IPL17: यहां देखें टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11, हार्दिक करेंगे मुंबई की कप्‍तानी, देखिए कौनसा प्‍लेयर अब किस टीम से खेलेगा Read it later

IPL17: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 17वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 8 दिन बचे हैं। टूर्नामेंट से पहले सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्कराम को हटाकर पैट कमिंस को नया कप्तान बनाया है।

सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों के साथ आईपीएल की तैयारी भी शुरू कर दी है. इस स्टोरी में हम 10 टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और उनके प्रभावशाली खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे। उससे पहले आइए सभी टीमों के कप्तानों पर नजर डालते हैं।

Table of Contents

पंत फिट, BCCI ने दी परमिशन, कप्तान बनकर फि‍र उतरेंगे मैैदान में

दिल्ली कैपिटल्स टीम के मैनेजमेंट ने कहा था कि अगर ऋषभ पंत फिट रहे तो वह टीम की कप्तानी करेंगे। अगर वह नहीं खेल सके तो डेविड वॉर्नर कप्तान बने रहेंगे। अब BCCI ने पंत को फिट घोषित कर दिया है। वहीं इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। वह पिछला सीजन चोट के कारण नहीं खेल सके थे, उनकी जगह नितीश राणा ने कप्तानी संभाली थी।

इनके अलावा मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान बदले। मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया। एडेन मार्कराम की जगह पैट कमिंस हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। शुबमन गिल होंगे गुजरात के कप्तान। बाकी 5 टीमों के कप्तान वही रहेंगे जिन्होंने पिछले सीजन में कमान संभाली थी।

 

1.चेन्नई सुपर किंग्स, महेंद्र सिंह धोनी- कप्तान (IPL17)

5 बार IPL जीत चुकी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम की प्लेइंग-11 में पिछले साल के मुकाबले कुछ बदलाव होंगे, क्योंकि अंबाती रायडू ने संन्यास ले लिया है, डेवोन कॉनवे चोट के कारण बाहर हैं। टीम में समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

अन्य खिलाड़ी: शेख राशिद, डेवोन कॉनवे, अवनीश राव अरवेली, मिशेल सेंटनर, निशांत सिंधु, अजय मंडल, डेरिल मिशेल, राजवर्धन हैंगरकर, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे।

CSK की पॉसिबल-11

  • एमएस धोनी कप्तान & कीपर
  • रचिन रवींद्र
  • ऋतुराज गायकवाड
  • अजिंक्य रहाणे
  • समीर रिजवी
  • मोईन अली
  • शार्दूल ठाकुर
  • रवींद्र जडेजा
  • महीश तीक्षणा
  • मथीश पथिराना
  • दीपक चाहर
  • शिवम दुबे
  • शिवम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

2. दिल्ली कैपिटल्स, ऋषभ पंत- कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बता दिया था कि ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, जिन मैचों में वह फिट महसूस नहीं करेंगे, उनमें डेविड वॉर्नर कमान संभालेंगे। हैरी ब्रूक और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के बाद टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव जरूर करेगी।

अन्य खिलाड़ी: यश ढुल, शाई होप, स्वास्तिक चिकारी, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, विक्की ओसवाल, लुंगी एनगिडी, इशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख डार।

DC की पॉसिबल-11

  • ऋषभ पंत, कप्तान
  • पृथ्वी शॉ
  • डेविड वॉर्नर
  • मिचेल मार्श
  • हैरी ब्रूक
  • कुमार कुशाग्र
  • अक्षर पटेल
  • कुलदीप यादव
  • मुकेश कुमार
  • खलील अहमद
  • एनरिक नॉर्त्या
  • ललित कुमार
  • ललित कुमार इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

3. गुजरात टाइटंस, शुबमन गिल- कप्तान

अपने पहले सीजन (2022) में चैंपियन बनी गुजरात टाइटंस (GT) की टीम पिछले सीजन में उपविजेता रही थी। इसके बावजूद टीम अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को मुंबई में ट्रेड करने के लिए तैयार हो गई। अब नए सीजन में टीम की कमान शुबमन गिल संभालेंगे। मोहम्मद शमी चोट के कारण टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। जबकि शाहरुख खान, उमेश यादव और अजमतुल्लाह उमरजई की तरह नए खिलाड़ी प्लेइंग-11 में अपनी पोजिशन बनाएंगे।

अन्य प्‍लेयर्स पर भी नजर डालें : कार्तिक त्यागी, मैथ्यू वेड, रॉबिन मिनेस, केन विलियमसन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, सुशांत मिश्रा, नूर अहमद, साई किशोर, जोश लिटिल और मानव सुथार।

GT की पॉसिबल-11

  • शुभमन गिल कप्तान
  • ऋद्धिमान साहा
  • साई सुदर्शन
  • अजमतुल्लाह ओमरजई
  • डेविड मिलर
  • शाहरुख खान
  • राहुल तेवतिया
  • राशिद खान
  • उमेश यादव
  • मोहित शर्मा
  • स्पेंसर जॉनसन
  • अभिनव मनोहर
  • अभिनव मनोहर इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स, श्रेयस अय्यर- कप्तान

दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले सीजन में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इस बार टीम की कप्तानी के लिए श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। टीम में मिचेल स्टार्क, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान और शेरफान रदरफोर्ड जैसे अहम खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी प्लेइंग-11 में जरूर जगह बनाएंगे।

अन्य खिलाड़ी: शेरफान रदरफोर्ड, केएस भरत, फिल साल्ट, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन, वैभव अरोड़ा और चेतन सकारिया।

KKR की पॉसिबल-11

  • श्रेयस अय्यर कप्तान
  • वेंकटेश अय्यर
  • रिंकू सिंह
  • मिचेल स्टार्क
  • रुण चक्रवर्ती
  • नीतीश राणा
  • आंद्रे रसेल
  • सुनील नरेन
  • मनीष पांडे
  • मनीष पांडे इम्पैक्ट प्लेयर बन कर खेलने उतर सकते हैं।
  • रहमानुल्लाह गुरबाज
  • हर्षित राणा
  • सुयश शर्मा

5. लखनऊ सुपरजाइंट्स, केएल राहुल- कप्तान

केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम लगातार 2 सीजन तक प्लेऑफ में पहुंची। राहुल पिछले सीजन में टूर्नामेंट के बीच में चोटिल हो गए थे। इस बार भी वह चोटिल हैं, लेकिन उम्मीद है कि टूर्नामेंट शुरू होने तक वह फिट हो जायेंगे. ऐसे में वही कप्तान होंगे। निकोलस पूरन टीम के उपकप्तान होंगे। टीम ने मार्क वुड की जगह वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ को भी शामिल किया है।

अन्य खिलाड़ी: एश्टन टर्नर, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, काइल मेयर्स, अरशद खान, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शिन कुलकर्णी, डेविड विली, मयंक यादव, नवीन-उल-हक और एम सिद्धार्थ।

LSG की पॉसिबल-11

  • केएल राहुल कप्तान & कीपर
  • क्विंटन डी कॉक
  • देवदत्त पडिक्कल
  • दीपक हुड्डा
  • क्रुणाल पंड्या
  • निकोलस पूरन
  • मार्कस स्टोयनिस
  • शिवम मावी
  • रवि बिश्नोई
  • शमार जोसेफ
  • मोहसिन खान
  • आयुष बडोनी
  • आयुष बडोनी इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

 

6. मुंबई इंडियंस, हार्दिक पंड्या- कप्तान

आईपीएल नीलामी से पहले ही मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक पंड्या को गुजरात से ट्रेड कर टीम में शामिल कर लिया था. इतना ही नहीं उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बनाया गया। इतना बुरा हुआ कि टीम ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम से बाहर कर दिया और उन्हें 17.5 करोड़ रुपये में आरसीबी को बेच दिया। तब मोहम्मद नबी, गेराल्ड कूटीज़, दिलशान मदुशंका और श्रेयस गोपाल जैसे अच्छे खिलाड़ियों को भी नीलामी में खरीदा गया था।

अन्य खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रूइस, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, अंशुल कंबोज, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, श्रेयस गोपाल और नुवान तुषारा।

MI की पॉसिबल-11

  • हार्दिक पंड्या कप्तान
  • ईशान किशन (WK)
  • रोहित शर्मा
  • तिलक वर्मा
  • सूर्यकुमार यादव
  • मोहम्मद नबी
  • टिम डेविड
  • पीयूष चावला
  • जेराल्ड कूट्जी
  • जसप्रीत बुमराह
  • दिलशान मदुशंका
  • नेहल वाधेरा
  • नेहल वाधेरा इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

7. पंजाब किंग्स, शिखर धवन- कप्तान

टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तान बदलने वाली पंजाब किंग्स (PBKS) टीम की कप्तानी इस बार शिखर धवन के हाथों में होगी। पिछले सीजन में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। नीलामी में टीम में हर्षल पटेल और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ी शामिल थे, जिन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

अन्य खिलाड़ी: हरप्रीत भाटिया, प्रिंस चौधरी, हरप्रीत बराड़, रिले रूसो, शशांक सिंह, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, और विदवत कवरप्पा।

PBKS की पॉसिबल-11

  • शिखर धवन कप्तान
  • प्रभसिमरन सिंह
  • जॉनी बेयरस्टो
  • लियम लिविंगस्टन
  • जितेश शर्मा (WK)
  • अथर्व तायड़े
  • सैम करन
  • हर्षल पटेल
  • कगिसो रबाडा
  • राहुल चाहर
  • अर्शदीप सिंह
  • ऋषि धवन
  • ऋषि धवन इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

8. राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन- कप्तान

पहला आईपीएल सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अब तक केवल 2 फाइनल खेले हैं। 2008 में जीत के बाद टीम को 2022 में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई। इस बार भी टीम सैमसन की कप्तानी में ही खेलेगी।

अन्य खिलाड़ी: रयान पराग, कुणाल राठौड़, डोनोवन फरेरा, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, एडम ज़म्पा और नंद्रे बर्जर।

RR की पॉसिबल-11

  • संजू सैमसन (कीपर & कप्तान)
  • यशस्वी जायसवाल
  • ध्रुव जुरेल
  • रवि अश्विन
  • जोस बटलर
  • शिमरोन हेटमायर
  • युजवेंद्र चहल
  • संदीप शर्मा
  • शुभम दुबे
  • रोवमन पॉवेल
  • ट्रेंट बोल्ट
  • आवेश खान
  • आवेश खान इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

 

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, फाफ डु प्लेसिस- कप्तान

तीन बार आईपीएल लीग का फाइनल खेल चुकी बेंगलुरु की टीम (RCB) अभी तक चैंपियन नहीं बन पाई है। पिछले 2 सीजन से टीम नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में है। इस बार भी वह टीम का नेतृत्व करेंगे। आरसीबी ने कैमरून ग्रीन, यश दयाल, अल्ज़ारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाया है। जिन्हें प्लेइंग-11 में भी शामिल किया जा सकता है।

अन्य खिलाड़ी: अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, मयंक डागर, मनोज भंडागे, टॉम कुरेन, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, विजय कुमार वैशाख।

RCB की पॉसिबल-11

  • फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)
  • कैमरन ग्रीन
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • कर्ण शर्मा
  • विराट कोहली
  • महिपाल लोमरोर
  • मोहम्मद सिराज
  • यश दयाल
  • रजत पाटीदार
  • दिनेश कार्तिक
  • अल्जारी जोसेफ
  • आकाश दीप
  • आकाश दीप इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

10. सनराइजर्स हैदराबाद, पैट कमिंस- कप्तान

दो बार की आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पिछले 4 सीजन से लगातार अपने लीडरशिप स्टाफ में बदलाव कर रही है। इस बार टीम कप्तान पैट कमिंस और कोच डेनियल विटोरी के नेतृत्व में खेलेगी। नीलामी में टीम में ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट और आकाश सिंह जैसे शीर्ष स्तर के खिलाड़ी शामिल थे।

अन्य खिलाड़ी: एडेन मार्कराम, ग्लेन फिलिप्स, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, मार्को यानसन, सनवीर सिंह, जे सुब्रमण्यम, आकाश सिंह, शाहबाज अहमद, फजलहक फारूकी और उमरान मलिक।

SRH की पॉसिबल-11

  • पैट कमिंस (कप्तान)
  • मयंक अग्रवाल
  • राहुल त्रिपाठी
  • ट्रैविस हेड
  • हेनरिक क्लासन
  • अभिषेक शर्मा
  • अब्दुल समद
  • वनिंदू हसरंगा
  • मयंक मारकंडे
  • भुवनेश्वर कुमार
  • जयदेव उनादकट
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • वॉशिंगटन सुंदर इम्पैक्ट प्लेयर बन सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Hardik pandya: कभी वेटर समझते थे लोग, आज करोड़ों युवाओं के लिए है स्‍टाइल आइकन

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *