![]() |
file photo | Getty Images |
Mp Minor Girl Gangraped In Guna : एमपी के गुना (Guna Gangrape News) जिले में सात लड़कों ने 15 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया है। सात आरोपियों में से चार नाबालिग बताए जा रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने पॉस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता को स्थानीय लोगों ने सुनसान जगह पर बेहोशी की अवस्था में पाया था। इस भायवह कूकर्म की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना दिया और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया। पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है। इधर पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के इंतजार में है।
आरोपियों के अवैध घरों पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी
पुलिस ने अब तक सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 ए और पॉस्को की धारा 11/12 और 16/18 के में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो की पहचान विवेक मीणा और मोहित मीणा के तौर पर हुई है। विरोध के बाद जिला प्रशासन ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के परिजनों को नोटिस भी जारी कर कहा है कि यदि उनका निवास का निर्माण अवैध पाया गया तो उसे फौरन गिराया जाएगा।
इधर चाछौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने सात लोगों का नाम लिया है लेकिन पुलिस ने सिर्फ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिंह ने बताया कि पीड़िता को ड्रग्स दिया गया था, वह काफी समय से बेहोशी में थी।
इसके साथ ही पूर्व भाजपा विधायक ममता मीणा ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लेकर बच्ची के साथ हुए दुस्साहस पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की। जिला प्रशासन क समझाइश और आश्वासन के बाद सभी लोगों ने रास्ते को खोल दिया।
इस दौरान कस्बे की कई महिलाएं व युवतियां स्थानीय एसडीए कार्यालय पहुंचीं और आरोपितों की संपत्तियों को तोड़कर सार्वजनिक रूप से परेड कराने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
वहीं पीड़िता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी बेटी सुबह 10 बजे स्कूल गई थी। शाम तक जब वो घर नहीं लौटी तो आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। बाद में अचानक एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि आपकी बेटी बीनागंज के एक मोहल्ले के कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी है। मैं वहां पहुंचा तो आरोपित मुझे देखकर भाग गया।
Minor Girl Gangraped In Guna | POSCO | gang-rape incident | Madhya Pradesh | Congress MLA Laxman Singh | girl was found unconscious behind a house |