IPL Auction 2022 Live: 10 टीमों ने 551 करोड़ खर्च कर 204 खिलाड़ी खरीदे, ईशान किशन मोस्ट एक्सपेंसिव तो सुरेश रैना खाली Read it later

 

IPL Auction 2022 Live

IPL Auction 2022 LIVE: आईपीएल ऑक्शन के दूसरे दिन मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के साथ मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड पर भारी रकम खर्च की। मुंबई इंडियंस ने ये जानते हुए भी कि आर्चर इस साल आईपीएल नहीं खेलेंगे, फिर भी उन्होंने इस तेज गेंदबाज पर 8 करोड़ रुपए का निवेश किया है। वहीं सिंगापुर के टिम डेविड को एमआई ने 8.25 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। 

इससे पहले भारतीय अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों पर पैसों की बौछार हुई। राज बावा दो करोड़ और हंगरगेकर को 1.50 करोड़ में क्रमश: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी-अपनी टीम में शामिल किया। वहीं कप्तान यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा है। 

इससे पहले पंजाब किंग्स ने बड़ी बिड लगाकर दो खिलाड़ियों को अब तक को अपने साथ जोड़ है। पंजाब किंग्स ने लियम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये में और वेस्टइंडीज के ओडीन स्मिथ को 6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। 

उनके अलावा शिवम दुबे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में और अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा है। दूसरे दिन डेविड मलान, एरॉन फिंच, इयोन मॉर्गन, चेतेश्वर पुजारा, जेम्स नीशम, सचिन बेबी, हिम्मत सिंह, विराट सिंह, मार्नस लाबुशेन अब तक खाली हाथ हैं और उन्हें कोई खरीदा नहीं मिल पाया।  

दूसरे दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन 10 से ज्यादा करोड़ में बिकने वाले पहले प्लेयर बने। उनको खरीदने के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त दौड़ देखने को मिली। आखिरी राउंड की नीलामी ह्यूज एडमीड्स के हाथ में रही।

Table of Contents

 

आखिरी राउंड की नीलामी ह्यूज एडमीड्स के हाथ में है
आखिरी राउंड की नीलामी ह्यूज एडमीड्स के हाथ में है।

दो दिन तक चले IPL 2022 का मेगा ऑक्शन अब खत्म हो गया है। दो दिनों में 204 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। शनिवार को पहले दिन सबसे महंगे बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बिके जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। दूसरे दिन के ऑक्शन में सबसे महंगे लियाम लिविंगस्टन रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। दूसरे दिन के ऑक्शन में वो एकमात्र खिलाड़ी थे जिनकी बोली 10 करोड़ से ऊपर गई।
दो दिन तक चले इस ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी जमकर धन वर्षा हुई। ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ में खरीदा गया। वहीं, इस साल चोट के कारण IPL में नहीं खेलने वाले को भी मुंबई इंडियंस ने 2023 के सीजन के लिए अपनी टीम से जोड़ लिया।

अब तक का अपडेट

  • मुंबई ने उन्हें 8 करोड़ में खरीदा। मुंबई ने सिंगापुर में जन्में ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर टिम डेविड को भी अपने टीम के साथ जोड़ा। उन्होंने इस खिलाड़ी पर 8.25 करोड़ रुपए खर्च किए।
  • नाथन कुल्टर नाइल को 2 करोड़ और जिमी नीशम को RR ने 1.5 करोड़ में खरीदा।
  • उमेश यादव को 2 करोड़ और मोहम्मद नबी को KKR ने 1 करोड़ में खरीदा।
  • डेविड मिलर को 3 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। मिलर के ऊपर राजस्थान और गुजरात ने बोली लगाई थी। पहले राउंड में अफ्रीकी बल्लेबाज अनसोल्ड रहा था।
  • सैम बिलिंग्स को बेस प्राइस 2 करोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
  • ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था।
  • AUS के मैथ्यू वेड को गुजरात ने 2.40 करोड़ में खरीदा। वेड का ये पहला IPL सीजन होगा।
  • 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ में CSK ने खरीदा।
  • एलेक्स हेल्स को कोलकाता ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर खरीदा।
  • एविन लुइस को लखनऊ ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ पर खरीदा।
  • 50 लाख के बेस प्राइस वाले करुण नायर को 1.40 करोड़ में RR ने खरीदा।
  • ग्लेन फिलिप्स को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ पर SRH ने खरीदा।
  • अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा। IPL 2021 में उनको इसी टीम से 20 लाख मिलते थे।

IPL 2022 में दूसरे दिन अब तक महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

  • लियाम लिविंगस्टोन- 11.50 करोड़ (PBKS)
  • टिम डेविड- 8.25 करोड़ (MI) 
  • जोफ्रा आर्चर- 8 करोड़ (MI)
  • रोमारियो शेफर्ड- 7.75 करोड़ (SRH)
  • ओडीन स्मिथ- 6 करोड़ (PBKS)
  • खलील अहमद- 5.25 करोड़ (DC)
  • मार्को यानसन- 4.2 करोड़ (SRH)
  • चेतन सकारिया- 4.2 करोड़ (DC)
  • शिवम दुबे- 4 करोड़ (CSK)

टिम साउथ केकेआर के खेमे में

केकेआर ने टिम साउथ को 1.50 में किया अपने खेमे में शामिल। राहुल बुद्धी को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। बैनी होवैल को पंजाब किंग्स ने 40 लाख में खरीदा। कुलदीप यादव को राजस्थान ने 20 लाख में खरीदा। कॉलिन मनरो, अतीत शेठ, उत्कर्ष सिंह, मथीशा पथिराना रहे अनसोल्ड रहे।

मोजेस ऑनरीकेज को भी नहीं मिला खरीदार

ध्रुव जुरेल और तेजस बरोका को राजस्थान रॉयल्स ने 20-20 लाख में खरीदा। मयंक यादव को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 20 लाख में खरीदा। भानुका राजपक्षा को पंजाब ने 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। मोजेस ऑनरीकेज अनसोल्ड रहे।

नेथन एलिस को पंजाब ने खरीदा

नेथन एलिस को पंजाब किंग्स ने 75 लाख में अपनी टीम में किया शामिल। फैजलहक फारुखी को हैदराबाद ने 50 लाख में खरीदा। रीस टॉप्ली को नहीं मिला कोई खरीदार

ग्लेन फिलिप्स और टिम साइफर्ट को मिले खरीदार

ग्लेन फिलिप्स पर 1.50 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में। टिम साइफर्ट को दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा। बेन मैकडेर्मोट रहे अनसोल्ड।

करुण नायर 1.40 करोड़ में बिके

करुण नायर को राजस्थान रॉयल्स ने 1.40 करोड़ में खरीदा। राजस्थान के अलावा आरसीबी और केकेआर ने भी रूचि दिखाई थी। वहीं चरिथ असलंका और रहमानुल्लाह गुरबाज अनसोल्ड रहे।

ऐलेक्स हेल्स की आईपीएल में वापसी

ऐलेक्स हेल्स को केकेआर ने 1.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। लखनऊ सुपर जाइंट्स (2 करोड़) ने एविन लुइस पर दांव लगाया। कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा। मुज्तबा यूसुफ और हरनूर सिंह रहे अनसोल्ड।

लुंगी एनगिडी को दिल्ली ने खरीदा

लुंगी एनगिडी को दिल्ली कैपिटल्स ने मात्र 50 लाख रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं कैस अहमद अनसोल्ड रहे और स्पिनर कर्ण शर्मा को आरसीबी ने 50 लाख रुपए में खरीदा।

क्रिस जॉर्डन के लिए आरसीबी सीएसके के बीच बिड वॉर

इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बिड बॉर हुई। सीएसके ने इस खिलाड़ी को 3.60 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया। वहीं जिमी नीशम और शेल्डन कॉट्रेल अनसोल्ड रहे।

युवा खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने साधा निशाना

सी हरि निशांत और एन जगदीशन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20-20 लाख रुपए में खरीदा, वहीं इतने ही रुपये में अनमोलप्रीत सिंह मुंबई के खेमे में गए। विष्णु विनोद को सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख रुपये में खरीदा।

मैथ्यू वेड को भी गुजरात ने खरीदा

गुजरात ने साहा के बाद वेड को विकेट कीपर के रूप में खरीदा है। वेड 2.40 करोड़ रुपये में उनकी टीम में शामिल हुए हैं। वहीं उमेश यादव अनसोल्ड रहे।

ऋद्धिमान साहा हुए गुजरात के

भारतीय अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को गुजरात टाइटंस ने 1 करोड़ 90 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात को इसी के साथ अपना पहला विकेट कीपर मिला।

सैम बिलिंग्स को केकेआर ने खरीदा

इंग्लैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को केकेआर ने बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

डेविड मिलर को मिला खरीदार

डेविड मिलर पर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बिड वॉर हुई। 1 करोड़ के बेसप्राइज से शुरू हुई इस खिलाड़ी की नीलामी 3 करोड़ पर जाकर रुकी। इस साल मिलर नई टीम गुजरातसे खेलते दिखाई देंगे। वहीं बांग्लादेशी हरफनमौला शाकिब अल हसन अनसोल्ड रहे।

अशोक शर्मा को केकेआर ने 55 लाख में खरीदा

प्रथम सिंह (20 लाख), अशोक शर्मा (55 लाख) को केकेआर ने खरीदा। रितिक चटर्जी (20 लाख), अंश पटेल (20 लाख) और बलतेज डांडा (20 लाख) पहुंचे पंजाब। शशांक सिंह और सौरभ दुबे को 20-20 लाख में हैदराबाद हुए रवाना। काइल मेयर्स को 50 लाख और करण शर्मा को 20 लाख में लखनऊ ने किया शामिल। मोहम्मद अरशद को मुंबई ने 20 लाख में अपनी टीम में किया शामिल। अनुनय सिंह को राजस्थान ने 20 लाख में खरीदा। कौशल तांबे, मुकेश कुमार सिंह, निनाद रथ्वा, ऋतिक शौकीन, अमित अली, ललित यादव, आशुतोश शर्मा रहे अनसोल्ड।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सत्र के लिए मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) के पहले दिन माकी प्लेयर्स पर पेसों की जमकर बरसात हुई। झारखंड के यंग विकेटकीपर ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ की मोटी रकम की बोली लगाकर टीम में बनाए रखा तो वहीं पेसर दीपक चाहर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मेहरबानी दिखाई। CSK ने अपने ही खिलाड़ी को टीम में बनाए रखने के लिए 14 करोड़ की बिड लगाई। इन दोनों के अलावा अन्य प्लेयर्स पर भी छप्पर फाड़ पैसों की बरसात हुई। 

IPL 2022 Mega Auction | IPL 2022 | IPL Teams | BCCI | IPL Auction 2022 Live Updates | Day 2 of the IPL 2022 auction | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *