Entertainment

Border 2: फौजी वादा पूरा करने वापस आया

Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्‍वल का एलान हो गया है। सनी ने फिल्म की घोषणा का वीडियो शेयर किया। वे कहते हैं, ‘27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है।’ इसमें ‘बॉर्डर 2’ को ‘भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म’ बताया गया है। वीडियो की पृष्ठभूमि में रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम का ‘संदेशे आते हैं’ गाना बजता है। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।स नी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्‍वल का एलान हो गया है। सनी ने फिल्म की घोषणा का वीडियो शेयर किया। वे कहते हैं, ‘27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है।’ इसमें ‘बॉर्डर 2’ को ‘भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म’ बताया गया है। वीडियो की पृष्ठभूमि में रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम का ‘संदेशे आते हैं’ गाना बजता है। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।

सनी ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, ‘एक सैनिक अपना 27 साल पुराना वादा पूरा करने फिर आ रहा है…भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’…’

Border 2

वॉर सीक्‍वल पर बनेगी मूवी

अनुराग इससे पहले ‘ये दिल बोले हड़‍ि‍प्‍पा ’, ‘जट्ट एंड जूलियट’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। ‘बॉर्डर 2’ जेपी दप्‍पा की 1997 की हिट वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ का सीक्‍वल है। देओल ने मेजर कुलदीप सिंह की भूमिका निभाई थी, जो अपनी बटालियन का नेतृत्व करते थे। इससे पहले जैकी श्रॉफ ने ‘बॉर्डर’ की 27वीं सालगिरह मनाई और फिल्म से एक वीडियो क्ल‍िप शेयर की।

वीडियो में सिर्फ़ सनी देओल की आवाज़ सुनाई दे रही है

इस अनाउंसमेंट वीडियो में फ़िल्म से जुड़ा कोई विज़ुअल नहीं है, बैकग्राउंड में सिर्फ़ सनी देओल की आवाज़ सुनाई दे रही है।

वे कहते हैं, ’27 साल पहले एक फ़ौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा… उस वादे को पूरा करने… हिंदुस्तान की मिट्टी को सलाम कहने… वो आ रहा है… फिर से…’

इसके साथ ही बैकग्राउंड में फ़िल्म का गाना ‘संदेसे आते हैं…’ भी सुनाई दे रहा है।

 

ये भी पढ़ें –

OTT Sequels 2024: मिर्जापुर 3 से ‘फर्जी 2 तक ये 8 सीक्‍वल मचाएंगे धमाल

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button