केरल में पत्नियों की अदला-बदली के रैकेट का भंडाफोड़: 1000 कपल्स का था नेटवर्क, एक महिला को एक ही वक्त में तीन पुरुष करते थे शेयर,7 गिरफ्तार, यूं खुला राज Read it later

केरल में पत्नियों की अदला बदली का रैकेट भंडाफोड़

केरल के कोट्टायम में एक पत्नी की अदला-बदली यानि वाइफ स्वैपिंग करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रविवार को रैकेट चलाने वाले 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक सदस्य की पत्नी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पूरा मामला खुला। पुलिस ने बताया कि 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 25 लोगों पर नजर रखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

ये भी पढ़ें – 100 महिलाओं की लाशों से दुष्कर्म करने वाला हैवान!

महिला ने करुकाचल थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने उसे दूसरे पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने बताया कि उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया गया। जब पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया तो पुलिस को एक बड़े नेटवर्क का सुराग मिला। पुलिस ने बताया है कि इस रैकेट से करीब 1000 शादी शुदा कपल्स जुड़े हुए थे। 

फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए काम करता था गिरोह

फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए काम करता था गिरोह

गिरफ्तार किए गए लोग कोट्टायम, पथानामथिट्टा और अलाप्पुझा जिलों के हैं। करुकाचल पुलिस ने बताया कि यह रैकेट फेसबुक और टेलीग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होता था। अधिकारियों ने बताया कि रैकेट के सदस्यों में कई हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं।

रैकेट में शामिल जोड़े जब भी मिलते थे तो अपनी पत्नियों की अदला बदली करते थे। कभी-कभी एक महिला को एक ही समय में तीन पुरुषों द्वारा साझा किया जाता था। कई बार अविवाहित लड़के ने अन्य पुरुषों की पत्नियों को शेयर करने के लिए मोटी रकम भी देते थे। 

कपल्स स्वैपिंग ग्रुप्स में पत्नियां बदली जाती थीं

एक अधिकारी ने कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से चुना जाता था और प्राइवेट कपल्स स्वैपिंग ग्रुप्स में वाइफ स्वैपिंग का खेल चलता था। इस रैकेट से कई लोग फेसबुक से जुड़े थे। रैकेट फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करता था इसलिए इससे जुड़े सभी लोगों को पकड़ने में फिलहाल समय लगेगा।

पुलिस ने बताया कि मामले में गहनता जांच की जा रही है। मामले से जुड़े लोगों की सारी जानकारी जुटाई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस ग्रुप के लोग किसी दूसरे ग्रुप के लोगों से रिलेशन में हैं या नहीं।

भारत जैसे पारंपरिक देश में पत्नी की अदला-बदली अधिक प्रचलित हो रही है, और यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात भी नहीं रह गई है, लेकिन यह सच है कि यह चलन लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। ऐसे में अब यह केवल अमीर और कुलीन वर्ग का खेल नहीं रह गया है – जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग पत्नी की अदला-बदली में हिस्सा लेते हैं। 

इसके लिए एक दूसरे को जानने वाले कपल्स और अज्ञात कपल्स इसमें इंटरेस्ट लेते हैं। ये विचार योग्य मुद्दा है कि क्या चंद कपल्स की इच्छाओं का ये चलन भारतीय सोच में सेंध तो नहीं मा रहा है। 

पाश्चयात संस्कृति की अच्छी बातों को अपनाना बुरी बात नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि नई पीढ़ी खुद को मॉर्डन साबित करने के चक्कर में खुद की संस्कृति को वजूद ही खो दे।  

वेस्टर्न कंट्रीज का चलन है वाइफ स्वैपिंग

पत्नी की अदला-बदली का ये चलन ज्यादातर पश्चिमी देशों में होता है, इन देशों में इसे खेल की तरह लिया जाता है। ये खेल कुछ बड़ी वीवीआईपी पार्टियों में खेला जाता है। कई पार्टियों में अपना पार्टनर चुनना होता है लेकिन उसका तरीका थोड़ा अलग होता है। उदाहरण के तौर पर पार्टी में मौजूद पुरुष अपने वाहनों की चाबियां एक बाउल में रख देते हैं, उसके बाद सभी महिलाओं की आंखों पर पट्टी बांध दी जाती है और फिर उन महिलाओं को उस बाउल से चाबियां निकालनी होती हैं। इस खेल में जिस महिला के हाथ में पुरुष की चाबी आती है वो दोनों एक दूसरे के साथ संबंध बनाते हैं।

Kerala | wife swap | Unnatural Sexual Relations | Police | sex racket | 7 People Arrested For Running Wife Swapping Racket | 1000 Couples Were Associated With The Gang | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *