Weather Forecast Update: दिल्ली-हरियाणा सहित उत्तर भारत में शीतलहर शुरू‚ जानें आपके राज्य का हाल Read it later

Weather Forecast Update: देर से ही सही प सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। वजह ये कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड तेवर दिखा रही है। दिल्ली में शनिवार की बात करें तो इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने भी उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा‚ यहां जानिए

 

Table of Contents

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर शुरू

उत्तर प्रदेश में गलन वाली ठंड पड़ने लगी है। लखनऊ, कानपुर समेत कई अन्य जिलों में सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। तापमान में तेजी से गिरावट लगातार जारी है।

इन राज्यों में शीतलहर का कहर

पहाड़ों पर हो रहे स्नोफॉल से मैदानी इलाकों में सर्दी का  कहर परवान चढ़ने लगा है। । मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक दो दिनों में  कड़ाके की ठंड पढ़ेगी। इसी कड़ी में उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।   शीतलहर का कहर कड़ाके की ठंड हरियाणा के साथ पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड में पड़ना शुरू हो गया है।

 

दिल्ली में हर बार की तरह हवा फिर हुई दूषित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब और निम्न श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विभाग की मानें तो रविवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में रलेटिव ह्यूमिडिटी 87 फीसदी तक रही। वहीं, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े देखें तो दिल्ली में सुबह नौ बजे एयर क्वालिटी सेंसेक्स 315 दर्ज किया गया था।

 

 

हरियाणा के अंबाला में तापमान लुढ़का

हरियाणा में भी हाड़ कंपनाने वली ठंड शुरू हो चुकी है। हरियाणा के अंबाला में तापमान में गिरावट दर्ज देखी गई‚ इलाके में शीतलहर भी जारी है। इसी कड़ी में रविवार अल सुबह हरियाणाक के कई इलाके घने कोहर के के आगोश में रहे।

 

राजस्था के इन इलाकों में भी बढ़नें लगी ठंड‚ शेखावटी इलाके में गलन शुरू

राजस्थान के मौसम भी सर्दी के तेवर परवान चढ़ रहे हैं। खासकर राज्य के शेखावाटी इलाके में कड़ाके की सर्दी ने अपनी गलन वाली ठंड के तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं।  इसी के चलते क्षेत्र सीकर स्थित फतेहपुर में पारा शून्य डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जाता दिख रहा है। आंकड़ों के अनुसार फतेहपुर सबसे ठंडा रहा। चूरू में भी पारा 1.3 डिग्री आ चुका है। सीकर में भी न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री रहा। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि सोमवार से पारा और गिर सकता है। वहीं 22 दिसंबर तक अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत के आसपास रहने रह सकता है।

Weather Forecast Update
Photo: PTI

जयपुर में मिनिमट ट्रम्प्रेचर 8 डिग्री पर रहा

जयपुर जिले में पिछले 24 घंटों में टेम्प्रेचर में गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  वर्तमान में चूरू और सीकर जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। चूरू और सीकर जिले में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

23 से 29 दिसंबर के बीच गिरेगा राजस्थान में टेम्प्रेचर

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। 23 से 29 दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। यानी राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर देर से ही सही लेकिन शुरू होने वाला है। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत या औसत से नीचे जा सकता है।

 

रविवार को  न्यूनतम तापमान कहां पर कितना रहा

  • फतेहपुर में पारा जीरो डिग्री सेल्सियस
  • चूरू में पारा 1.3 सेल्सियस
  • करौली में 4.2 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर में 4.8 डिग्री सेल्सियस
  • संगरिया में 4.9 डिग्री सेल्सियस
  • पिलानी में 5.1 डिग्री सेल्सियस
  • नागौर में 5.5 डिग्री सेल्सियस
  • गंगानगर में 6.9 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर में 8.0 डिग्री सेल्सियस
  • भीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियस

 

 

ये भी पढ़ें –

WEATHER UPDATE – अब 3 दिन तक कड़ाके की ठंड: जम्मू में बर्फबारी, हिमाचल में फंसे 73 ट्रैकरों को बचाया; राजस्थान, पंजाब और एमपी में शीतलहर

हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा, IPCC ने ये बताई वजह

बर्फबारी और बारिश के बाद विंटर का बाउंसबैक : हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी, एमपी और दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में बारिश

बाढ़-बारिश का 6 राज्यों में कहर :राजस्थान में 200 और एमपी में 50 बांध ओवरफ्लो, पटना में डूबे घाट

Rajasthan Monsoon : गंगानगर में भारी बारिश का 44 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त, सेना ने मोर्चा संभाला

धरती के सबसे करीब आया चंद्रमा: जानिए वैज्ञानिक नजरिये से क्या होता है सुपरमून? 

Rajasthan Monsoon Update: मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

NASA ने क्लिक की सोलर फ्लेयर पिक्चर : सूरज की सतह पर धधक रहे शोले, इंस्टा पर फोटो वायरल 

सूरज में हुआ विस्फोट, धरती से टकरा सकता है Solar Storm: ब्लैकआउट और मोबाइल फोन खराब होने की आशंका, NOAA, NASA ने भी दी चेतावनी

Rajasthan Weather Update Today: पूरी फरवरी गुजरेगी सर्दी में, दो दिन बाद बरसात से बढ़ सकती है ठंड‚ राजस्थान के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी 

धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा क्षुद्रग्रह : कुछ ही घंटों में पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा उल्का पिंड‚ आकार 4 फुटबॉल के मैदान जितना‚ जानिए क्या हाेगा असर

बरसात में क्यों गिरती है बिजली और इसका खतरा सबसे ज्यादा कहां रहता है‚ इससे कैसे बच सकते हैं‚ शरीर को कहां और कैसे ​नुकसान होता है? जानिए सबकुछ

अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी: धरती फिर प्रलय की राह पर, जानिए क्यों इंसान ही पृथ्वी पर अन्य जीवों के लिए जहर में बदल रहे 

मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया : अगले पांच सालों में टूटने वाला है धरती के गर्म होने का रिकॉर्ड‚ जानिए क्या बोले 10 देशों के वैज्ञानिक

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा : भारत-चीन सीमा के पास हादसा; हादसे वाली सड़क पर कई मजदूर कर रहे थे काम

मार्च के माह में ही मई जैसी तपन‚ प्रचंड गर्मी का दौर परवान पर‚ दिल्ली में आज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी‚ 1945 का बाद हुआ ऐसा

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *