National

Kalicharan Arrested: कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार, रायपुर धर्म संसद में महात्मा गांधी पर दिया था विवादित बयान

Kalicharan Arrested: कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार

महात्मा गांधी पर विवादित और अमर्यादित टिप्पणी करने पर Kalicharan Maharaj के खिलाफ रायपुर और पुणे समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किया गया था। कल शाम ही खबर आई थी कि कालीचरण महाराज रायपुर से फरार हो गए हैं। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था। रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी।

कालीचरण महाराज ने आखिर क्या कहा था?

कालीचरण महाराज ने आखिर क्या कहा था?

रायपुर में हुई धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा, ‘इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है. हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था… उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था. उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था… मैं नाथूराम गोडसे को नमन करता हूं कि उन्होंने उस …. को मार डाला।

Kalicharan Arrest News  |  Raipur police arrest kalicharan maharaj | 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button