IPL 2022 सीजन के बीच जडेजा ने आखिर क्यों छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, क्या कैप्टन कूल टीम को पॉइंट टेबल में ऊपर ला पाएंगे? Read it later

 

Ravindra Jadeja Resigns

IPL 2022 में खराब परफॉर्मेंस के बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ (Ravindra Jadeja Resigns) एक बार फिर कैप्टन कूल धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को कप्तानी सौंप दी है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग (CSK) 8 मुकाबले खेलकर सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है। अब बाकि मैचों में एक बार फिर से एमएस धोनी टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इसी सीजन में धोनी टीम को पॉइंट टेबल में टॉप तक खिसका पाएंगें। 

📢 Official announcement!

Read More: 👇#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni @imjadeja

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 30, 2022

CSK की जानकारी के अनुसार रवींद्र जडेजा ने अपनी परफॉर्मेंस में सुधार करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने पहले की तरह धोनी से चेन्नई टीम का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। वहीं एमएस धोनी ने भी टीम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जडेजा की ये अपील स्वकार कर ली है। ऐसे में ये देखना भी दिलचस्प होगा कि खराब परफॉर्मेस से गुजर रही टीम में धोनी एक कप्तान के तौर पर फॉर्म लौटा पाएंगे। 

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच रविवार 1 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। ऐसे में इस मैच में मैदान में धोनी इसी सीजन में पहली बार फिर से कप्तानी करते दिखेंगे। बता दें कि पिछले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी कप्तान जडेजा ने धोनी से ही सलाह मशविरा लिया और टीम जीती थी। जिसके बाद मैदान में ही सर जडेजा ने धोनी का झुक कर अभिवादन किया था उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। 

Nobody finishes cricket matches like him and yet again MS Dhoni 28* (13) shows why he is the best finisher. A four off the final ball to take @ChennaiIPL home.

What a finish! #TATAIPL #MIvCSK pic.twitter.com/oAFOOi5uyJ

— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2022

 

जडेजा को आलोचना का सामना करना पड़ रहा था

रवींद्र जडेजा आमतौर पर IPL में बेहतर प्रदर्शन करते थे लेकिन कैप्टशिप के प्रेशर में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इसके बाद से ही जडेजा अलोचानाओं का शिकार हो रहे थे, लेकिन किसी को ये यकीन नहीं था कि सीजन के बीच में ही जडेजा इतना बड़ा कदम ले लेंगे।

जडेजा पहले खिलाड़ी नहीं जिन्होंने खेल पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ी

जडेजा ने अपने गेम पर ध्यान देने का हवाला देकर कप्तानी छोड़ी। इससे पहले विराट कोहली भी अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान देने की बात कह कर आरसीबी की कप्तानी छोड़ चुके हैं। वहीं दिनेश कार्तिक ने भी खेल पर ध्यान देने के लिए आईपीएल में केकेआर की कप्तानी छोड़ दी थी। 

चौथी बार बदला चेन्नई का कप्तान

जडेजा की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी दूसरी बार सीएसके की कप्तान संभालेंगे। 33 साल के जडेजा 2012 में चेन्नई टीम के साथ जुड़े थे। 24 मार्च को धोनी ने अचानक उन्हें कप्तानी सौंपने की घोषणा की थी। उसद दौरान जडेजा चेन्नई के तीसरे कप्तान बने थे।

धोनी की कप्तानी में CSK ने 213 में से 130 मैच जीते

IPL के पहले सीजन 2008 से ही महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की, इसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे। 40 साल के धोनी 2008 से चेन्नई के कप्तान रहे हैं। ये भी माना जा रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। गौरतलब है कि धोनी पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

MS Dhoni will lead CSK | Ravindra Jadeja Resigns | Chennai Super Kings announced | All-rounder Ravindra Jadeja | Mahendra Singh Dhoni | IPL 2022 | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *