देखें Video- हिजाब पहनी मिस्र की महिला का हंगामा: महिला ने गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर को मारा चाकू, महिला पुलिसकर्मी पर भी किया अटैक Read it later

                              देखें Video- हिजाब पहनी मिस्र की महिला का हंगामा

देश में चल रहे हिजाब विवाद के बीच गुरुग्राम में हिजाब और बुर्का पहने एक महिला ने टैक्सी ड्राइवर को चाकू मार दिया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हमला करने वाली महिला विदेशी है और मिस्र की रहने वाली बताई जा रही है। हिरासत में लेने की कोशिश करने पर महिला ने पुलिस पर भी हमला कर दिया और एक महिला पुलिसकर्मी की नाक में घूंसा मार दिया।

महिला पुलिसकर्मी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस महिला की भाषा नहीं समझ पा रही है। इसके चलते टैक्सी चालक को चाकू मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

देखें Video- हिजाब पहनी मिस्र की महिला का हंगामा

महिला के हाथ में चाकू देख भीड़ भी हैरान रह गई

गुरुग्राम के राजीव चौक पर हिजाब-बुर्का पहने एक महिला ने अचानक टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर दिया। महिला हाथ में चाकू लिए सड़क पर खड़ी थी। सार्वजनिक रूप से महिला के हाथ में चाकू देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी हैरान रह गई। घायल टैक्सी चालक रघुराज ने बताया कि वह सवारी छोड़ने दिल्ली आनंद विहार जाता है। आज भी एक सवारी उसकी टैक्सी में बैठी थी।

A Woman In Hijab Attacked A Taxi Driver With Knife..in GURUGRAM. When Caught she Also Misbehaved with police officer…She is A Tourist….

Another Benefit of #Hijab pic.twitter.com/Pd3w3x8JbP

— 𝐀𝐧𝐤𝐢𝐭𝐚 :): 🕉️🇮🇳 (@DareDevilAnk) February 15, 2022

टैक्सी रोकी तो महिला ने चाकू से वार किया

इसी बीच आरोपी महिला उसकी टैक्सी के पास पहुंच गई। रघुराज ने गलती से टैक्सी रोक ली। इससे पहले कि रघुराज कुछ समझ पाते, महिला ने चाकू निकालकर उसकी कमर में वार कर दिया। चाकू मारते ही महिला भागने लगी। इस बीच रघुराज ने उसका पीछा किया और फिर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ के बीच महिला हाथापाई करती रही। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Gurugram:A foreign woman wearing a #Hijab attacked the cab driver with a knife.The woman also scuffled with the policemen.@gurgaonpolice officers are interrogating the woman.@cmohry @Live_Hindustan @anilvijminister pic.twitter.com/YuFa1EU5xy

— Gaurav chaudhary (@gaurav5155) February 15, 2022

सूचना मिलने के बाद सेक्टर-15 सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेने का प्रयास किया। महिला पहले तो शांत रही, लेकिन जब महिला पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ना चाहा तो महिला ने पहले उसके हाथ में बोतल से पानी फेंका और फिर हमला कर दिया। महिला पुलिसकर्मी ने उसे घूंसा मारा तो बदले में महिला ने भी पुलिसकर्मी को भी घूंसा मार दिया, जो सीधे महिला की नाक पर लगा।

A Burqa clad Foreign Woman Attacked A Taxi Driver | Gurugram | Haryana

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *