टोक्यो ओलंपिक समाप्त अब पेरिस में 2024 की तैयारी : इस बार 339 स्पर्धाओं में 11000 एथलीटों ने लिया हिस्सा, बजरंग पुनिया ने भारतीय दल का नेतृत्व किया Read it later

 

टोक्यो ओलंपिक समाप्त अब पेरिस में 2024 की तैयारी
जापान के लिए टोक्यो ओलिंपिक बेस्ट रहा। देश ने अपने इतिहास के सबसे ज्यादा 27 गोल्ड मेडल जीतने के अलावा कुल सर्वाधिक 58 मेडल भी जीते। जापान मेडल्स टैली में तीसरे नंबर पर रहा।

कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद टोक्यो ओलंपिक सफल रहा। 23 जुलाई से शुरू हुए कार्यक्रम आठ अगस्त को समाप्त हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने औपचारिक रूप से 2020 टोक्यो ओलंपिक के समापन की घोषणा की। अब अगला ओलंपिक 2024 में पेरिस में होगा। टोक्यो ओलंपिक में 339 स्पर्धाओं के तहत लगभग 11,000 एथलीटों ने हिस्सा लिया।

समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बजरंग पुनिया रहे
भारत के लिए सबसे सफल ओलिंपिक रहा। दल ने कुल 7 मेडल जीते।

समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बजरंग पुनिया रहे। भारत इस ओलंपिक में 7 पदक के साथ 48वें स्थान पर रहा, जो ओलंपिक इतिहास में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत के लिए भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण, भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीता। जबकि शटलर पीवी सिंधु, पहलवान बजरंग पुनिया, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।

समापन समारोह की शुरुआत में आतिशबाजी दौर
क्लोजिंग सेरेमनी के लिए ओलिंपिक स्टेडियम को कुछ इस तरह से सजाया गया था।

समापन समारोह की शुरुआत में आतिशबाजी दौर

समापन समारोह की शुरुआत आतिशबाजी का दौर चला। इसके बाद मेजबान जापान का झंडा मंच पर लाया गया। इसके बाद स्टेडियम में एक घेरे में सभी देशों के झंडे दिखाई दिए। धीरे-धीरे एथलीट भी स्टेडियम में आने लगे। यह शानदा दृश्य रहा। इसने न केवल भारतीयों का, बल्कि दुनिया के सभी लोगों का दिल जीत लिया। सेरेमनी में जिन खिलाड़ियों ने आज पार्टिसिपेट किया उन्हें आज ही मेडल दिए गए। 

एफिल टावर पर ओलम्पिक का झंडा फहराया गया
पेरिस की मेयर ओलिंपिक ध्वज के साथ। 2024 में तीन साल बाद पेरिस में ही ओलिंपिक गेम्स का आयोजन होगा।

एफिल टावर पर ओलम्पिक का झंडा फहराया गया

समापन समारोह में टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके और आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो को ओलंपिक ध्वज सौंपा। क्योंकि अब अगला 2024 पेरिस ओलंपिक पेरिस में ही होना है। इस दौरान एफिल टावर पर ओलिंपिक का झंडा भी फहराया गया।

 फ्रांस के नेशनल एंथम के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

फ्रांस के नेशनल एंथम के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
क्लोजिंग सेरेमनी में लहराता जापान, ग्रीस और फ्रांस का झंडा। जापान में इस साल ओलिंपिक हुआ। ग्रीस समर गेम्स को होस्ट करने वाला पहले देश था। वहीं फ्रांस के पेरिस में अगला ओलिंपिक होना है।

समापन समारोह में फ्रांसीसी राष्ट्रगान की प्रस्तुति के बाद स्टेडियम में फ्रांसीसी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 की उलटी गिनती शुरू हुई। इसके साथ ही एथलीट आगामी ओलंपिक खेलों की तैयारी भी शुरू कर देंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी वीडियो के जरिए सभी को अगले ओलंपिक की बधाई दी।

बजरंग पुनिया ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया

बजरंग पुनिया ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया
टोक्यो ओलिंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में लहराता तिरंगा। भारत के लिए यह सबसे सफल ओलिंपिक रहा। भारत के ध्वजवाहक बजरंग पूनिया रहे।

समापन समारोह में बजरंग पुनिया ने भारतीय दल का नेतृत्व किया। बजरंग ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। जब उद्घाटन समारोह होता है तो सभी एथलीट अपने झंडे के साथ चलते हैं। लेकिन समापन समारोह में सभी देशों की सीमाएं समाप्त हो जाती हैं। दुनिया भर के एथलीट एक साथ चलते हैं और इस पल का आनंद लेते हैं।

पदक तालिका में अमेरिका अव्वल

समारोह में सभी एथलीटों ने लोगों को ‘मजबूत साथ’ का संदेश भी दिया। विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 340 स्वर्ण पदक, 338 रजत और 402 कांस्य खिलाड़ी जीते। टोक्यो ओलंपिक 2020 में अमेरिका ने 39 स्वर्ण, 41 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 113 पदक जीते। जबकि चीन ने 28 स्वर्ण, 32 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 88 पदक जीते।

टोक्यो ओलंपिक के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के हौसले की तारीफ की

टोक्यो 2020 के अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का ओलंपिक खेलों से कोई लेना-देना नहीं है। ओलंपिक के बाद अब टोक्यो में पैरालंपिक खेल भी खेले जाएंगे। हाशिमोतो ने कहा कि यह सही समय पर तय किया जाएगा। पैरालंपिक 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे।

लंदन ओलंपिक में भारत ने जीते थे 6 पदक इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारत के दीपक पूनिया, रवि दहिया, बजरंग पूनिया और महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी।

लंदन ओलंपिक में भारत ने जीते थे 6 पदक इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

टोक्यो से पहले भारत का सबसे सफल ओलंपिक 2012 लंदन ओलंपिक रहा है। इस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक जीते। हालांकि, इसमें कोई गोल्ड मेडल नहीं था। लंदन में कुश्ती और निशानेबाजी को दो पदक मिले। इसमें एक रजत और एक कांस्य पदक था। इसके अलावा बॉक्सिंग में मैरीकॉम और बैडमिंटन में साइना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता।

मनप्रीत और मैरीकॉम उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक थे

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वज फहराया था।

समापन समारोह | टोक्योओलंपिक | टोक्‍यो ओलंपिक | ओलंपिक पदक | Olympics | Tokyo | Closing Ceremony | Tokyo Olympics | Olympic Medals |  टोक्यो ओलंपिक 2020 | Tokyo Olympics 2020

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *