युवक के साथ भागने की तालिबानी सजा: लड़की के चेहरे पर कालिख पोती, सिर मुंडन किया, उपले की आग से भरा मटका सिर पर रख गांव में घुमाया Read it later

युवक के साथ भागने की तालिबानी सजा
सिर पर कंडे की आग से भरा मटका रखकर गांव भर में घुमाया।

गुजरात के पाटन जिले के हरिज गांव में ग्रामीणों द्वारा एक नाबालिग के साथ तालिबानी शरियत जैसा व्यवहार किया गया। ग्रामीणों ने पहले कालिख पोती और नाबालिग के सिर का मुंडन कराया। इसके बाद सिर पर गरम कंडों से भरा घड़ा रखकर गांव भर में घुमाया गया। 14 वर्षीय लड़की पर अपने प्रेमी के साथ कथित तौर पर भाग जाने का आरोप है।

घटना बीते मंगलवार (9 नवंबर) की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वादी जनजाति के लोगों को सजा

वादी जनजाति के लोगों को सजा
वादी जनजाति के लोगों ने समाज की बदनामी के नाम पर दी क्रूर सजा।


पुलिस अधीक्षक (पाटन) अक्षयराज मकवाना ने कहा कि वादी जनजाति के लोगों ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ भाग जाने की सजा दी और उसका सिर मुंडवाया। उसके चेहरे पर कालिख थी। इसके बाद सिर पर गरम उपले से भरा घड़ा रखकर गांव के चारों ओर घुमाया गया। वादी जनजाति के लोगों का दावा है कि लड़की ने अपनी हरकतों से उनके कबीले को बदनाम किया है।

सजा के बाद सगाई करा दी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग उसे ‘शुद्ध’ करने की रस्म के तौर पर अपना सिर मुंडवाते और उसके चेहरे पर कालिख लगाते नजर आ रहे हैं। लड़की रोती हुई नजर आ रही है। गांववाले सजा के तौर पर लड़की और उसके प्रेमी को गांव में भी ले गए। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने खुद ही अपने कबीले के लड़के से उसकी सगाई करा दी।

प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
नाबालिग रोती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई

प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

एसपी ने बताया कि बच्ची के साथ रेप और बाल यौन अपराध से संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जिस व्यक्ति के साथ लड़की भाग गई थी, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें इस शख्स पर बच्ची को अगवा करने, खेड़ा जिले के डाकोर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक और प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी पर आईपीसी, किशोर न्याय अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

Gujarat Patan Girl Got Her Head Shaved | Eloping With Lover Took Out A Procession | Painting Black On Her Face |  Patan Gujarat | Gujarat

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *