National

जज्बे को सलामः बिना हाथ-पैर के सड़कों पर रिक्शा दौड़ाते दिव्यांग शख्स को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर‚ VIDEO VIRAL

 

बिना हाथ-पैर के सड़कों पर रिक्शा दौड़ाते दिव्यांग शख्स को आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर

एक दिव्यांग व्यक्ति जिसके दोनों हाथ और पैर नहीं हैं। फिर भी वो बेहद खुश है… उसके चेहरे पर सुकूनभरी मुस्कान है। ये व्यक्ति दिल्ली की सड़कों पर मॉडिफाइड रिक्शा चलाता दिखाई दे रहा है। रिक्शे में हैंडलबार, एक्सेलेरेटर और ब्रेक भी है। इस दिव्यांग शख्सियत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। आनंद ने इस व्यक्ति को लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट के रूप में नौकरी की पेशकश भी की है।

वीडियो में दिख रहा शख्स खुश दिख रहा है और किसी के सवालों का जवाब दे रहा है। उसने  बताया कि उसेह मॉडिफाइड गाड़ी में स्कूटर का इंजन लगा है। बाइक के हेडलैंप आगे की तरफ  हैं, लेकिन खास बात ये हैं कि हाथ न होने के बावजूद वह बड़ी आसानी से अपने व्हीकल के हैंडल को मोड़कर दिखा रहा है। एक्सीलेटर देकर और ब्रेक लगाकर भी दिखा रहा है। हैंडल के एक तरफ एक सेल्फ स्विच है, जिसे दबाने पर गाड़ी स्टार्ट हो जाती है। बाद में वह इस व्हीकल को आराम से चलाकर निकल जाता है।

दिव्यांग परिवार के लिए 5 साल से चला रहा ढुलाई वाहन

हाथ न होने के बाद भी वह 5 साल से इस कार को चला रहे हैं। उनके घर में पत्नी के अलावा 2 छोटे बच्चे भी हैं। पिताजी बूढ़े हैं। वह परिवार की देखभाल और खर्च के लिए इस ढुलाई वाहन चलाता है। इसका वीडियो बनाने वाले ने इस व्यक्‍ति की जमकर तारीफ की और उसे कुछ पैसे भी दिए। वीडियो बनाने वाले ने कहा कि जिनके हाथ-पैर होते हैं, वैसे लोग भी कई बार भीक मांगते हुए देखे जाते हैं और तुम वाहन चला रहे हो.. सलाम है तुम्हें। 

आनंद महिंद्रा ने दिया जॉब ऑफर

इस शख्स का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि आज मैं अपनी टाइमलाइन पर जो वीडियो शेयर कर रहा हूं, पता नहीं यह कितना पुराना है, या कहां का है, लेकिन इस सज्जन को देखकर हैरान हूं, जिसने न सिर्फ अक्षमताओं का डटकर सामना किया है‚ बल्कि उसके बाव जो भी है उसी परिस्थिति में वह अपना कार्य कर रहा है। आनंद ने फिर अपने सहयोगियों राम और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को टैग किया और पूछा: “राम, क्या @Mahindralog_MLL उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट बना सकता है?” बता दें कि महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने जनवरी में 6 शहरों में इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल डिलीवरी सर्विस शुरू की है।

Received this on my timeline today. Don’t know how old it is or where it’s from, but I’m awestruck by this gentleman who’s not just faced his disabilities but is GRATEFUL for what he has. Ram, can @Mahindralog_MLL make him a Business Associate for last mile delivery? pic.twitter.com/w3d63wEtvk

— anand mahindra (@anandmahindra) December 27, 2021

वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया

आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो 27 दिसंबर को दोपहर 3:39 बजे शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 1.11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को 1,632 लोगों ने रीट्वीट भी किया है। इस ट्वीट पर 115 यूजर्स ने कोट किया है। वहीं इसे 10 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Anand Mahindra Offers A Job To Delhi Man With No Limbs | Anand Mahindra Offer | Delhi Driver Man With No Limbs | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button