TENNIS NET पर चेन से गर्दन बांध बैठी युवती:फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में 22 साल की लड़की का प्रोटेस्ट, मैच रुका Read it later

TENNIS NET : फ्रेंच ओपन के दूसरे सेमीफाइनल (French Open semi-final) के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। (Protester ties herself to the net) दरअसल एक लड़की कोर्ट में जबरदस्ती घुस गई और उसने गले में पहनी चेन को नेट से बांध लिया और जमीन पर बैठ गई। इसे देख खिलाड़ी कोर्ट से बाहर चले गए।

इसके बाद मैच के ऑफिशियल अधिकारी तुरंत आए और नेट से बंधी हुई चेन को लड़की के गर्दन से निकाला और उसे उठाकर ले गए। कुछ देर बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। प्रोटेस्ट कर रही महिला  की टी-शर्ट पर लिखा था ‘हमारे पास 1028 दिन बचे हैं।’ लड़की का नाम अलिजी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 22 साल है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

Protester ties herself to the net to interrupt French Open semi-final
 IMAGE |  REUTERS

 

क्यों किया प्रोटेस्ट

दरअसल, लड़की Dernier Renovation नाम के एक आंदोलन से जुड़ी है, जो जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रोटेस्ट कर रहा है। इस संगठन का मानना है कि फ्रांस यदि जलवायु परिवर्तन पर काम नहीं करेगा तो 1028 दिन बाद कुछ नहीं बचेगा। प्रदर्शनकारी अलिजी भी पर्यावरण प्रेमी बताई जा रही है।

 

Protester ties herself to the net to interrupt French Open semi-final
 IMAGE |  REUTERS

 

 

इस आंदोलन की वेबसाइट https://derniererenovation.fr/ है। साइट पर फ्रेंच भाषा में कई मैसेज लिखे हैं। एक मैसेज में लिखा है कि दुनियाभर के नेता विश्व को एक ऐसे भविष्य की ओर ले जा रहे हैं जहां फ्रेंच ओपन का आयोजन संभव ही नहीं हो पाएगा और सब खत्म हो जाएगा।

A woman attached herself to the net pic.twitter.com/LJYrrYHyN6

— Jomboy Media (@JomboyMedia) June 3, 2022

 

मैच का हाल क्या रहा

कैस्पर रूड ने शानदार खेल दिखाते हुए मारिन सिलिच को 2 घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका सामना राफेल नडाल से होना है। 23 साल के कैस्पर रूड अनुभवी मारिन सिलिच से पहला सेट 3-6 से गंवा दिया था। उसके बाद उन्होंने दूसरे सेट से शानदार वापसी की और लगातार तीनों सेट 6-4, 6-2, 6-2 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के 19 साल के होल्गर रून को 6-1, 4-6, 7-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

 

पहली बार नडाल से भिड़ेंगे कैस्पर रूड

कैस्पर रूड फाइनल में पहली बार राफेल नडाल से भिड़ेंगे। उन्होंने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि अपने आदर्श के खिलाफ फाइनल में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। दोनों के बीच मुकाबला 5 जून को खेला जाना है।

 

Protester ties herself to the net | interrupts French Open semi-final | Casper Ruud | environmental activist | French nationality | Philippe Chatrier Court |

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *