Sonia Gandhi के PA पर रेप के आरोप का मामला:पीड़िता ने वीडियो में रोते हुए कहा- शिकायत वापस लेने के लिए दी जा रहीं धमकियां Read it later

Sonia Gandhi Personal Secretary Rape Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के पर्सनल सेक्रेटरी पर दो माह पहले रेप का आरोप लगाने वाली महिला का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी को बचाने और और शिकायत वापस लेने के लिए धमकी मिलने का आरोप लगाया है। एक मिनट 37 सेकेंड के वीडियो में पीड़िता ने और क्या कहा, पढ़िए…

‘मैं आज बहुत बेहद दुखी और परेशान होकर ये वीडियो बना रही हूं। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के PA पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसकी FIR मैंने उत्तम नगर थाने में दी है। पुलिस उसको लगातार बचाने की कोशिश कर रही है। आज तक मुझसे सबूत नहीं मांगा गया। मेरे केस की जांच अधिकारी (IO) बदल दी गई। मुझे बताया नहीं गया। मेरी चार्जशीट पेश कर दी गई, मुझे बताया नहीं गया। जुबैर अहमद वकील की ओर से मुझे धमकी दिलवाई गई। शिकायत वापस लेने के लिए मुझ पर प्रेशर बनाया गया। पुलिस पर मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं है। प्लीज आप लोगों से हाथ जोड़कर प्रार्थना हैकि मेरी मदद करें। आपसे गुजारिश है कि आप लोग प्लीज मेरी मदद किजिए।’

Sonia Gandhi Personal Secretary Rape Case; Delhi 26-year-old Woman On PP Madhavan #PPMadhvan #soniagandhi #personalSecretaryRapeCase pic.twitter.com/0i6ocaGCyp

— Thumbsup Bharat News (@thumbsupbharat) August 29, 2022

 

Table of Contents

 आखिर मामला क्या है

दिल्ली की एक दलित महिला ने सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 26 जून को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज की थी।

पीड़ित महिला ने एफआईआर में बताया है कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाता था। दो साल पहले उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पीपी माधवन से नौकरी के लिए संपर्क किया। FIR के अनुसार माधवन ने 21 जनवरी 2022 को पहली बार महिला को अपने घर बुलाया था। माधवन ने उससे कहा कि उसका पत्नी से तलाक हो गया है। इस दौरान महिला कई बार माधवन से मिली। महिला ने एफआईआर में कई दफा अपने साथ जबरदस्ती किए जाने की बात भी मेंशन की है।


माधवन ने कहा था महिला परिचित‚ लेकिन आरोप बेबुनियाद 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने माधवन के विरुद्ध उत्तम नगर थाने में महिला की शिकायत पर धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  वहीं आरोपों पर माधवन ने कहा कि वे महिला से परिचित लेकिन अरोप झूठे हैं।

 

Sonia Gandhi Personal Secretary Rape Case  | Delhi 26-year-old Woman On PP Madhavan | Sonia Gandhi News | Sonia Gandhi’s Personal Secretary Accused Of Rape | 

 

 

ये भी पढ़ें –

RSS की सहमति से निपटे गडकरी‚ जानिए शिवराज को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता?

Sonali Phogat Passed Away: अभिनेत्री और हरियाणा से भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन

 BJP संसदीय बोर्ड से गडकरी‚ शाहनवाज और शिवराज की छुट्टीःयेदियुरप्पा, सोनोवाल शामिल‚ ये है पार्टी की भावी रणनीति

जालौर की घटना पर पायलट की अपनी ही सरकार से पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग‚ कहा- ‘क्राइम हर राज्य में होता है, सिर्फ ये कह देना काफी नहीं’

 Bihar political crisis Update: BJP-JDU गठबंधन टूट के बाद भी बिहार में नीतीश की बहार

President Draupadi Murmu : शक्षिका को पुटी नाम पसंद नहीं था‚ उन्होंने ही द्रौपदी नाम रखा‚ इकलौती बेटी हैं बैंक अधिकारी तो दामाद में रग्बी प्लेयर‚ जानिए राष्ट्रपति की अनछुई बातें

Presidential Elections: राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक जानिए राष्ट्रपतियों से जुड़े रोचक तथ्य, आपकी GK में खूब काम आएंगे 

झुंझुनूं के जगदीप धनखड़ NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *