
जयपुर में रविवार को झालाना के जंगलों से निकलकर एक leopard मालवीय नगर की पॉश कॉलोनी में घुस गया। करीब तीन घंटे तक तेंदुए की दहशत लोगों के बीच बनी रही। आखिरकार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को शांत कराया और पिंजरे में कैद कर लिया।
इससे पहले करीब तीन घंटे तक तेंदुआ कॉलोनी में बने घरों में एक छत से दूसरी छत पर कूदता रहा। कालोनी के लोगों ने डर के मारे दरवाजा बंद कर लिया और घर में ही बैठे रहे। आसपास के घरों में ऊंची छतों पर मौजूद कई लोगों ने तेंदुए की फोटो खींची और वीडियो भी बनाया।
वीडियो में देखें कैसे रिहाशी इलाके में छतों पर घूमता रहा तेंदुआ
मालवीय नगर सेक्टर 7 स्थित मकान नंबर 224 में सुबह 8 बजे तेंदुए के गुर्राने की आवाज आई। यह घर सूना था। आसपास के लोगों ने जब थोड़ा नजदीक से देखा तो तेंदुए के पंजों के निशान देखे। तेंदुआ घर में नीचे बरामदे में बने वेंटिलेशन विंडो में नजर आ रहा था। तेंदुए को देख वह चिल्लाते हुए भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी।
| छत पर चहलकदमी करता तेंदुआ। |
तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम ने किया शांत
वन विभाग रेंजर जनेश्वर चौधरी, डॉ अशोक चौधरी, डीएफओ अजय चित्तौड़ा और सहायक वनपाल सुरेश चौधरी की टीम पिंजरा और जाल लेकर मालवीय नगर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को शांत कराने का प्रयास किया तो वह घर से निकल कर छत पर चला गया। वहां वह एक छत से दूसरी छत पर दौड़ता रहा। आखिरकार करीब 11:30 बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को शांत कराया और पकड़ लिया।
Like and follow us on :
Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin