IPL 2022 LIVE UPDATES: महाराष्ट्र में कोरोना की चेतावनी, दर्शकों की एंट्री के बिना खेले जा सकते हैं सभी IPL मैच Read it later

 

IPL 2022 LIVE UPDATES

IPL का 15वां सीजन शुरू होने से पहले (IPL 2022 LIVE UPDATES) फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो उनके लिए दुखदाई हो सकती है। खबर ये है कि कोरोनाकाल का साया फिर से आईपीएल के चाहने वालों को मायूस कर सकता है। 

ऐसे टूर्नामेंट के मैच बिना दर्शकों के सूने स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। पहले 25 फीसदी प्रशंसकों की अनुमति से टूर्नामेंट शुरू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन महाराष्ट्र सरकार आने वाले दिनों में इस अनुमति को वापस ले सकती है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने राज्य में कोविड-19 के नए खतरे को लेकर महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है, जिसका असर IPL 2022 पर भी पड़ सकता है। (IPL 2022 LIVE UPDATES) महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ANI से कहा कि हमें केंद्र सरकार से अलर्ट रहने का पत्र मिला है। 

यूरोपीय देशों, दक्षिण कोरिया और चीन में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने को कहा था। हालांकि, हम अभी IPL मैच पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं।

बता दें कि लीग के सभी 70 मैच महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई (वानखेड़े, ब्रेबन और डीवाई पाटिल स्टेडियम) और पुणे (एमसीए स्टेडियम) में खेले जाएंगे। IPL 2022 का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

IPL 2022 के लिए मुंबई पहुंचे Anrich Nortje

IPL 2022 के लिए मुंबई पहुंचे Anrich Nortje
Photo: BCCI/IPL

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। टीम के South African speedster Anrich Nortje आगामी सीजन के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। कुछ समय तक टूर्नामेंट में Nortje के खेलने को लेकर सस्पेंस बना रहा, लेकिन मुंबई पहुंचकर उन्होंने न सिर्फ फ्रेंचाइजी बल्कि दिल्ली के फैंस को भी बड़ी राहत दी।

दिग्गज तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपलोड कर अपने मुंबई पहुंचने की जानकारी दी है। वे यहां अपनी पत्नी के साथ आए हैं।

IPL 2022 के लिए मुंबई पहुंचे Anrich Nortje

बता दें कि Anrich लंबे समय से हिप्स की चोट से जूझ रहे हैं और उन्होंने T20 World Cup के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 के लिए Anrich Nortje को 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह अब तक IPL के 24 मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं।

Anrich Nortje joined @DelhiCapitals ahed of ipl 2022 Excited to see him dc again 🔥💙 pic.twitter.com/GJTmEMJrir

— H A R S H A (@HARSHA19794510) March 19, 2022

Delhi Capitals को सलामी बल्लेबाज वॉर्नर और मार्श का इंतजार 

Nortje का मुंबई आना वाकई दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए राहत की खबर है, लेकिन टीम की निगाहें अब सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (Devid Warner) और ऑलराउंडर मिशेल मार्श पर होंगी। ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर हैं और इसके बाद ही ये आईपीएल-15 के लिए भारत पहुंचेंगे।

टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है।

गुजरात टायटंस (Gujarat Titans) में मोहित शर्मा नेट बॉलर बनें, निलामी में किसी ने नहीं खरीदा था
Photo | BCCI | twitter


गुजरात टायटंस (Gujarat Titans) में मोहित शर्मा नेट बॉलर बनें, निलामी में किसी ने नहीं खरीदा था

मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे फास्ट पेस बोलर मोहित शर्मा (mohit sharma) अब IPL 2022 में नेट बॉलर के तौर पर नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या (hardik pandya) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (gujarat titans) ने उन्हें नेट बॉलर के तौर पर टीम में शामिल किया है। 

नीलामी के लिए मोहित का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, लेकिन किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। मोहित ने इस टूर्नामेंट में 86 मैच खेले हैं और 26.85 की औसत से 92 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/14 था।

IPL 2022 LIVE UPDATES | IPL 2022 | Delhi Capitals | South African speedster Anrich Nortje | Anrich Nortje | Indian Premier League 2022 | 

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *