Sports

Hardik pandya: कभी वेटर समझते थे लोग, आज करोड़ों युवाओं के लिए है स्‍टाइल आइकन

Hardik pandya Biography: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच से पहले केट काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आज हार्दिक पांड्या ना सिर्फ दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं बल्कि करोड़ों युवाओं के लिए वे फैशन आइकन भी हैं। लेकिन बचपन में गरीबी का दंश झेलने वाले हार्दिक पांड्या ने वो वक्त भी देखा है, जब लोग उनकी वेटर या ढाबे वाला कहकर मजाक उड़ाते थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक टीवी इंटरव्यू में किया था।

 

  • 90 : करोड़ रुपए से ज्यादा की कुल संपत्ति हार्दिक के पास
  • 15 : करोड़ रुपए आइपीएल टीम गुजरात टाइटंस से फीस लेते हैं
  • 25 : करोड़ रुपए करीब सालाना कमाई करते हैं हार्दिक

 

कभी ढाबे पर अकेले नहीं जाते थे, ताकि लोग वेटर समझ प्‍लेट उठाने को न कहें

हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) ने एक टीवी शो पर कहा कि वह जब भी कभी किसी ढाबे पर जाते तो अपनी मां का साथ नहीं छोड़ते थे क्योंकि कहीं लोग उन्हें ढाबे वाला कहकर प्लेट उठाने के लिए न कह दें। उन्होंने बताया कि कई बार उनके साथ ऐसा हुआ कि लोग बालों और स्किन कलर को देख उन्हें ढाबे वाला समझ लेते थे और खाने का ऑर्डर भी दे देते थे। इसलिए वह कभी ढाबे पर अकेले नहीं जाते थे।

 

बचपन से अलग-अलग हेयर स्टाइल का शौक  (Hardik pandya)

हार्दिक ने कहा, बचपन से ही मुझे बालों का अलग-अलग स्टाइल रखने का शौक था। आमतौर पर मैं छोटे-छोटे बाल रखता था और कई बार बालों में कलर भी करवा लेता था। इस कारण मुझे मां से खूब मार भी पड़ती थी।

सूरत में जन्म : हार्दिक पांड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत में हुआ था। उनके दिवंगत पिता हिमांशु का छोटा सा कार फाइनेंस का बिजनेस था। लेकिन बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए वे सूरत से वडोदरा आ गए।

 

अब करोड़ों की संपत्त‍ि के मालिक

हार्दिक का बचपन भले ही तंगी में बिता लेकिन आज उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है और वे बेहद शानदार जिंदगी जीते हैं। उनके पास महंगी गाडिय़ों, घडिय़ां और घर हैं।

 

सर्बियाई अभिनेत्री से की थी शादी

hardik pandya

हार्दिक (Hardik pandya) ने सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के साथ 2020 में शादी की थी। इस कपल का तीन वर्षीय एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्तय है। खास बात यह है कि नताशा अपने पति हार्दिक से उम्र में एक साल बड़ी हैं। नताशा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी किया है।

करोड़ों रुपए की कारें…

hardik pandya

कार कीमत

  • रॉल्स रॉयल्स 6.22 करोड़
  • लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन ईवीओ 3.22 करोड़
    मर्सिडीज जी-वेगोन 2.42 करोड़
  • रेंज रोवर वोग 2.11 करोड़
  • पोर्शे 1.93 करोड़
  • आडी ए-6 67.76 लाख
  • मर्सिडीज एमजी जी-63 60 लाख
  • जीप केम्पॉस 17 लाख
  • टोयटा इटियोस 09 लाख

 

एक्‍स्‍पेंसिव घडियों  के भी शौकीन

घड़ी कीमत

  • पटेक फिलिप नॉटिलस 7.7 करोड़
  • 5720/2जी ‘फीनिक्स’
  • पटेक फिलिप नॉटिलस 6.65 करोड़
  • 5719/10जी-010।
  • पटेक फिलिप नॉटिलस 2.07 करोड़
  • परपेचुअल कैलेंडर 5740/1जी
  • पटेक फिलिप नॉटिलस 1.66 करोड़
  • 5711/1आर-001
    रोलेक्स डेटोना 1.66 करोड़
  • ‘आई ऑफ द टाइगर’
  • रोलेक्स डे-डेट 2.49 करोड़
  • 228398टीआरयू

 

ये भी पढ़ें –

Harmilan Bains:फैशन आइकन और सोशल मीडिया क्वीन हैं हरमिलन

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button