Shani Asta 2024 :38 दिन तक इन जातकों के होंगे वारे न्‍यारे, जानें किन्‍हें संभलना होगा Read it later

Shani Asta 2024 : 17 फरवरी शनिवार को ही शनि अपनी ही राशि कुंभ में अस्त हो रहे हैं। बता दें कि ऐसा साल में केवल एक बार ही होता है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इस खगोलीय घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि ग्रह 26 मार्च तक अस्त रहेंगे और अगले 38 दिनों में सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। इसके अलावा न्याय, कृषि रोजगार, अध्यात्म और राजनीति पर भी शनि का असर देखने को मिलेगा।

साढ़ेसाती का प्रभाव मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर चल रहा है। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में इन पांच राशि के जातकों को स्‍वास्थ्य और न्यायिक मामलों में थोड़ा संभल कर रहना होगा। इनके अलावा धनु और मेष राशि के लोगों को नौकरी-व्यवसाय में लाभ मिलने वाला है। वहीं, बाकी अन्‍य राशियों के जातकों पर शनि का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि 17 फरवरी शाम 6 बजकर 50 मिनट से 26 मार्च सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक अस्त रहेगा।

शनि न्याय व कर्मफल दाता इसलिए ईमानदार जातक होंगे लाभान्वित

कुंभ राशि में शनि के अस्त होने से ईमानदार लोगों को न्यायिक मामलों में जल्द ही न्याय मिलने की उम्‍मीद है। वहीं जो लोग नौकरी और बिजनेस में लगातार मेहनत कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने के योग बनेंगे। सबसे ज्यादा असर उन जतकों पर पड़ेगा जो शनि की महादशा से गुजर रहे हैं। शनि के अस्त होने से कई राशियों के लोगों को लाभ मिलने की उम्‍मीद है। इसका कारण कुंभ राशि में शनि के साथ सूर्य की मौजूदगी भी है।

जानिए शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से आपकी राशि पर कैसा असर होगा… (वाराणसी के ज्योतिषाचार्य डॉ. पुरुषोत्‍तम पांडे के अनुसार)

  • मेष: पदोन्नति के कई अवसर मिलेंगे, आय में भी वृद्धि होने की संभावना। शनि का अस्त होना मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। इन राशि वाले लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें शनिदेव की इस स्थिति से विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में आपके बॉस आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। इस राशि के कुछ लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आप खूब प्रगति करेंगे। आपको हर क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

  • वृषभ: नौकरी संबंधी समस्याओं और दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा।

 

  • मिथुन: कार्यों में कई प्रकार की बाधाएं आ सकती हैं, बड़ों की सलाह मानेंगे तो बाधाओं का असर कम होगा। वैसे  पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के व्यापारियों को शनिदेव अच्छा मुनाफा देंगे। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

 

  • कर्क: स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, आर्थिक लाभ भी संभव। कर्क राशि वालों को शनि के अस्त होने का सबसे नकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। कर्क राशि वाले लोग इस समय शनि के प्रभाव से परेशान हैं। ऐसे में शनि की वक्री स्थिति आपके लिए अधिक परेशानी का कारण बन सकती है। शनि के अस्त होने से आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। शनि आपको मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान कर सकते हैं।

 

  • सिंह: वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है, अपनी वाणी पर आप नियंत्रण रखें।
  • कन्या: विरोधियों से बच कर रहें और स्‍वयं के काम पर ही ध्यान दें।

 

  • तुला: संतान को कष्ट हो सकता है, उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत। जो लोग लंबे समय से वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे, शनि इस अवधि में जल्द ही आपकी इच्छा पूरी करेंगे। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आपको अपने बॉस का सहयोग मिल सकता है।

 

  • वृश्चिक: आप पर गलत आरोप लग सकते हैं, इस लिए सावधान रह कर दिनचर्या बिताएं।
  • धनु: आर्थिक लाभ हो सकता है, उपलब्धि और प्रतिष्ठा की संभावना भी बढ़ेगी।

 

  • मकर: आर्थिक लाभ के योग दिख रहे हैं, स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मकर राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आप पर  इस समय शनि की साढ़े साती चल रही है। ऐसे में शनि के अस्त होने से आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों को शनि करियर के मामले में काफी परेशान कर सकते हैं। आपकी प्रगति में बाधा आ सकती है। आपका प्रदर्शन ख़राब हो सकता है। मकर राशि वालों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

 

  • कुंभ: क‍िसी से इन दिनों कर्ज न लें, 38 दिनों में आपकी आय में कमी आ सकती है। शनि अस्त होकर कुंभ राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकते हैं। आपको धन की बड़ी हानि हो सकती है। आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। शनि के दुष्प्रभाव के कारण कुंभ राशि के लोग किसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आपके काम में कई रुकावटें आ सकती हैं।

 

  • मीन: अपने खर्चों में कटौती करें, बजट सीमित करें और बचत करें, वहीं विवादों से बचने की जरूरत।

 

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। थम्सअप भारत किसी भी तरह की मान्यता की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी धार्मिक कर्मकांड को करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

 

ये भी पढ़ें –

Durva Ashtami: जानें क्‍यों इस दिन दूर्वा से करते हैं बप्‍पा की विशेष पूजा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *