मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन पर पुडुचेरी और गडग एक्सप्रेस टकराए, तीन डिब्बे उतरे Read it later

मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन पर पुडुचेरी और गडग एक्सप्रेस टकराए
Photo | Twitter

दादर-पुदुचेरी एक्सप्रेस (11005) और गडग एक्सप्रेस बाई के माटुंगा रेलवे स्टेशन पर एक ही ट्रैक पर आने पर आपस में टकरा गईं। हादसे में पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेनों के डिब्बों के टकराने से ओवरहेड तार टूट गया और इस वजह से तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुडुचेरी एक्सप्रेस दादर से रवाना हुई। जबकि गडग एक्सप्रेस सीएसटी से निकली थी। ट्रैक नहीं बदलने से गडग एक्सप्रेस भी पुडुचेरी एक्सप्रेस की पटरी पर आ गई, जिससे दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे आपस में टकरा गए। हालांकि दोनों ट्रेनों की रफ्तार कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के कारण फिलहाल लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना देर रात करीब सवा 10 बजे की बताई जा रही है।

Need to pull up engineering department.
DERAILMENT OF 1005 DADAR – PUDUCHERRY EXP almost clashing with the another express train at Matunga. @MumbaiMattersz@AmhiDombivlikar @smart_mumbaikar @m_indicator @Indianrlyinfo @IndianRailUsers @BeyondThane @MeMumbaikar8 pic.twitter.com/1HCdhMJpna

— Mumbai Railway Users (@mumbairailusers) April 15, 2022

Train 11005
Rear 3 coaches derailment reported near Matunga station. As of now No injury to anyone. Getting more details. Time 21.45hrs Train Dadar to Pudduchary. pic.twitter.com/dmjF8e52yt

— Rajukhade (@rajeshkhade) April 15, 2022

जीआरपी मुंबई के मुताबिक, जीआरपी मुंबई के वरिष्ठ अधिकारी रेल प्रशासन के सहयोग से फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए इंतजाम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि आपात स्थिति में सहयोग करें और 1512 डायल करें।

Matunga station | Rear 3 coaches derailment | Dadar to Pudduchary | Matunga railway station | Mumbai  | accident  

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *