पत्नी का साथी खिलाड़ी से अफेयर हुआ तो डिप्रेशन मे चले गए थे, अब बल्ला दे दनादन चला रहे दिनेश कार्तिक Read it later

 

dinesh kartik life story

IPL 2022 में बेंगलुरू के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) शानदार फॉर्म में हैं। 36 साल का हो चुका RCB का ये खिलाड़ी इस सीजन में नए अवतार में नजर आ रहा है। दिनेश  अपने दम पर मैच खत्म कर रहे हैं। इस उम्र में जब खिलाड़ी संन्यास लेने की सोचते हैं तो कार्तिक का ऐसा प्रदर्शन देखकर हर क्रिकेट प्रेमी हैरान है। कार्तिक आज जिस सफलता की मंजिल पर हैं, वो मंजिल उनके लिए इतनी आसान भी नहीं थी… उस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं था।

कार्तिक के ट्रेनर ने ANY TV NEWS वेबसाइट को बताया कि उनके सबसे खास दोस्त और उनकी पहली पत्नी से उन्हें जीवन का सबसे बड़ा धोखा मिला। इस कारण वे अपनी जिंदगी से इतना परेशान हो गए कि एक बार तो सुसाइड करने तक की सोचने लगे थे… जो उनके साथ हुआ वो किसी और के साथ भी होता तो वो भी ऐसा ही सोचता…। 

लेकिन दिनेश कार्तिक ने खुद को बखुबी संभाला और आज वे सफलता का बाउंसबैक मार रहे हैं। बता दें कि कार्तिक की पर्सनल लाइफ की कहानी ऐसी है कि इस पर एक बेहतरीन फिल्म बनाई जा सकती है। ऐसे में यदि कोई फिल्मकार दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) की भी बायोपिक बनाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी, लेकिन खास बात ये होगी कि दिनेश ने जिस तरह अपने जीवन के बुरे दौर से गुजर कर खुद को निखारा है… उससे हर युवा जीवन प्रबंधन की प्रेरणा ले सकता है।

2007 में बचपन की दोस्त से शादी की
2007 में दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की फ्रेंड निकिता वंजारा से शादी की थी।

2007 में बचपन की दोस्त से शादी की, खास दोस्त से पत्नी का अफेयर हुआ तो डिप्रेशन में चले गए

2007 से 2011 के बीच महेंद्र सिंह धोनी के बाद कार्तिक को टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दूसरा विकल्प माना जाता था। धोनी को टीम से आराम मिलता तो कार्तिक विकेट के पीछे नजर आते थे। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इतना दमदार था कि उन्हें तमिलनाडु की टीम का कप्तान बना दिया गया, लेकिन यह सब पलभर में खत्म हो गया।

dinesh kartik life story
2012 में निकिता ने कार्तिक से तलाक लेकर कार्तिक के ही दोस्त मुरली विजय से शादी कर ली।

दिनेश ने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की। कुछ साल बाद निकिता का कार्तिक के दोस्त और टीम के साथी मुरली विजय (Murali Vijay) के साथ अफेयर चलने लगा। वह मुरली के बच्चे की मां बनने वाली थी। यह बात कार्तिक को छोड़कर तमिलनाडु के सभी खिलाड़ियों को पता थी। अचानक एक दिन निकिता ने कार्तिक को ये सच बताया और तलाक लेने के लिए कहा।

कार्तिक सुसाइड करने जा रहे थे

2012 में तलाक के बाद निकिता मुरली विजय (Murali Vijay) के साथ रहने लगी। मुरली ने IPL में चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन करना शुरू किया था। वह लगातार रन बना रहे थे। उन्हें टीम इंडिया के लिए भी चुना गया था। वहीं कार्तिक के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आने लगी। 

उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। खराब फॉर्म के कारण तमिलनाडु की टीम की कप्तानी उनसे छीन ली गई और मुरली विजय को दे दी गई। कार्तिक डिप्रेशन में चले गए और आईपीएल में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। उनके ट्रेनर ने बताया कि वह अपनी जिंदगी से इतना परेशान हो गए कि वह सुसाइड करने के बारे में सोचने लगे।

जिम नहीं जाते और घर में ही रहते हुए डिप्रेशन में चल रहे थे

कार्तिक ने अपनी ट्रेनिंग तक छोड़ दी थी। उन्होंने जिम जाना भी बंद कर दिया था। उनके ट्रेनर को चिंता हुई और वे उनके घर गए। ट्रेनर ने देखा कि कार्तिक देवदास की तरह दाढ़ी बढ़ाए हुए एक कोने में बैठे हैं। फिर, ट्रेनर ने उनको जोर देकर कहा कि वे अपनी ट्रेनिंग फिर शुरू करें। कार्तिक जैसे-तैसे मान गए और जिम जाने लगे। जिम में ही दिनेश की मुलाकात दीपिका पल्लीकल से हुई।

दीपिका के आने से कार्तिक के जीवन में सब बदल गया
दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से 2015 में शादी की। दीपिका ने बीते साल ही जुड़वा बेटों को जन्म दिया।

दीपिका के आने से कार्तिक के जीवन में सब बदल गया

दीपिका और दिनेश की अच्छी दोस्ती हो गई। कार्तिक नेट्स पर दोबारा अभ्यास करने लगे और घरेलू मैचों में भी रन बनाने लगे। दीपिका ने कदम-कदम पर उनका साथ दिया। एक बार फिर उनको टीम इंडिया के लिए चुना गया। कुछ दिन बाद उन्होंने दीपिका से शादी की। IPL में कार्तिक कोलकाता के कप्तान भी बने।

कार्तिक को लगा उनका समय खत्म हो गया है

34 साल की उम्र में जब IPL में उनकी कप्तानी गई, तब वे रिटायर होना चाहते थे और सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहते थे। इस दौरान दीपिका प्रेग्नेंट हुईं और 2021 में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। कार्तिक ने खेलना बंद कर दिया। वे कॉमेंट्री करने लगे और इस फील्ड में भी वह पूरी तरह छा गए।

दीपिका के कारण पूरा हुआ कार्तिक का सपना
IPL 2022 में कार्तिक ने 7 मैच में 210 रन बनाए हैं।

दीपिका के कारण पूरा हुआ कार्तिक का सपना

दिनेश कार्तिक का सपना चेन्नई के पॉश इलाके पोएस गार्डन में एक आलीशान घर खरीदने का था, लेकिन इसकी कीमत बेहद ज्यादा थी। तब दीपिका ने उनसे कहा- हम दोनों वापस अपने खेल पर फोकस करेंगे और तुम्हारा सपना पूरा करेंगे। दीपिका खुद स्क्वॉश खिलाड़ी रही हैं तो उन्होंने कार्तिक के साथ ट्रेनिंग शुरू की और सफलता का दौर फिर शुरू हुआ तो कुछ ही दिनों में उन्होंने पोएस गार्डन में आलीशान घर भी खरीद लिया।

IPL 2022 में चेन्नई कार्तिक को टीम में लेना चाहती थी, लेकिन बेंगलुरु ने बाजी मार ली

IPL 2022 से पहले चेन्नई की टीम ने दिनेश कार्तिक से बात की थी कि वो उन्हें अपनी टीम में लेना चाहते हैं। ऑक्शन के दौरान ऐसा हुआ भी, चेन्नई लगातार कार्तिक पर बोली लगा रही थी, पर बेंगलुरु की टीम ने बाजी जीत ली। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम के साथ जोड़ा।

वहीं, दीपिका ने भी स्क्वॉश में कमाल का खेल दिखाया और ग्लासगो में हुए विश्व चैंपियनशिप में जोशना चिनप्पा के साथ महिला युगल और सौरव घोषाल के मिश्रित युगल दोनों जीते।

दिनेश कार्तिक का जीवन उन युवाओं के लिए नजीर है जो जीवन में जरा सी मुश्किल आने पर जीवन समाप्त करने की सोचते हैं

RCB के इस स्टार खिलाड़ी का जीवन वाकई  इंस्पायर करने वाला है… और इस उम्र में कार्तिक की आउटस्टेंडिंग परफॉर्मेंस देखें तो ये ठीक उसी तरह है जैसा प्रवीण तांबे की थी… हाल ही कौन प्रवीण तांबे नाम से हॉटस्टार पर प्रवीण तांबे पर बायोपिक रिलीज हुई है। 

जिसमें बताया गया है कि कैसे प्रवीण जीवन की कई जिम्मेदारी निभाते हुए भी अपने क्रिकेट के जुनून को कायम रखते हैं और एक दिन अपना सपना पूरा करते हैं। 

दिनेश कार्तिक उन युवाओं के लिए नजीर है जो जीवन में थोड़े से तनाव में जीवन समाप्त करने का बहुत बड़ा कदम उठा लेते हैं। बहरहाल इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी कार्तिक को लेने की बात हो रही है।

Cricketer Dinesh Kartik Life Story | Dinesh Kartik Life Story | IPL 2022 | Dinesh Kartik inspiring story | Murali Vijay and Dinesh Kartik story | Dinesh Kartik wife | Dinesh Karthik first wife | Dinesh Karthik second wife | Dinesh Karthik age | Dinesh Karthik IPL 2022 | Dinesh Karthik Murali Vijay | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *