Sania Mirza Shoaib Malik Divorce Reason: कौन है पाक मॉडल आयशा‚ क्या इसी कारण सानिया-शोएब का हुआ तलाकǃ जानें पूरी कहानी

Sania Mirza Shoaib Malik Divorce Reason : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक हो गया है। ये दावा भी शोएब के एक करीबी ने किया है, जो उनकी मैनेजमेंट टीम का हिस्सा है। उन्होंने कहा- मैं दोनों के तलाक की पुष्टि तो कर सकता हूं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।
तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक का मॉडल आयशा कमर के साथ इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मलिक ने खुलासा किया था कि फोटोशूट के दौरान आयशा ने मेरी काफी मदद की थी। बता दें कि मलिक ने 2021 में आयशा के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था। अब ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
![]() |
| पिछले शुक्रवार को सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी पोस्ट की थी। |
सानिया और शोएब की शादी (Sania Mirza Shoaib Malik Divorce Reason) 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में हुई थी। 15 अप्रैल को लाहौर में रिसेप्शन दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। वह 2018 में पैदा हुआ था।
दुबई में सानिया, पाकिस्तान में मलिक
सानिया-मलिक के एक करीबी ने बताया कि दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है। कुछ औपचारिकताएं हैं, जो अभी बाकी हैं। दोनों अब अलग रह रहे हैं। सानिया फिलहाल दुबई में हैं, जबकि मलिक पाकिस्तान में रह रहे हैं। सानिया के सोशल मीडिया पोस्ट से तलाक की खबरों को हवा मिल रही है। सानिया ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा- टूटे दिल कहां जाते हैं?
![]() |
| शोएब मलिक ने इस फोटोशूट को लेकर कहा था कि मैं एक खिलाड़ी हूं और ये मॉडलिंग मेरा लिए नया फील्ड है इसलिए इस फील्ड में आयशा ने मेरी काफी मदद की है। |
पहले सानिया और शोएब के सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने अलगाव को हवा दी।
सानिया ने लिखा- टूटे दिल कहां जाते हैं…
ताजा खबर सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसमें सानिया ने खुद सवाल किया और जवाब दिया। लिखा- टूटे दिल कहां जाते हैं। अल्लाह को खोजने के लिए! यानी टूटे हुए दिल कहां जाएं, अल्लाह को पाने के लिए। दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट से पता चलता है कि सानिया का दिल टूट गया है। वह दुखी हैं और इस दुख को व्यक्त भी कर रही हैं।
![]() |
शोएब से जब सवाल किया गया कि इन तस्वीरों पर आपकी वाइफ का क्या रिएक्शन रहाॽ तो इस पर मलिक ने कहा कि सानिया ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। |
शोएब ने लिखा- हम साथ न रहें तब भी में तुम्हे प्यार करता रहूंगा…
सानिया और शोएब को 30 अक्टूबर को एक साथ देखा गया था। (Sania Mirza Shoaib Malik Divorce) मौका था बेटे इजहान का बर्थडे। शोएब ने फोटो पोस्ट की, लेकिन उन्होंने जो लिखा उसने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए। शोएब ने लिखा, ‘जब आप पैदा हुए थे तो हमारे लिए जिंदगी के खास मायने थे।
![]() |
| ये तस्वीर अक्टूबर 2022 की ही है। ओके पाकिस्तान नाम की लोकल मैगजीन के लिए दोनों ने ये बोल्ड फोटोशूट किया था। |
हम साथ न हों, रोज न मिलें, लेकिन बाबा हर पल आपके और आपकी मुस्कान के बारे में सोचते रहते हैं। बाबा मोरे मम्मी आपसे प्यार करती हैं।’
शोएब की पहली पत्नी सानिया नहीं आयशा सिद्दीकी हैं। साल 2010 में सानिया-शोएब की शादी से पहले आयशा मीडिया के सामने यह कहकर आई थीं कि वह शोएब की पत्नी हैं। शोएब बिना तलाक दिए शादी नहीं कर सकते। हैदराबाद की रहने वाली आयशा ने कहा था कि शोएब उनके मोटे होने की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते हैं।
पहले तो शोएब इस शादी से इनकार करते रहे और तलाक न लेने की बात कहते रहे, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा को तलाक दे दिया. ये तलाक उनकी सानिया से शादी के बाद दिया गया था।
![]() |
| बेटे इजहान जन्मदिन पर 30 अक्टूबर को शोएब मलिक ने यह पोस्ट शेयर की थी। इसमें भी उन्होंने अलगाव का इशारा किया था। |
शादी से पहले सानिया के घर में थे शोएब, तब भी बखेड़ा खड़ा हुआ था
शोएब शादी से पहले सानिया के घर पर रहता था। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा था कि शादी से पहले दुल्हन के घर में रहना इस्लाम के खिलाफ है।
![]() |
| शोएब की ये तस्वीर उनकी पहली पत्नी आयशा के साथ की है। सानिया से शोएब ने दूसरी शादी की थी। ये 2010 में ही सामने आई थी, जब आयशा ने तलाक को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। |
तब सानिया के घर के बुजुर्गों ने फैसला किया कि शोएब को शादी से एक दिन पहले होटल में शिफ्ट हो जाना चाहिए। ऐसा ही हुआ।
मीडिया की वजह से शोएब का निकलना मुश्किल हो रहा था, तभी सानिया के चाचा जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि घर में झगड़ा हो गया है।
मीडिया ने उन्हें घेर लिया तो शोएब एक छोटी सी कार में लेटकर चुपचाप होटल पहुंच गए. सानिया ने बताया था कि इस कार का इस्तेमाल घर में सब्जियां और सामान लाने के लिए किया जाता है।
अब सानिया मिर्जा की उस पोस्ट पर नजर डालिए‚ जिससे जाहिर हो रहा है कि शोएब और सानिया के बीच सबकुछ ठीक नहीं था…
![]() |
| सानिया का ये इंस्टा पोस्ट शुक्रवार का है, इसमें सानिया अपने बेटे इजहान के साथ दिख रही हैं। इस पोस्ट में सानिया ने लिखा- ये वो पल हैं, जो बेहद मुश्किल दिनों में मेरे साथ हैं। |
1. वो पल जो मुश्किल दिनों में साथ हैं…
अल्लाह जानता है कि आपके लिए सही क्या है…
5 महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद किया था दोनों ने निकाह‚ 10 साल बेटा इजहान हुआ
- सानिया-शोएब की पहली मुलाकात भारत में साल 2004-2005 में हुई थी। दोनों ज्यादा बात नहीं करते थे। दोनों एक-दूसरे से 2009-2010 में ऑस्ट्रेलियाई शहर होबार्ट में फिर मिले।
- सानिया टेनिस खेलने और शोएब अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलने आए थे। इस समय पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। यहीं पर मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
- करीब 5 महीने तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी की सारी रस्में हैदराबाद में हुईं। इसके बाद लाहौर में रिसेप्शन रखा गया। शादी के 10 साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था।
- सानिया ने अपनी आत्मकथा ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ में लिखा है कि शोएब उनके जीवन में तब आए जब वह अपने पेशेवर जीवन में कई तरह की परेशानियों से जूझ रही थीं।









