National

Women Fight Viral Video:कोर्ट में महिलाओं के बीच जूतमपैजार

Women Fight Viral Video: लखनऊ में फैमिली कोर्ट में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दो महिलाओं को दिख रही हैं, जो कथित रूप से रिश्तेदार ही लग रही हैं। पहले ये आपस में बहस करती हैं और फिर अचानक ही दोनों में जुतम पैजार हो जाती है। ये दोनों एक-दूसरे को सैंडल से पीटती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दूसरी महिला को बालों से पकड़ कर खींच रही है, तो वहीं दूसरी महिला उस पर सैंडल से वार कर रही है। हैरानी की बात यह है कि कोर्ट में महिलाओं के इस हाई वोल्‍टेज ड्रामा को राेेकने के लिए कोई नहीं रोक रहा है।

Women Fight Viral Video: नियमानुसार महिलाओं की इस जंग को रोकने के लिए यहां महिला पुलिसकर्मियों को होना चाहिए थाा। बहरहाल फैमिली कोर्ट में जब यह वाकया हुआ तो किसी ने महिलाओं की इस लड़ाई को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़ने वाली महिलाएं रिश्‍तेदार बताई जा रहीं

Women Fight Viral Video: बता दें कि फैमिली कोर्ट में लोग अपनी पारिवारिक आपसी अनबन को दूर करने के लिए आते हैं, लेकिन यहां तो मामला ही उल्‍टा पड़ गया। वीडियो जिस तरह से महिलाएं एक दूसरे से लड़ रही है उसे देखकर लगता है कि दोनों में तगड़ी खुन्‍नस भरी पड़ी है, वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जब इन दो महिलाओं की लड़ाई को रोकने के लिए तीसरी महिला की एंट्री होती है तो एक चौथी महिला आकर उस महिला को बालों से पकड़ कर खींच कर एक तरफ कर देती है। वैसे सोशल मीडि‍या पर इस वीडि‍यो के आने के बाद लोग बड़े चटकारे लेकर इसे देख रहे हैं। यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से वायरल होता जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें –

सरेराह दिल्ली में नाबालिग युवती की निर्मम हत्‍या, आरोपी अरेस्‍ट, चाकू से 16 वार किए जख्म मिले, पत्थर पटकने से सिर फटा

दूल्‍हे से दुल्‍हन के पिता ने कहा पत्‍नी से कभी नहीं बनाओगे संबंध, जानें माजरा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button