VIRAT ने खोले राज : बताया किस खिलाड़ी का करते हैं सम्मान और कौन है वो गेंदबाज जो कर सकता था कोहली को परेशान Read it later

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान VIRAT कोहली को सबसे फिट एथलीट्स या खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ​दिग्गज क्रिकेटर्स वसीम अकरम, वकार यूनुस और रिकी पोंटिंग सहित दुनिया के कई पूर्व क्रिकेटरों कोहली के हैल्थ फिटनेस की जमकर तारीफ कर चुके हैं। कोहली फिलहाल इंग्लैंड दौरे की तैयारी में व्यस्त हैं और मुंबई में क्वारंटीन हैं।

ऐसे में VIRAT कोहली ने शनिवार को अपने ही सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने फैन्स के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया। इस दौरान उन्होंने अपने फिटनेस को लेकर भी बेबाकी से जवाब दिए। विराट ने इस मौके पर बताया कि खुद को फिट रखने के लिए वे संतुलित आहार लेते हैं। इसमें सब्जियां, फल, दाल और अंडे शामिल हैं। वहीं उन्हें डोसा और चाइनीज फूड भी बेहद पसंद है।

VIRAT ने बताया कि वे कॉफी, आल्मंड्स और प्रोटीन बार भी लेते हैं। वहीं दिन में एक बार वर्कआउट भी करते हैं, उन्होंने कहा कि वे हर दिन यही रुटीन अपनाते हैं। वहीं मूड हल्का रखने के लिए वे पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का के साथ टीवी शो भी देखते हैं।

 

पेश हैं सोशल मीडिया पर विराट के सवाल-जवाब सत्र के कुछ हिस्से :

 

फैन:  आप अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा करें?

 

VIRAT:

आप अपनी लेटेस्ट तस्वीर साझा करें?

 

 

फैन:  आपका क्वारंटीन रूटीन कैसा रहता है?

VIRAT: दिन में एक बार ट्रेनिंग और परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना, बस! मेरी दिनचर्या बिल्कुल सामान्य है। 

 

फैन: वामिका का क्या मतलब है? वो अब कैसी हैं? क्या हम उनकी एक झलक देख सकते हैं

विराट: वामिका मां दुर्गा का दूसरा नाम है। आप अभी उसे नहीं देख सकते। मैंने और अनुष्का ने फैसला किया है कि जब तक वामिका सोशल मीडिया को समझने लायक नहीं बन जातीं तब तक हम उसे सोशल मीडिया पर एक्सपोज नहीं करेंगे। इस बारे में वो खुद फैसला लेगी। 

 

 

फैन: मौजूदा हालात को देखते हुए चिंता, तनाव और दबाव से कैसे निपटें?

विराट: आप उन चीजों पर ध्यान दें जो वास्तव में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। अच्छाई पर विश्वास करने की जरूरत है। आपको यह बिल्कुल सोचना चाहिए कि आपके साथ किसी भी समय अच्छा और बेहतर हो सकता है। 

 

फैन: ट्रोल्स और मीम्स पर आप कैसे रिएक्ट करते हैं?

 

विराट:

ट्रोल्स और मीम्स पर आप कैसे रिएक्ट करते हैं?

 

 

फैन:  आप बताएंगे कि आपने पिछली बार Google पर क्या सर्च किया था? 

विराट: फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ट्रांसफर।

 

फैन: आप अपने अतीत में क्या बदलना चाहेंगे?

विराट: कुछ नहीं।

 

फैन: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर या भारत का कोई भी खिलाड़ी जो सबसे फनी, स्मार्ट और शर्मीला है?

 

विराट : फनी : युजवेंद्र चहल

स्मार्ट: एबी डिविलियर्स

शर्मीला: काइल जेमिसन

 

फैन: विराट की बचपन की तस्वीर?

विराट की बचपन की तस्वीर?

 

फैन: बुरे वक्त में खुद को कैसे मोटिवेट करते हैं?

विराट : रूटीन के मुताबिक काम करें और हमेशा उसका पालन करें. परिणाम की अपेक्षा न करें।

 

फैन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की जर्सी के साथ फोटो शेयर करें?

VIRAT: सॉरी पर मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता। कुछ दिनों बाद मैं इसकी फोटो जरूर शेयर करूंगा।

 

फैन: कैप्टन कूल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताएं।

विराट: भरोसा और सम्मान।

कैप्टन कूल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताएं

 

फैन: क्या आप कन्नड़ समझ और बोल सकते हैं?

विराट: स्व्ल्पा स्व्ल्पा सर, लेकिन सभी कुछ बातें समझ में नहीं आती।

 

फैन:  वैक्सीन टीकाकरण के बाद आपको कैसा लगा। बुखार या कोई साइड इफेक्ट?

विराट : बॉडी पेन हुई और हल्का बुखार भी था। इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ।

विराट : बॉडी पेन हुई और हल्का बुखार भी था। इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ

 

प्रशंसक: आपको आलोचना या प्रशंसा में से क्या पसंद है?

विराट: मुझे रचनात्मक आलोचना और सच्ची प्रशंसा पसंद है।

 

फैन: आप खाली समय में क्या करते हैं?

विराट:  रिलैक्स करता हूं और अनुष्का के साथ टीवी शो देखता हूं।

विराट: रिलैक्स करता हूं और अनुष्का के साथ टीवी शो देखता हूं।

 

फैन: कोई पुराना गेंदबाज जो आपको परेशान कर सकता था?

विराट: वसीम अकरम

 

आखिर में अनुष्का ने भी विराट के सवाल-जवाब के सेशन में हिस्सा लिया। पोस्ट करते हुए उन्होंने विराट से पूछा कि आपने मेरा हेडफोन कहां रखा है। इस पर विराट ने जवाब देते हुए,  बेड के साइड टेबल पर लव लिखा।

 

 

 

टीम इंडिया मुंबई में क्वारंटीन है

VIRAT को फिलहाल टीम के बाकी सदस्यों से मुंबई में क्वारंटीन के लिए अलग रूम में रखा गया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे 24 मई को टीम में शामिल हुए थे। वहीं, बाकी खिलाड़ी 19 मई से होटल में क्वारंटीन हैं। विराट के लिए उनके कमरे में ही जिम और एक्सरसाइज की व्यवस्था की गई है। वे हफ्तेभर से रूम में ही हैं और 1 जून को उनका वीक पूरा हो रहा है। वे 1 जून को बाकी टीम को जॉइन कर सकेंगे।

 

टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। जहां उन्हें 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद टीम 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट सीरीज खेलेगी। विराट ने भी हाल ही में कोरोना का टीका लगवाया था। वैक्सीन की दूसरी खुराक उन्हें और इंग्लैंड में टीम के अन्य सदस्यों को दी जाएगी।

 

क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में रोचक तथ्य | Virat Kholi Interesting facts In Hindi

Virat Kholi Interesting facts In Hindi

 

  विराट कोहली की शादी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से हुई है।

 

 विराट कोहली के पिता का नाम-प्रेम-जी है और वे एक पेशेवर वकील रहे थे।

 

विराट कोहली की माता का नाम सरोज कोहली है।

 

 विराट कोहली ने अपने पहले ही विश्वकप में ही शतक अपने नाम कर लिया था।

 

 विराट कोहली की उम्र 2021 में 32 साल है।और उनका जन्म 5 नवंबर 1988 मैं हुआ था।

 

2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इन्होंने एक वनडे सीरीज में 558 रन बनाए थे।

 

 विराट कोहली के परिवार में में एक बड़ा भाई है, उनका नाम विकास है,और विराट की 1बड़ी बहन है जिनका नाम “Bhavna” है।

 

 विराट कोहली का निकनेम चीकू है,उन्हें यह नाम उनके कोच अजीत चौधरी ने दिया था।

 

 साल 2017 में फोर्ब्स मैगज़ीन ने विराट कोहली को भारत का सबसे वैल्युबल सेलिब्रिटी ब्रांड बताया था।

 

 विराट कोहली ने दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।

 

 

  विराट कोहली को अपने बैट पर MRF लिखवाने के हर मैच में 3 लाख रूपए मिलते हैं।

 

 विराट कोहली 228 वनडे मैचों में अभी तक 41 शतक और 49 सैंचुरी लगा चुके हैं।

 

 विराट कोहली को 2018 में भारत के सबसे बड़े खेल पुरुस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।

 

  नवंबर 2006 में विराट कोहली ने दिल्ली की तरफ से तमिलनाडु टीम के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेला था।

 

  विराट टैटू के खूब शौकीन हैं और उन्होंने चार बार टैटू बनवाएं हैं। समुराई यौद्धा वाला टैटू उन्हें बेहद पसंद है।

 

  एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने फुटबॉल को अपना बेहद पसंदीदा खेल बताया और कहा कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वो फुटबॉल को एक बिजनेस के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।

 

 सबसे कम उम्र में ‘वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड पाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं। 2012 में महज 22 साल की उम्र में उन्हें ये खिताब दिया गया था।

 

 2008 में जब भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, तब विराट कोहली ही टीम के कप्तान थे।

 

 विराट कोहली IPL की शुरुआत से ही बैंगलोर टीम की तरफ से खेलते आ रहे हैं।

 

  रोचक तथ्य ये भी है कि विराट कोहली ने अपने पहले मैच में मात्र 12 रन ही बनाए थे।

 

 

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का | कप्तान विराट कोहली | ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा | अनुष्का-विराट कोहली | virat quarantine mumbai | virat kohli interrupted by anushka sharma | virat kohli instagram live | virat kohli chat with fans | india national cricket team | anushka sharma asks head phone | News | News in Hindi | Latest News | virat kohli instagram live session | Virat Kholi Interesting facts In Hindi

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin | Bloglovin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *