Shane Warne Passes Away:क्या शराब, स्मोक और ऑपरेशन श्रेड से गई शेन वॉर्न की जान? जानिए क्यों तलाक के बाद होटल के रूम में रोए थे फूट-फूट के Read it later

   

Shane Warne Passes Away
शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 साल के करियर में 708 टेस्ट विकेट लिए (Photo-Getty Images)

 Shane Warne Passes Away: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) 52 साल की उम्र में दुनिया को अ​लविदा कह गए। फॉक्स न्यूज के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा हरा है। थाईलैंड के कोह समुई में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। शेन वॉर्न ने हाल ही में इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि वेट रिड्यूज के लिए 10 दिन पहले उन्होंने ‘ऑपरेशन श्रेड’ शुरू किया है और जुलाई तक उन्हें वापस शेप में आना है। 

 (Australia’s legendary legspinner dies aged 52) शेन वॉर्न के निधन से गमगीन फैन्स ऑपरेशन श्रेड को उनकी मौत की कारण बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके ऑपरेशन श्रेड के बारे में प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि  कि क्रिकेट से रिटायर्ड होने के बाद शेन वॉर्न फिट नहीं थे। 2019 में उन्होंने 15 किलो वजन घटाया था और इसके लिए उन्होंने सख्त डाइट चार्ट को फॉलो किया था।

ऑस्ट्रेलियन मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में शेन वॉर्न के बेटे जैकसन ने कहा था कि पिता वॉर्न वजन घटाने के लिए 30 दिन का फास्टिंग टी डाइट कर वजन घटा रहे हैं। बता दें क 2003 में बैन ड्रग्स लेने के केस में 12 माह के लिए क्रिकेट से वॉर्न को सस्पेंड किया गया था। तब उन्होंने टी डाइट फास्टिंग को शुरू किया था। जैकसन ने बताया कि वॉर्न दुबले होने के लिए स्लिमिंग पिल्स लिया करते थे क्योंकि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।

Shane Warne Passes Away
Photo | getty images

12 घंटे पहले रॉड मार्श के निधन पर शोक जताया और ये उनका आखिरी ट्वीट बन गया 

वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मर विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श की डेथ पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। ये वॉर्न के जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

थाईलैंड की विला में बेसुध पाए गए थे Shane Warne

रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न थाईलैंड की एक विला में बदहवास मिलं थे, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों के कई कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शराब और सिगरेट की लत को बताया जा रहा वजह

शराब और सिगरेट की लत को बताया जा रहा वजह

कम उम्र में हार्ट अटैक के कारण वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को माना जा रहा है। वॉर्न चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें क्रिकेट ग्राउंड पर भी सिगरेट के कश लगाते हुए देखा गया था। वहीं वे ओवर ड्रिंकिंग भी किया करते थे।

 शेन वार्न के नाम है ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ का रिकॉर्ड

वॉर्न वो गेंदबाज हैं, जिनके नाम बॉल ऑफ द सेंचुरी फेंकने का रिकॉर्ड (Ball Of The Century) है। वॉर्न ने 15 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में कई बेहतरीन गेंद डाली, लेकिन 1993 की एशेज सीरीज के दौरान उनकी एक गेंद ने पूरी दुनिया को चकित कर दिया था।

However many times you watch Shane Warne’s “ball of the century” – and we’ll watch it a million times today – it never gets more explicable. His first ball in England as a test player, and it still moves like it has magic in it. pic.twitter.com/wvsSltZxrX

— Stig Abell (@StigAbell) March 4, 2022

शेन वॉर्न ने आज से 29 साल पहले 4 जून 1993 को इंग्लैंड के खिलाफ (Australia vs England) ओल्ड ट्रेफर्ड टेस्ट में माइक गेटिंग को बोल्ड किया था। वह गेंद लगभग 90 डिग्री घूमी थी। वॉर्न की गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर पड़ी। ऐसे में लगा कि वह बाहर चली जाएगी या तो वाइड हो जाएगी, इसलिए इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज गेटिंग ने इसे खेलने में इंटरेसट नहीं दिखाया, लेकिन वे तब चकित रह गए, जब गेंद ने उनके ऑफ स्टंप को उड़ा दिया। इस बॉल को लेकर वॉर्न ने कहा था कि यह गेंद एक आश्चर्य थी और मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। मैं बॉल को इतना टर्न दे पाउंगा। 

शेन वॉर्न ने टेस्ट में 700 से अधिक विकेट लिए हैं। 73 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। एक बार सचिन तेंदुलकर ने उनकी खूब पिटाई की थी। तब उन्होंने कहा था कि वे मेरे सपनों में आते हैं।


1992 में भारत के विरुद्ध किया था डेब्यू, 2007 में लिया सन्यास

शेन वॉर्न ने 23 साल की उम्र में भारत के विरुद्ध 1992 में सिडनी टेस्ट से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था।

क्रिकेट मैदान के इतर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी वॉर्न काफी सुर्खियों में रहे
Photo | getty images

क्रिकेट मैदान के इतर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी वॉर्न काफी सुर्खियों में रहे

आपको बता दें कि शेन वॉर्न को लेकर इसी साल जनवरी में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज हुई थी। जिसमें शेन वॉर्न के कॅरियर और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा हुआ है। इस डॉक्यूमेंट्री में शेन वॉर्न ने अपनी पत्नी से हुए तलाक के बाद हुए अपने दुख को जाहिर किया था। इसमें शेन ने पूरी तरह स्वीकार किया था कि इसमें पूरी तरह से उनकी स्वयं की गलती थी।

Shane Warne Passes Away
Photo | getty images

शेन वॉर्न ने बताया था कि जब उनकी पत्नी को उनके अफेयर के बारे जानकारी मिली तो बात तलाक तक जां पहुंची थी। तब वे होटल के अपने कमरे में अकेले रोते रहे थे। उन्होंने बताया कि ये साल 2005 में हुआ था, जब वे इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलने पहुंचे थे। उस वक्त मीडिया ये खबरें आई थीं कि शेन वॉर्न का इंग्लैंड में एक स्टूडेंट लौरा सेयर्स और केरी कॉलिमोर नाम की महिला दोनों से अफेयर चल रहा है। 

Shane Warne Passes Away
Photo | getty images

डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि जब शेन की वाइफ सिमोन कैलाहन को इस बारे में जानकारी मिली तो वो ऑस्ट्रेलिया लौट आईं। शेन वॉर्न ने डॉक्यूमेंट्री में बताया कि वो उनका सबसे खराब समय था। 

Shane Warne Passes Away
Photo | getty images

वॉर्न ने बताया था कि वे होटल के कमरे में अकेले रो रहे थे। इसी खुलासे के कारण शेन वॉर्न और सिमोन कैलाहन की दस साल की शादी साल 2006 में समाप्त हो गई थी। सिमोन और वॉर्न के तीन बच्चे हैं। शेन वॉर्न के कॅरियर के दौरान उनका नाम कई महिलाओं से जुड़ा।

Shane Warne Passes Away
Photo | getty images

साल 2013 में शेन वॉर्न का नाम हॉलीवुड स्टार लिज हर्ले के साथ भी जुड़ा। साल 2011 के अंत में दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन दोनों के बीच किसी वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई। 17 दिसंबर 2013 को WHO मैगजीन ने दोनों के रिश्ते के टूटने पर मुहर लगाई थी। हालांकि लिज ओर शेन एक-दूसरे से अलग होने के बाद भी अक्सर साथ दिखते रहे थे।

Shane Warne Passes Away
Photo | getty images

 वहीं साल 2000 में ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने शेन वॉर्न पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने वॉर्न से वाइस कैप्टनशिप छीन ली थी। इसके अलावा 2003 में ऐंजेला नाम की एक स्ट्रिपर ने भी वार्न पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था।

Shane Warne cricketer | Australia’s legendary legspinner | Shane Warne age | Shane Warne twitter | Shane Warne bowling | Shane Warne net worth | Shane Warne wife | 

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *