![]() |
Screengrab/YouTube |
Bicycle With Rear Wheel Split In Half: एडवांस तकनीक के इजाद होने से नामुमकिन इनोवेशंस भी मुमकिन हो रहे हैं। आपने वैसे तो यू ट्यूब पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जो एक पल के लिए आपको हैरान कर देंगे और आप सोच पड़ जाएंगे की आखिर ऐसा कैसे हो गया….। इसमें अजग-गजब जैसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर आप देखते हाेंगे। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
इसमें एक शख्स ने अपनी साइकिल के पीछले व्हील को दो टुकड़ों बांट कर उसे फिर से साइकिल में लगा देता है और उसके बाद साइकिल की रफ्तार पहले की तुलना में तेज हो जाती है। खास बात ये है कि इस साइकिल में पीछे का व्हील पूरा नहीं है। बल्कि दो टुकड़ों में ही उसे लगाया गया है फिर साइकिल चलने और उसकी स्पीड में कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आपने पहले कभी इस तरह की दो टुकड़ों में बंटे व्हील वाली साइकिल शायद ही देखी होगी। लेकिन ये सच है और ऐसा शख्स ने करके दिखाया भी है। आपका इसका वीडियो देख इस इनोवेशन को देख भी सकते हैं।
Bicycle With Rear Wheel Split In Half: वर्तमान के एडवांस तकनीक के दौर में लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल भी यूनीक तरीके से कर असंभव आविष्कार को साकार कर रहे हैं। शुरुआती दौर में जहां लोग सामान्य तौर पर चलने वाली साइकिल चलाया करते थे। वहीं आज के दौर में इन साइकिलों की जगह इलेक्ट्रिक मोटर वाली साइकिल और गियर इंस्टॉल्ड साइकिल्स ने ले ली है। इससे एक स्टेप और आगे बढ़कर लोग नित्य नए-नए एक्सपेरिमेंट साइकिल्स में करते रहते हैं।
![]() |
Screengrab/YouTube |
इनोवेशन से यूं बनाई साइकिल
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अपनी रेड कलर की साइकिल के पिछले व्हील के दो टुकड़े कर देता है। फिर अपने कुछ टूल्स और इनोवेशन के जरिए व्हील के दो टुकड़ों का ऐसा मैकेनिजम तैयार करता है कि वो साइकिल में दो टुकड़े अलग अलग लग जाएं और साइकिल की रफ्तार भी बढ़ जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने साइकिल के इस नए नवेले और यूनीक अवतार को कैसे तैयार किया है।
सोशल मीडिया पर आइडिया की हो रही तारीफ
Bicycle With Rear Wheel Split In Half : इस शख्स ने अपनी इंजीनियरिंग से जो साइकिल तैयार की है उससे हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उसे काफी तारीफें मिल रही है। नेटिजंस उसके आइडिया की जबरदस्त तरीके से सराहना कर रहे हैं। दो टुकड़ों में बंटे व्हील के बाद भी ये साइकिल रफ्तार के साथ तेज दौड़ रही है।
शख्स की ओर से साइकिल तैयार करने के प्रॉसेस को जानें
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बड़ी चतुराई के साथ कस्टम-मेड साइकिल काे तैयार किया गया है। सबसे पहले, शख्स ने हब्स को बरकरार रखते हुए लगभग आधे हिस्से में दो रियर रिम्स को अलग किया, फिर मैच के लिए टायर सेक्शन को काट दिया।
फिर वह कुछ पीवीसी पाइप की तरह दिखने वाले इंटरनल ट्यूब को फिर से बनाया। इसके बाद आखिर में प्रत्येक छोर में बंग पॉपिंग किया। वहीं डिस्क ब्रेक और रियर स्प्रोकेट को फिर से लगाने के बाद, पहले आधे पहिए को साइकिल पर वापस लगाया गया। फिर एक्सटेंडेड ट्राइंगल को पीछे की तरफ वेल्डिंग करने के लिए सेट किया।
इस आविष्कार की गई साइकिल यूएसपी ये है स्प्लिट व्हील्स की टाइमिंग। यानिकी व्हील को इस तरह से फिट किया गया है कि साइकिल चलाते समय जब आधार व्हील सड़क को छुएगा तो दूसरी उसके अपोजिट ऊपर की ओर होगा और टायरों की यही सिंक तकनीक इस साइकिल को दो टुकड़ों में बटे होने के बावजूद सामान्य साइकिल की तरह पेश करती है।
इधर भारत में भी होनहार कम नहीं‚ एक स्कूली बच्चे ने बना डाली साइकिल से चलने वाली वॉशिंग मशीन
पिछले साल, एक स्कूली छात्र ने ड्रम और साइकिल का उपयोग करके घर में काम आने वाली कपड़े धोने की मशीन बना डाली थी। अपने एक प्रोजेक्ट के तहत, स्कूली बच्चे ने एक देसी वाशिंग मशीन बनाई जो तुरंत कपड़े धोती है। उसने साइकिल के पैडल का इस्तेमाल किया और मशीनरी सिस्टम को साइकिल के पीछे के व्हील की जगह एक बड़े ड्रम को इंस्टाॅल किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा मशीन का डेमो दे रहा है। वो दिखाता है कि मशीन कैसे काम करती है, जबकि वह अन्य स्कूली बच्चों से घिरा हुआ है। वो पहले कपड़े के गंदे टुकड़े को डिटर्जेंट के साथ मशीन में डाल कर पैडलिंग करता है। फिर कुछ मिनटों के बाद जब वह कपड़े को बाहर निकालते हैं तो वह पूरी तरह से साफ दिखता है।
Man Designs Bicycle With Rear Wheel | made a one-of-a-kind and fully functional bicycle | invention | Innovation |