Politics

Free Smartphone: 25 जुलाई से मिलेंगे फ्री स्‍मार्ट फोन

Free Smartphone: राजस्थान में 25 जुलाई से महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन (Free Smartphone) दिए जाएंगे। जिसमें तीन साल तक इंटरनेट मुफ्त रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के नवगठित जिले सलूंबर में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन दिये जायेंगे। धीरे-धीरे सभी परिवारों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। बैठक में सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

Free Smartphone:  पिछले दो माह के भीतर लगातार पांचवें दौरे में जहां सीएम गहलोत पहली बार नवगठित जिले सलूंबर पहुंचे और घोषणाओं की झड़ी लगा दी, वहीं उदयपुर को एक और कृषि बाजार की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने उदयपुर के बलीचा स्थित कृषि मंडी में संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का उद्घाटन किया, वहीं सलूम्बर को जिला बनाने के बाद आयोजित धन्यवाद सभा में भाग लिया।

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

बलीचा में सभा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जो कहते हैं उसे पूरा नहीं करते। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। गहलोत ने कहा कि उन्होंने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जबकि उनके शासनकाल के नौ साल पूरे हो गये हैं। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो इस कानून के लिए मनमोहन सिंह सरकार पर दबाव बना रहे थे, अब जब वह खुद प्रधानमंत्री हैं तो किसानों के हित के लिए यह कानून क्यों नहीं बना रहे हैं।

 

ये भी पढ़ेंं-

Rajasthan Politics: पायलट के सवाई माधोपुर जाने के मायने: राजस्थान की सियासत में कुछ बड़ा फैसला होने वाला हैॽ

KAMALNATH VIRAL VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा पर कमलनाथ बोले-हम 7 दिन से मर रहे: गृहमंत्री नरोत्तम तंज- कहीं कांग्रेस का इवेंट जान पर भारी न पड़ जाए

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button