National

Wedding Video 2022: गाने पर डांस करते प्रेमी के लिपट गई दुल्हन‚ छुड़ाने में जुटे घरवाले

Wedding Video 2022: बीतें सावों में शादियों में दुल्हा- दुल्हन सहित  शादी के घर वाले लोगों ने जमकर डांस किया। कई वडियो भी ऐसे देखने को मिले। वहीं सोशल मीडिया पर शादी के कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं‚ जिन्हें देख कर आपकी हंसी छूट जाएगी। ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में दुल्हन खूब डांस कर रही है लेकिन इसमें दुल्हन दुल्हे को एक तरफ कर प्रेमी के साथ डांस करती दिख रही है।

इस तरह के वीडियो देख कर कई बार हैरानी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया में  इस तरह के वीडियोज रिकॉर्ड कर लिए जाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद ये खूब देखे जाते हैं। यूजर्स भी इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

बहरहाल तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन गोविंदा और रानी मुखर्जी पर फिल्माए गाने ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा’ पर कथित बॉयफ्रेंड के साथ डांस कर रही है। दोनों का डांस देखने के लिए घर में रिश्तेदाराें की भीड़ जमा है।  वहीं दूल्हा शांत खड़ा पूरा तमाशा देख रहा है। वहीं दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जमकर थिरक रही है। इसके बाद वो डांस करते हुए प्रेमी के ऐसे लिपट जाती है कि जैसे किसी पेड़ से अजगर‚ लग तो ऐसे ही रहा है। खास बात ये है कि इसमें दुल्हा मूकदर्शक बना रह जाता है। इस घटना के बाद क्या ये तो पता नहीं ‚ लेकिन ये लोगों को लुभा जरूर रहा है।

https://twitter.com/JaikyYadav16/status/1603381345975119872?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1603381345975119872%7Ctwgr%5Eb3e35659053d53bd3544fc5e617499166e8f6f6a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fbollywood%2Fbride-dance-with-her-lover-on-govinda-song-tujhko-hi-dulhan-banaunga-groom-kept-watching-watch-viral-video-3612299

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि घर की ही एक महिला दोनों को एक दूसरे से अलग कर रही है। वहीं दोनों ऐसे लिपटे हैं कि छोड़ने को तैयार नहीं हैं। दोनों का रोमांस डंके की चोट पर नजर आ रहा है। वीडियो को जैकी यादव नाम के यूजर ने ट्वीटर पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘भाइयों प्लीज पता लगाओ  कि दूल्हा जिंदा है या मर चुका है।’ इस वायरल वीडियो पर कई लोगों ने फनी कमेंट्स कर रिएक्शन दिया है।

 

ये भी पढ़े-

Weather Forecast Update: दिल्ली-हरियाणा सहित उत्तर भारत में शीतलहर शुरू‚ जानें आपके राज्य का हाल

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button