 |
बर्मिंघम के एलेग्जेंडर स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक रहे। Getty Images |
Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony Highlights: इंग्लैंड के फेमस शहर बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हुई। गेम्स के इस महाकुंभ के मेले में 72 कंट्री के 5000 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत की बात करें तो हमारे यहां से 213 खिलाड़ी 16 विभिन्न गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने का प्रयास करेंगे। देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22वें राष्ट्र मंडल खेलों के अवसर पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे देश के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे। सभी देशवासी आपकी जीत की मंगल कामना करते हैं।
 |
बर्मिंघम के एलेग्जेंडर स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक रहे। Getty Images |
बर्मिंघम के एलेग्जेंडर स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक रहे। पीवी सिंधु ने चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह ध्वजवाहक बनी। सिंधु दो बार ओलिंपिक मेडलिस्ट रह चुकी हैं।
उन्होंने 2016 रियो ओलिंपिक में बैडमिंटन में रजत पदक और टोक्यो ओलिंपिक के दौरान कास्य पदक जीता था। सिंधु को फ्लैग बियरर बनने की खुशी लगातार दूसरी बार मिली है। वे पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट (2018) में भी भारत की ध्वजवाहक रहीं थीं।
 |
Getty Images |
1970 के दशक के विशेष और फेमस ब्रिटिश बैंड ब्लैक सबैथ के लीड गिटारिस्ट रहे टोनी इयोमी के म्यूजिक पर डांसर्स ने परफॉर्म किया। बता दें कि बर्मिंघम में जन्म लेने वाले इयोमी ही बैंड की शुरुआत करने वालों में से एक थे।
 |
Getty Images |
पाकिस्तानी से ताल्लुक रखने वाली सोशल एक्टिविस्ट और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ओपनिंग सरेमनी में पहली स्पीच दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी बच्चों को अपने सपने को पूरा करने का हक है।
 |
Getty Images |
सेरेमनी की शुरुआत समांथा ऑक्सब्रो ने इंग्लैंड के नेशनल एंथम को पेश किया। इस दौरान फेमस कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के किरदार को भी शिद्दत से याद किया गया।
 |
Getty Images |
महारानी एलिजाबेथ इस बार गेम्स में नहीं पहुंच पाईं। उनके स्थान पर प्रिंस चार्ल्स ने क्राउन (राजघराने) को रिप्रेजेंट किया। वे वाइफ कैमिला के साथ एलेक्जेंडर स्टेडियम पहुंचे थे।
नीचे विभिन्न फोटोज में देखिए ओपनिंग सेरेमनी की झलकियां
 |
Getty Images |
 |
Getty Images |
 |
Getty Images |
 |
Getty Images |
 |
Getty Images |
 |
Getty Images |
 |
Getty Images |
Commonwealth Games 2022 Opening Ceremony Highlights | Birmingham | Birmingham Live | Double Olympic medalist PV Sindhu and the men’s hockey team captain Manpreet Singh |
ये भी पढे़ं –
Post Views: 311