राज्यसभा से सांसद अमर सिंह का निधन; मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे, लेकिन दो बार सपा से निकाले गए Read it later

                                                                         

amar singh




पॉलिटिकल न्यूज. पूर्व समाजवादी नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार को सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया। वे छह माह से सिंगापुर के एक अस्पताल में किडनी का इलाज करा रहे थे। उन्होंने आज दोपहर को आखिरी सांस ली। 
 आपको बता दें कि अमर सिंह लंबे समय तक समाजवादी पार्टी के महासचिव रहे। वहीं अमर सिंह पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे।
 हालांकि अखिलेश यादव व आजम खान से तल्खी के चलते 2010 में उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया। 
इसके बाद 2016 में वे समाजवादी पार्टी से फिर जुड़ गए और राज्यसभा के लिए चुने गए। इस दौरान यादव परिवार में कलह के बाद उन्हें अखिलेश यादव ने 2017 में फिर से पार्टी से बाहर निकाल दिया था।

Table of Contents

सपा से अलग होने के बाद राष्ट्रीय लोक मंच बनाया था

अमर सिंह ने 2011 में राष्ट्रीय लोक मंच बनाया था। 2012 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की 403 सभी सीटों में से 360 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। हालांकि, उनकी पार्टी ने इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीती। 
वे मार्च 2014 में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हुए, उस साल फतेहपुर सीकरी से आम चुनाव लड़े और हार गए।

 अमर उद्योगपति से राजनेता बने थे

अमर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 जनवरी 1956 में हुआ। उन्होंने बीए, एलएलबी की थी। वे उद्योगपति से राजनेता बने थे।

अमिताभ के करीबी दोस्तों में शामिल थे अमर

अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर के बेहद करीबी रिश्ते रहे। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी में अमर ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ से माफी भी मांगी थी।

मोदी का ट्वीटः अमर सिंह जी ऊर्जावान व्यक्ति थे

Amar Singh Ji was an energetic public figure. In the last few decades, he witnessed some of the major political developments from close quarters. He was known for his friendships across many spheres of life. Saddened by his demise. Condolences to his friends & family. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2020

मोदी ने लिखा, ‘अमर सिंह जी ऊर्जावान व्यक्ति थे। वे देश में कई बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के साक्षी रहे। उनके दोस्त हर दल में थे। उनके देहांत से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी सांत्वना है। ओमशांति।’

प्रियंका गांधी ने भी दुख जताया

ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 1, 2020

राहुल गांधी का ट्वीटः देहांत की खबर से दुखी हूं

अमर सिंह जी के देहांत की दुःखद ख़बर से स्तब्ध हूँ। उनके परिवार और प्रियजनों को संवेदनाएँ।

I am saddened to hear about the sad demise of Amar Singh ji. My condolences to his family and loved ones.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 1, 2020

राजनाथ ने कहा- उनकी सभी दलों के नेताओं से दोस्ती थी

वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।

स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 1, 2020


राहुल का फिर भाजपा पर हमला : कहा, सरकार कोरोना की टेस्टिंग और मौतों की झूठी जानकारी दे रही, गलत तरीके से जीडीपी का आकलन किया जा रहा


Like and Follow us on :

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *