National

मुंबई में 4 मंजिला इमारत धराशाई: 8 को बचाया, 25 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Building collapses
फोटोः एएनआई।

मुंबई के कुर्ला (kurla) के नाइक नगर इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। (4 storey Building Collapses In Mumbai) इमारत के मलबे में अब भी 20 से 25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव के लिए देर रात से दमकल की टीम और पुलिस मौजूद है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 8 लोगों को बचा लिया गया है, उनकी हालत स्थिर है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

इमारत की गिरने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने स्थिति का जायजा लिया है। साथ ही रेस्क्यू अभियान को तेज करने करने के निर्देश दिए हैं। ‘लगभग 5-7 लोगों को बचाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इसके लोग यहां निवास कर रहे थे। मंत्री ठाकरे ने कहा कि ज्यादात लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह से हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम कर रहे हैं ताकि आस-पास के रिहायशी इलाके के लोगों को परेशानी न हो।’

Kurla, Mumbai | A 4-storey building collapses in Naik Nagar. Fire brigade team, police at the spot as rescue operation continues

As per BMC, 7 people rescued from under debris are in stable condition; 20 to 25 likely to be trapped under the debris. Rescue operation on pic.twitter.com/M9stC1eFh6

— ANI (@ANI) June 27, 2022

मुंबई (Mumbai) में जर्जर इमारतों को लेकर मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कहा कि पुरानी इमारतों को लेकर जब भी बीएमसी (BMC) नोटिस जारी करे तो उन्हें तुरंत खाली कर देना चाहिए। नहीं तो हमें ऐसी घटनाएं बार बार दखेने को मिल सकती हैं। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर कार्रवाई करना जरूरी है। इसमें इमार​त खाली न कराने को लेकर किन अधिकारियों ने लापरवाही बरती उसकी भी जांच की जाएगी।

Maharashtra | Mumbai | aaditya thackeray | Kurla | Building collapses

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  100 महिलाओं की लाशों से दुष्कर्म करने वाले हैवान को 34 साल बाद मिलेगी जुर्म की सजा

ये भी पढे़ं –  मृत्यु के बाद भी: ये कम्यूनिस्ट नेता आज भी सजे हैं मकबरों में, 100 साल पुराने इस राजा का लिंग भी संरक्षित‚  जानिए कैसे सहेजे जाते हैं अंग और शव

ये भी पढ़ें –  Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

ये भी पढ़ें –   IAS की पत्नी रोते हुए बोलीं-विजिलेंस अधिकारियों ने मेरे बच्चे को मार डाला… देखें VIDEO 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button