राजस्थान कांग्रेस में दरार: सीएम आवास में हुई बैठक में 107 में से 75 कांग्रेस विधायक ही पहुंचे Read it later

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार खतरे में है। इस बार अशोक गहलोत व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच आपसी मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। यही वजह है कि डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 30 विधायक और अन्य निर्दलीय विधायक सचिन पायलट के संपर्क में हैं और उन्होंने किसी भी फैसले में साथ देने को कहा है। इस तरह साफ है कि आगे का फैसला अब सचिन पायलट को करना है।

राजस्थान कांग्रेस में दरार LIVE

Table of Contents

डिप्टी सीएम सचिन पायलट पार्टी के आलाकमान से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। अचानक सचिन पायलट का समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचने से यह साफ होता है कि अब अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीत सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन, इतने के बावजूद मिल रही जानकारी के मुताबिक, पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी पायलट से मिलकर इस मामले में बात करने को तैयार नहीं है।

 

 

राजस्थान की सियासत के अहम अपडेट्स…

  • रात 10.40 बजे: गहलोत के घर हुई बैठक में 75 कांग्रेस विधायक-मंत्री पहुंचे। गायब रहने वालों को नतीजा भुगतना होगा। इस पर फैसला विधायक दल की बैठक के बाद लिया जाएगा। सीएम की माकन, सुरजेवाला और अविनाश पांडेय के साथ बैठक हुई।
  • रात 10.10 बजे: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। अविनाश पांडेय ने कहा- कांग्रेस की सरकार मजबूत है। ये जो भी लोग हैं, हम उनका मुकाबला करेंगे।

 

  • रात 10 बजे: जयपुर में सीएम गहलोत की पार्टी विधायकों के साथ बैठक खत्म। कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुड्डा ने कहा- गहलोतजी के पास बहुमत है। हम भाजपा विधायकों के संपर्क में हैं। जितने विधायक जाएंगे, हम उससे ज्यादा भाजपा विधायक ले आएंगे।

 

  • रात 9.30 बजे: पायलट ने दावा किया- गहलोत सरकार अल्पमत में, मुझे 30 विधायकों का समर्थन।

 

  • रात 8.30 बजे: अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह 10.30 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। सभी विधायकों को जयपुर पहुंचने को कहा गया है।

 

  • रात 7.30 बजे:  केंद्र ने रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन को ऑब्जर्वर बनाकर जयपुर भेजा है। ये यहां पर विधायकों से बातचीत करेंगे।
  • शाम 6.00 बजे: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया- पुराने साथी पायलट को देखकर दुखी हूं, जिन पर गहलोत सरकार ने केस किया। कांग्रेस में काबिलियत की कद्र नहीं।
  • शाम 12.30 बजे: कपिल सिब्बल ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा- क्या कांग्रेस तभी जागेगी, जब उसके अस्तबल से घोड़े चले जाएंगे?

 

  • सुबह 11 बजे: अशोक गहलोत अपने आवास पर कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों से मिले। सभी मंत्रियों और विधायकों को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र को छोड़कर जयपुर पहुंचें।

 

कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा है कि मैं अपनी पार्टी को लेकर चिंतित हूं-

Worried for our party

Will we wake up only after the horses have bolted from our stables ?

— Kapil Sibal (@KapilSibal) July 12, 2020

 

इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी के नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा है कि मैं अपनी पार्टी को लेकर चिंतित हूं। यही नहीं सिब्बल ने कहा कि घोड़ा अस्तबल से निकल जाएगा हम तभी जागेंगे?

कपिल सिब्बल ने एक तरह से कांग्रेस आलाकमान की चुप्पी पर सवाल खड़ा करते हुए अप्रत्यक्ष तरीके से उन्हें सावधान किया है। कपिल चाहते हैं कि सचिन ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया की तरह कोई फैसला ले इससे पहले कांग्रेस आलाकमान को इस मामले को सुलझाना चाहिए।

 

राजनीतिक संकट के बीच विधायकों और मंत्रियों से मिले गहलोत-

सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के आरोपों के बीच कई मंत्रियों व विधायकों ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। सिविल लांइस स्थित मुख्यमंत्री निवास में गहलोत से मिलने वालों में करने वालों में सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग व श्रम मंत्री टीकाराम जूली शामिल हैं। इसके अलावा बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए कई विधायक व कांग्रेस का पूरा समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- गहलोत अपनी फिल्म के लेखक और खलनायक दोनों

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत इस फिल्म के अभिनेता, खलनायक और पटकथा लेखक भी अकेले हैं। वह अपनी पार्टी (राज्य) के अध्यक्ष को टक्कर देने के लिए बीजेपी के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने मांग की है, मैं मांग करता हूं कि वह (अशोक गहलोत) इसे सार्वजनिक करें कि कांग्रेस के कितने विधायक हैं, जो उन्हें बिकाऊ लगते हैं।

अशोक गहलोत ने कहा- एक बार CM बन गया तो बाकी को शांत हो जाना चाहिए – सचिन की ओर इशारा

हाल ही में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जब एक बार मुख्यमंत्री बन गया, तो बाकी लोगों को शांत हो जाना चाहिए और काम करना चाहिए। गहलोत के इस बयान का इशारा सचिन पायलट की तरफ देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में हलचल है कि अशोक गहलोत सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से हटाने का दबाव आलाकमान पर बना सकते हैं।

Rajasthan Politics | Rajasthan Political Crisis |

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *