Live streaming of Teenager gangrape एमपी में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। दो समाजकंटकों ने एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप किया। यही ही नहीं गैंगरेप करने के दौरान इन लोगों ने उसे अपने दोस्तों को लाइव स्ट्रीम भी किया। दोनों आरोपियों की गिरफ्त से छूटकर किशोरी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। ग्वालियर शहर की शर्मसार करने वाली इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि दोनो आरोपी फरार हैं। हालांकि आरोपी कौन हैं इसका खुलासा नहीं किया।
होटल में दो युवकों ने किया गैंगरेप
किशोरी शुक्रवार को ग्वालियर शहर की पुलिस के पास पहुंची थी। उसने आरोप लगाया कि दो युवक उसे होटल में ले जाकर जबर्दस्ती किया। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 21 साल है। किशोरी ने बताया कि घटना दो जून की है। दोनों ने उसके साथ होटल के रूम में गैंगरेप किया।
एक ने रेप किया और दूसरे ने लाइव‚ फिर दूसरे ने भी ऐसा ही किया
किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ गैंगरेप का दोनों ने वीडियो शूट किया। उसने बताया कि पहले एक ने उसके साथ रेप किया और उस दौरान किसी दोस्त को उसका लाइव किया। फिर दूसरे ने भी ऐसा ही किया। किशोरी का आरोप है कि लाइव स्ट्रीमिंग के साथ साथ उन लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया है और उसे किसी वेबसाइट पर डाल भी दिया है।
दोनों आरोपी आदतन अपराधी
किशोरी ने जिन दोनों युवकों पर गैंगरेप करते वीडियो बनाने व लाइव स्ट्रीमिंग का आरोप लगाया है, उन पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। पुलिस के अनुसार दोनों युवक फरार हैं। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के अलावा पोक्सो अधिनियम और आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
Live streaming of Teenager gangrape | Gwalior | Madhya Pradesh | gangrape in Gwalior |
आपको ये खबरें पसंद आ सकती हैं –
ये भी पढ़ें -इन 5 सरकारी योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं