RRR Film Review : आज बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर लेकिन भविष्य में इसे क्लासिक सिनेमा के तौर पर याद किया जाएगा Read it later

RRR Film Review  : आज बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर

मोस्ट अवेटेड फिल्म….. 550 करोड़ का बजट…. राजामौली रामचरण और एनटीआर की डेडली कॉम्बिनेशन यानि कि RRR फिल्म आज रिलीज हो चुकी है और देश-विदेश के क्रिटिक्स के नजर से हम आपको फिल्म का रिव्यू बताने जा रहे हैं।

देशभक्ति और इमोशन से भरपूर है फिल्म : तरण आदर्श

तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि राजामौली एक बार फिर सही साबित हुए हैं। RRR एक बड़ी हिट फिल्म है जिसमें आपको देशभक्ति और इमोशन से भरपूर देखने को मिलेगा। फिल्म में इतनी क्षमता है कि यह ब्लॉकबस्टर हिट होगी।

कमर्शियल ब्लॉक बस्टर है फिल्म : सुमितो

सुमित कडेल ने भी फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म माइंडब्लोइंग एक्शन और देशभक्ति से भरपूर है। फिल्म एक कमर्शियल ब्लॉक बस्टर है और इसका इंटरवल और क्लाइमेक्स रोमांटिक है।

फुल एंटरटेनर फिल्म : रमेश बाला

रमेश बाला ने कहा कि फिल्म हर मायने में एंटरटेनर है। राजामौली ने एक बार फिर बताया है कि वह कहानी कहने के उस्ताद हैं। जूनियर एनटीआर और रामचरण ने शानदार काम किया है। रमेश ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं।

अजय-आलिया ने किया न्याय : मनोबाला

मनोबाला विजयबालन ने अपने रिव्यू में बताया कि राजामौली ने एक देशभक्ति फिल्म बनाई जो एक्शन और इमोशन से भरपूर है। रामचरण और जूनियर एनटीआर ने शानदार काम किया है। साथ ही अजय देवगन और आलिया ने अपने रोल के साथ न्याय किया है। मनोबाला ने फिल्म को चार स्टार भी दिए हैं।

अजय देवगन एक सरप्राइज पैकेज : उमैर

समीक्षक उमैर संधू ने कहा कि आरआरआर आपको इस बात पर गर्व महसूस कराएगा कि एक भारतीय फिल्म निर्माता ने बड़े सपने देखने और उसे पूरा करने का साहस किया। आज यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर है लेकिन कल इसे एक क्लासिक सिनेमा के रूप में याद किया जाएगा। जूनियर एनटीआर और राम चरण का संयोजन अद्भुत है। फिल्म का पैकेज सरप्राइज अजय देवगन हैं।

लाइफ टाइम  1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सकती है फिल्म

ट्रेड विश्लेषकों की मानें तो RRR बॉक्स ऑफिस से 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करेगी। वहीं, फिल्म प्री-रिलीज राइट्स से 800 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म का प्री-रिलीज थियेट्रिकल कारोबार सभी भाषाओं से 470 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। वहीं यह फिल्म प्री-रिलीज थियेट्रिकल बिजनेस करने के मामले में बंपर कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

देश-विदेश में भी राम चरण और जूनियर एनटीआर के चाहने वालों का दीवानापन सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। UK में जूनियर एनटीआर के फैंस उनके पोस्टर को नारियल पानी से नहला रहे हैं। वहीं कुछ फैंस डीजे में फिल्म के गानों पर नाच रहे हैं।

Tarak fans roar @ Cardiff, UK 🔥🔥#RRR #NTR𓃵 pic.twitter.com/t1rdOfmCfk

— Sai (@i_Ganeshsai) March 24, 2022

No one can match Tarak mass.
But Also
No one can match Tarak Fans Mass.

A fire lu enti sirtrrr.
Jai Jai NTR #KomaramBheemNTR #ManOfMassesNTR #ThokkukuntuPovaale #RRRMovie @tarak9999 @RRRMovie

pic.twitter.com/BUqEtbgzfM

— NTRRR Fans (@ntrfans9999) March 24, 2022

The long wait is about to end….. 🥵🔥

After 1620 days tarak Anna onscreen 🥺..! #RRRMovie #Thokkukuntupovaalee pic.twitter.com/ytCeE7kPas

— charan chowdary 😎 (@_charanchowdary) March 24, 2022

RRR Advance Booking Collection Update | Ram Charan Teja | Jr NTR | Ajay Devgan  | Alia Bhatt | RRR Pre-Release Business | SS Rajamouli’s period drama | SS Rajamouli’s magnum opus RRR | 

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

0 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *