Epstein Files Shock: नाबालिग लड़कियों से रोज रेप, 30 लाख पेज की फाइल्स में प्रिंस, मस्क और बॉलीवुड के नाम Read it later

Epstein Sex Files ने दुनिया को फिर झकझोर दिया है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी नई दस्तावेज़ों में खुलासा हुआ है कि जेफ्री एपस्टीन रोजाना कई नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करता था। फाइलों में ब्रिटिश शाही परिवार से लेकर ग्लोबल बिजनेस और फिल्मी दुनिया तक के नाम सामने आए हैं।

Table of Contents

अमेरिकी न्याय विभाग ने खोले दशकों पुराने राज

अमेरिका के न्याय विभाग ने देर रात जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दशकों पुराने सरकारी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए। इन फाइलों में 30 लाख से अधिक पन्ने, 1.80 लाख तस्वीरें और 2,000 से ज्यादा वीडियो शामिल हैं। ये दस्तावेज कोर्ट के आदेश के बाद सार्वजनिक किए गए हैं।

इन फाइलों में एपस्टीन की गतिविधियों, नेटवर्क और पीड़ितों की गवाही का विस्तार से जिक्र है।

रोजाना कई बार नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करता था एपस्टीन

दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन रोज कई बार नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करता था। यह खुलासा 2010 में फ्लोरिडा में दर्ज एक सिविल शिकायत के आधार पर सामने आया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान एपस्टीन से 15 साल की उम्र में कराई गई थी। हर बार शोषण के बाद उसे 200 डॉलर नकद दिए जाते थे और एक सहायक के जरिए बाहर भिजवा दिया जाता था।

एपस्टीन के घर का पूरा ‘सेटअप’ कैसे काम करता था

जब कोई लड़की पाम बीच स्थित एपस्टीन के घर पहुंचती थी—

  • उसे एपस्टीन की प्राइवेट कार से लाया जाता

  • घर पहुंचते ही एक सहायक उसकी निजी जानकारी दर्ज करता

  • फिर उसे ऊपर ऐसे कमरे में ले जाया जाता जहां शॉवर और मसाज टेबल होती

  • अगर लड़की पहली बार आई होती, तो पहले से मौजूद दूसरी लड़की उसे “प्रोसेस” समझाती

इसके बाद एपस्टीन कमरे में आता और शोषण करता।

लड़कियों को आपस में सेक्स के लिए मजबूर किया जाता था

शिकायत में बताया गया कि कई मौकों पर एपस्टीन लड़कियों को एक-दूसरे के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। मना करने पर धमकी दी जाती थी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि—

  • उसे लगातार फोन किए जाते

  • लोकेशन ट्रैक की जाती

  • दूसरी नाबालिग लड़कियां लाने का दबाव बनाया जाता

जमीन पर लेटी महिला के साथ दिखे ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू
Epstein Sex Files
दो तस्वीरों में प्रिंस एंड्रयू लड़की का पेट छूते हुए द‍िखाई दे रहे हैं। उनके इसमें नाम आने के कारण ही ब्रिटिश के रॉयल परिवार ने उनसे प्रिंस का तमगा हमेशा के लिए छीन लिया है।

नई फाइलों में ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू की कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं। इन तस्वीरों में—

  • प्रिंस एक महिला के ऊपर झुके हुए दिखाई देते हैं

  • एक तस्वीर में वह महिला के पेट को छूते नजर आते हैं

  • महिला पूरी तरह कपड़ों में है, लेकिन स्थिति सवाल खड़े करती है

इन तस्वीरों के स्थान और समय का उल्लेख नहीं है, लेकिन सामने आने के बाद दबाव बढ़ गया है।

 रूसी महिला से डिनर की प्लानिंग के ईमेल

2010 के ईमेल्स में सामने आया कि एपस्टीन चाहता था कि—

  • प्रिंस एंड्रयू एक 26 साल की रूसी महिला से डिनर करें

  • महिला अगस्त 2010 में लंदन में मौजूद थी

‘द ड्यूक’ नाम के अकाउंट से जवाब आया कि वह महिला से मिलने को तैयार हैं।

पहली बार मीरा नायर और एलॉन मस्क का नाम फाइल्स में

इन फाइल्स में पहली बार—

  • भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर

  • टेस्ला के CEO Elon Musk

का नाम सामने आया है। हालांकि दस्तावेजों में यह नहीं कहा गया है कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम किया।

एपस्टीन ने मस्क को कई बार अपने प्राइवेट आइलैंड बुलाया
Epstein Sex Files
अमेरिकी वर्जिन आइलैंड्स में स्थित लिटिल सेंट जेम्स द्वीप पर जेफ्री एपस्टीन का पूर्व आवास। सभी सेक्‍स गत‍िव‍िध‍ियां यहीं होती थी। (Emily Michot/Miami Herald/Tribune News Service via Getty Images)
2012-13 के ईमेल्स बताते हैं कि—
  • एपस्टीन ने मस्क को कई बार अपने प्राइवेट आइलैंड आने का न्योता दिया

  • हेलिकॉप्टर, तारीखें और पार्टियों की बातें हुईं

  • मस्क ने एक मेल में पूछा— “सबसे wild party कब होती है?”

हालांकि, दस्तावेजों में यह कहीं साबित नहीं होता कि मस्क कभी आइलैंड गए।

मस्क पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उन्होंने एपस्टीन का न्योता ठुकरा दिया था।

Epstein Sex Files

क्यों फिर चर्चा में आया एपस्टीन मामला?
  • कोर्ट के आदेश

  • चुनावी साल में पारदर्शिता का दबाव

  • पीड़ितों की लगातार मांग

इन वजहों से सरकार ने रिकॉर्ड सार्वजनिक किए।

एपस्टीन की मौत के बाद भी यह मामला राजनीति, सत्ता और सिस्टम पर सवाल उठाता रहा है।

एपस्‍टीन का बॉलीवड डायरेक्‍टर मीरा नायर से कनेक्‍शन

Epstein Sex Files

Epstein Sex Files
न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी अपनी मां मीरा नायर के साथ (Photo Getty Images for BFI)
दावा: रूसी लड़कियों से संबंधों के बाद STD की बात ईमेल में लिखी गई

जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कुछ ईमेल सामने आए हैं, जिनमें दावा किया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates को रूसी लड़कियों के साथ संबंधों के बाद STD (Sexually Transmitted Disease) हुई थी। यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से सामने आया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ईमेल में एंटीबायोटिक मांगने का भी जिक्र

सामने आए ईमेल में यह भी लिखा है कि बिल गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थीं, ताकि वह ये दवाएं चुपचाप अपनी तब की पत्नी Melinda Gates को दे सकें। यह बात कथित तौर पर एपस्टीन द्वारा लिखे गए निजी ईमेल में दर्ज है।

18 जुलाई 2013 का ईमेल: गेट्स से नाराजगी जाहिर

जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, Jeffrey Epstein ने 18 जुलाई 2013 को सुबह 11:49 बजे खुद को एक लंबा ईमेल लिखा था। इसमें उसने गेट्स पर नाराजगी जताई और कहा कि गेट्स ने छह साल पुरानी दोस्ती खत्म कर दी।

“STD से जुड़े ईमेल डिलीट करने को कहा”—ईमेल का दावा

उसी ईमेल में लिखा गया था कि गेट्स ने उनसे STD से जुड़े ईमेल डिलीट करने को कहा और मेलिंडा को चुपचाप एंटीबायोटिक देने के लिए दवाएं मांगीं। इसी दिन रात 1:03 बजे एक और ईमेल लिखा गया, जिसे गेट्स के तत्कालीन सलाहकार बोरिस निकोलिक के नाम से ड्राफ्ट किया गया बताया गया है। इसमें बिल और मेलिंडा के बीच वैवाहिक विवाद का जिक्र है।

एपस्टीन से संबंधों पर पहले ही पछतावा जता चुके हैं गेट्स

बिल गेट्स पहले सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि उन्हें एपस्टीन से अपने संबंधों पर पछतावा है। हालांकि, उन्होंने किसी भी तरह की गलत गतिविधियों से इनकार किया है। 2019 में गेट्स ने कहा था कि उनका एपस्टीन के साथ कोई कारोबारी या निजी रिश्ता नहीं था और वे किसी पार्टी या निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

मुलाकातों के दावे और मीडिया रिपोर्ट्स

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 2011 से 2013 के बीच गेट्स और एपस्टीन की कई मुलाकातें हुई थीं। इनमें न्यूयॉर्क स्थित एपस्टीन के घर पर देर रात तक रुकना और निजी विमान से यात्रा करने जैसे दावे शामिल हैं। इस संबंध में The New York Times और The Wall Street Journal की रिपोर्ट्स का जिक्र किया गया है।

अफेयर्स और एपस्टीन कनेक्शन: तलाक की वजह
Epstein Sex Files
बिल और मेलिंडा गेट्स। फोटो: गेटी इमेजेस

बिल और मेलिंडा गेट्स की शादी 1994 में हुई थी और 2021 में दोनों का तलाक हो गया। मेलिंडा ने बाद में कहा था कि गेट्स के अफेयर्स और एपस्टीन से जुड़े संबंध उनके तलाक की बड़ी वजह बने। एपस्टीन से गेट्स की मुलाकातों की खबरें सामने आने के बाद 2019 में मेलिंडा ने वकीलों से भी सलाह ली थी।

Epstein Scandal: सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरा नेटवर्क सवालों में

ये फाइल्स साफ करती हैं कि—

  • एपस्टीन अकेला नहीं था

  • रसूखदार लोग उसके संपर्क में थे

  • सिस्टम ने लंबे समय तक आंखें मूंदे रखीं

इसी वजह से यह स्कैंडल आज भी दुनिया का सबसे डार्क सेक्स स्कैंडल माना जाता है।

Epstein Sex Files

आखिरी एपस्‍टीन केस का पूरा मामला क्‍या है नीचे खबर पढ़ें:

Jeffrey Epstein एक टीचर हाई प्रोफाइल सेक्‍स ट्रैफ‍िकिंग से कैसे बिलयनेयर बना, जानें क्‍या है एपस्‍टीन सेक्‍स स्‍कैंडल

Epstein Files: सत्ता, पैसा और सेक्स स्कैंडल का सबसे बड़ा खुलासा, अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन केस के 3 लाख रिकॉर्ड किए सार्वजनिक

 

Like and follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *