दिन में 596 लोगों की जान गई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 12 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में यहां 174 मरीजों ने दम तोड़ा

किसी भी सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता

सरकार ने अप्रैल में होममेड मास्क का इस्तेमाल करने को लेकर सलाह दी थी। लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क को पहनने के लिए कहा गया था। निर्देशानुसार मास्क को रोज धोया और साफ किया जाना चाहिए। यह भी कहा गया है कि मास्क को बनाने के लिए किसी भी सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है।

होममेड मास्क में कपड़े का रंग मायने नहीं रखता

होममेड मास्क में कपड़े का रंग मायने नहीं रखता, लेकिन यह सुनिश्चित करना होगा कि कपड़े को उबलते पानी में पांच मिनट रखा जाए और इसके बाद अच्छी तरह सुखाया जाए। मास्क को उबलते पानी में धोने के लिए उसमें नमक डालना भी बेहतर रहेगा। गाइडलाइन में यह भी कहा गया था कि मास्क किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें। परिवार के हर सदस्य का अलग मास्क हो।

N95 masks | valved respirators | N95 masks Coronavirus | N95 masks with valved respirators do not prevent | Health Ministry said | Director-General of Health Services

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *