19 साल पुराने कबुतरबाजी केस में सिंगर Daler Mehandi को 2 साल की जेल Read it later

Daler Mehandi arrested
दलेर मेहंदी। Credit: PTI Photo

 पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehandi arrested) को 19 साल पुराने ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में 2 साल के लिए जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को पटियाला सेशन कोर्ट (Human Trafficking Case In Patiala) ने निचली अदालत के 2018 के फैसले को बरकरार रखते हुए उसकी सजा का ऐलान किया। इसके बाद दलेर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि दलेर ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ पटियाला सत्र न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

Table of Contents

ये था मामला

19 सितंबर 2003 को कबूतरबाजी ((Kabootarbazi)) का ये केस सामने आया था।  पहले दलेर मेहंदी के बड़े भाई शमशेर मेहंदी पर म्यूजिक बैंड के माध्य से लोगों को अवैध रूप से विदेश ले जाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। जब जांच हुई तो इस मामले में दलेर मेहंदी का नाम भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दलेर और उनके भाई पर कुल 31 मामले दर्ज किए गए थे।

ये भी पढ़ें – आजादी से भी पुरानी विदेश जाकर कमाने और बसने की चाह पूरी करने वाली कबूतरबाजी अब भी कायम क्यों- इसे यूं समझिए

दलेर मेहंदी पर गलत तरीके से 10 लोगों को विदेश भेजने का आरोप

दलेर मेहंदी ने विदेश में कई शो किए थे। उन पर आरोप है कि 1998-99 में जब वे विदेश में शो के लिए गए थे तो उन्होंने सैन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में 10 लोगों को अवैध रूप से वहां छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने के लिए उन्हें और उनके भाई को मोटी रकम मिलती थी। बाद में दलेर और उनके भाई शमशेर के खिलाफ करीब 35 शिकायतें दर्ज की गईं और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Patiala, Punjab | Daler Mehndi and his brother Shamsher Mehndi took Rs 13 lakh from me to send me to Canada. Neither did they send me abroad, nor did they return my money. At that time they used to do this work of sending people abroad: Bakshish Singh, Complainant pic.twitter.com/dVdlBn3imA

— ANI (@ANI) July 14, 2022

मामले के 15 साल बाद ट्रायल कोर्ट ने दलेर मेहंदी को सुनाई थी सजा

2003 में केस दर्ज (Kabootarbazi Case) होने के बाद कोर्ट में मामला लंबा खिंचता गया और 15 साल बाद 2018 में ट्रायल कोर्ट ने दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाई। इसके बाद दलेर ने पटियाला सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और ट्रायल कोर्ट की सजा को रद्द करने की मांग की थी, लेकिन गुरुवार को सेशन कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए दलेर को दो साल के लिए जेल भेजने का आदेश दिया। 

बॉलीवुड के नामी प्लैबैक सिंगर मीका सिंह के बड़े भाई हैं दलेर

54 साल के दलेर मेहंदी पेशे से पंजाबी सिंगर हैं। उन्हें भांगड़ा को देश और विदेशों में पॉपुलर करने के लिए जाना जाता है। बता दें कि 90 के दशक में उनका पहला एलबम बोला तारा रारा से वे रातोंरात स्टार बन गए थे। वहीं  ‘बल्ले-बल्ले’, ‘ना ना ना रे’ और ‘तुनक तुनक तुन’ जैसे उनके गाने साल 1996 से लेकर 2000 के बीच खूब पॉपुलर रहे। दलेर बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह के बड़े भाई हैं। 

1995 में पहले एल्बम की 20 मिलियन कॉपी बिकीं थी (daler mehndi first album)

दलेर मेहंदी ने साल 1995 के दौरान म्यूजिक कंपनी मैग्नासाउंड के साथ अपना फर्स्ट एल्बम रिकॉर्ड किया था।  इस एल्बम का नाम रखा गया ‘बोलो ता रा रा’ (Bolo Ta Ra Ra) । जब ये एल्बम रिलीज हुआ तो इसका हर एक गाने ने धूम मचा दी। 

आलम ये था कि इसके स भी गाने दो तीन सालों तक हिट रहे। दरअसल ये दौर भी नॉन फिल्मी एल्बम का ही था।​ फिल्मी गीतों से ज्यादा म्यूजिक एल्बम ज्यादा बनते थे और ये हिट भी खूब होते थे। बहरहाल उनके पहले एल्बम के फेमस होने का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसकी लगभग 20 मिलियन के करीब कॉपी बिकीं थी।

दलेर मेहंदी की मां बलबीर कौर अपने जमाने में राज्य स्तरीय पहलवान रह चुकीं हैं तो वहीं उनके पिता अजमेर सिंह चन्दन  एक पंजाबी गायक रहे। दलेर के पांच भाई हैं जिनमें शमशेर मेहंदी सबसे बड़े हैं। दलेर को म्यूजिक के गुर अपने पिता अजमेर से विरासत में मिले। उनके कई भाई भी संगीत के क्षेत्र में अपना नाम कमा चुके हैं।

112 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं दलेर मेहंदी  (Daler Mehndi Net Worth)

दलेर की Net worth को लेकर जो डिटेल सामने आई है वो भी हैरान करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में दलेर मेहंदी की कुल संपत्ति 112 करोड़ की हैं। इतना ही नहीं दलेर लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन की बात की जाए तो उनके पास Porsche Cayenne SUV जैसी कई गाड़ियां हैं। 

बताया जाता है कि वे कई प्राइवेट कंसर्ट भी करते हैं, जिसके लिए वे लाखों-करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। गौरतलब है कि दलेर मेहंदी को 1996 में ही चैनल वी के बेस्ट मेल पॉप सिंगर अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

ये उन्हें उनके ‘बोलो ता रा रा रा’ नाम के पहले एल्बम के लिए मिला था। इसके अलावा उन्हें मिलेनियम सिख अवॉर्ड, बेस्ट मेल पॉप सिंगर के लिए स्क्रीन वीडियोकॉन अवॉर्ड जैसे कई सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Are Mika and Daler real brothers? | What is Daler Mehndi doing now? | Who is Daler Mehndi brother? | Daler Mehndi Gets 2-Year Jail | Human Trafficking Case In Patiala | daler mehndi first album | Bolo Ta Ra Ra | 

ये भी पढे़ं –

बॉलीवुड एक्ट्रेस Neetu Chandra को मिला था 25 लाख रुपए मासिक वेतन में सैलरीड वाइफ बनने का प्रस्ताव, अब आर्थिक तंगी से जूझ रहीं

हजयात्रा में मुस्लिम क्या करते हैं, क्या है हज?

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

अर्नब की चैट में नए खुलासे: अर्नब को पहले से ही सरकार के कई फैसले पता थे; चाहे वो बालाकोट स्ट्राइक हो या कश्मीर में 370 को हटाने का फैसला

BIHAR ELECTION 2020 : चुनाव से पहले NDA में दरार दिखी, LJP ने नितीश के नेतृत्व को नकारा, लेकिन BJP से एलाइंस को तैयार 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *