शिल्पा शेट्टी के बचाव में गहना वशिष्ठ आ गईं हैं। शर्लिन ने कहा था कि राज कुंद्रा ने उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में खींचा था। इस पर गहना ने कहा कि राज नहीं बल्कि शर्लिन ने राज को बोल्ड कंटेंट इंडस्ट्री में खींचा था।
गहना का कहना है कि शर्लिन राज पर सिर्फ अटेंशन पाने के लिए कीचड़ उछाल रही है। गहना का कहना है कि अब शर्लिन शिल्पा शेट्टी को निशाना बना रही हैं।
शिल्पा के लिए शर्लिन का कोई वजूद नहीं
गहना का कहना है कि शर्लिन अब शिल्पा शेट्टी पर आरोप लगा रही हैं। हालांकि, शिल्पा उनके बयानों का जवाब नहीं दे रही हैं क्योंकि वह शर्लिन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करना जरूरी नहीं समझती हैं। शिल्पा के लिए शर्लिन का कोई वजूद नहीं है।
शर्लिन 2012 से बोल्ड कंटेंट बना रहीं, ढाई साल पहले ही शर्लिन राज से मिली, तो राज ने कैसे धकेला?
गहना ने कहा कि शर्लिन चोपड़ा 2012 से बोल्ड कंटेंट बना रही हैं। वह ढाई साल पहले ही राज कुंद्रा से मिले थे। शर्लिन का कहना है कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें बोल्ड कंटेंट इंडस्ट्री में घसीटा,
जबकि सच्चाई यह है कि शर्लिन ने राज को इस इंडस्ट्री में खींचा है। उसने एक ऐसे व्यक्ति को भी नहीं बख्शा जिसने उसे बहुत पैसा कमाने में मदद की। उन्हें राज कुंद्रा का शुक्रगुजार होना चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए। शर्लिन आज जो कुछ भी हैं वह राज की वजह से हैं।
शर्लिन ने शिल्पा को लेकर किया था कमेंट
हाल ही में शर्लिन ने शिल्पा के रियलिटी शो पर तंज कसा। शर्लिन ने कहा था कि शिल्पा टीवी पर कंटेस्टेंट्स को साष्टांग प्रणाम कर सकती हैं, लक्ष्मीबाई की बात करतीं हैं ये सब आसान है।
उन्हें रील लाइफ से निकलकर रियल लाइफ में आना चाहिए। शर्लिन ने कहा था कि शिल्पा को पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए आगे आना चाहिए। अगर शिल्पा ऐसा करती हैं तो दुनिया उनके आगे झुक जाएगी।
जमानत के बाद अब तक राज कुंद्रा से नहीं मिली गहना
जब गहना से पूछा गया कि क्या वह जमानत पर रिहा होने के बाद राज से मिलने गई थीं, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं 5 महीने से जेल में थी और मेरे पास किसी का नंबर नहीं है। मैं केवल उनसे बात कर पा रही हूं जो मुझे कॉल करते थे।
मुझे नहीं लगता कि राज कुंद्रा ने जेल से बाहर आने के बाद अपना फोन स्विच ऑन किया होगा क्योंकि वह अभी जेल से बाहर आए हैं। वो अब काफी टेंशन में होंगे और वो डिप्रेशन में भी नजर आ रहे थे। उन्हें अपने परिवार को समय देना चाहिए। हालात सामान्य होने पर मैं उनसे बात करूंगी।”
Sherlyn Chopra Is The One Who Dragged Raj Kundra | Sherlyn Chopra | Raj Kundra | Making Bold Content | Gehana Vasisth |