National

जल्लाद मां ने रोते हुए नवजात का गला दबाया, पेट पर मुक्के मारे, गर्दन से उठाकर पटका,देखें पूरा VIDEO, गिरफ्तार

जल्लाद मां ने रोते हुए नवजात का गला दबाया

बच्चा बिलख बिलख के रोता है तो मां बच्चे को चुप कराती है… दुनिया में एक मात्र मां ही होती है जब बच्चा घबराता है तो मां की गोद में लिपट जाता है… लेकिन एक मां ही जब हैवान या जल्लाद बन जाए… तो बच्चा किससे उम्मी करे… ऐसा ही एक मामला  जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से सामने आया है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मां अपने रोते हुए 9 माह के बच्चे के पेट पर मुक्के मार रही है… उसका गला दबा रही है और फिर गर्दन से उठा कर पटक रही है… 

बहरहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि ये  महिला अपने 9 महीने के बच्चे को बेरहमी से पीट रही है। उसे उठा-उठाकर पटक रही है और बच्चा रोए जा रहा है। यह वीडियो इतना डरावना है कि आप खुद सहम जाएंगे… और आपको लगेगा कि यदि आपके बस में होतो आप तुरंत बच्चे को उसकी मां से बचा लें और मां को ऐसा सबक सिखाएं की  वो ताउम्र इस तरह की हिमाकत को लेकर पछताए..।

मां ने उठाकर एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार पटका

24 सैकंड के इस वीडियो में बच्चा रोता दिख रहा है। महिला उसे चुप कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन बच्चा चुप नहीं हो रहा है..इस पर महिला उसे बुरी तरह पीटती थी। उसके चेहरे पर चांटे मारती है। उसे उठाकर एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार पटकती है। उसके सामने एक महिला और बैठी दिख रही है, जो उसे रोक भी नही रही है… जब तीसरी बार वो बच्चे को पटकती है तब सामने बैठी महिला उसे रोकने का प्रयास करती है…वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कमरे में ही बैठा है, जो उनका करीबी बताया जा रहा है।

This woman has been arrested by the #Samba district police in #Jammu region of #JammuAndKashmir after video emerged of her brutally thrashing and torturing a child. pic.twitter.com/CrzjvTNp6n

— Dr.Satwant Singh Rissam, Ph.D (@satwantrissam) April 11, 2022

 महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोपी महिला की गिरफ्तारी की तुरंत मांग की थी। जिस पर पुलिस ने वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल महिला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन महिला ने जो अपने बच्चे के साथ किया उसे देखते हुए कानूनी रूप से महिला पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

Picked Up And Thrashed  | Mother Beat Badly | 9 Month Old Baby Was Crying | Your Soul Will Be Shaken | Kashmir | Samba | Viral video | 

मुंबई लोकल में रेप : दुष्कर्म के बाद चलती ट्रेन से 24 वर्षीय महिला को फेंका, दो दिन बाद होश आया‚ हालत गंभीर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button