Nationalराजस्थान

Sariska Elevated Road: सरिस्‍का वन्‍य जीवों को मिलेगा सुकून

Sariska Elevated Road: सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को दुर्घटना से बचाने और जंगल को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नटनी का बारां से थानागाजी थैंक्यू बोर्ड तक 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाना है। इस एलिवेटेड रोड़ की डीपीआर तैयार कर क्षेत्रीय कार्यालय सड़क एवं हाइवे परिवहन मंत्रालय जयपुर भिजवाई जा चुकी है। फिलहाल इस रोड के निर्माण पर करीब दो हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। हालांकि विभाग की ओर से डीपीआर को रिवाइज किया जा रहा है।

जमीन से साढ़े चार मीटर ऊंचाई पर बनेगी एलिवेटेड रोड

सरिस्का टााइगर रजिर्व में जमीन तल से 4.5 मीटर ऊंचाई पर एलिवेटेड रोड तैयार की जाएगी। इसमें 30-30 मीटर की दूरी पर विशाल पिलर तैयार कर उस पर 10 मीटर चौड़ा रोड पटरियों समेत बनाया जाएगा। ताजा जानकारी के अनुसार इस रोड को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चलने योग्य बनाया जाएगा।

 

यूं बदलेगी प्रदेश व देश की दिशा

एलिवेटेड रोड बनने से जयपुर से सरिस्का टाइगर रिजर्व की सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी। महानगर व बड़े शहरों से पर्यटक हवाई यात्रा कर जयपुर और वहां से सड़क मार्ग से सरिस्का पहुंच सकेंगे। इससे सरिस्का आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही दिल्ली- मुम्बई एक्सप्रेस वे से भी पर्यटक दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े शहरों से सीधे अलवर होकर सरिस्का पहुंच सकेंगे। अलवर से सरिस्का एवं जयपुर से सरिस्का के मार्ग को भी चौड़ा किया जा रहा है। इससे अलवर- जयपुर का यातायात सुगम हो सकेगा।

जल्द बनकर होगा तैयार

डीपीआर को समय पर वित्त विभाग की मंजूरी मिलने के बाद सरिस्का में एलिवेटेड रोड का निर्माण आगामी तीन साल में पूरा होने की संभावना है। डीपीआर मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद अगले साल 2024 में एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू होकर आगामी तीन साल में पूरा हो सकेगा।

 

ये भी पढ़ें –

Amrit Bharat Express: 2 अमृत भारत व 6 वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगी ये सुविधा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button