ब्रिस्बेन की यूनिवर्सिटी का ये रिसर्च आपको सटीक बता देगा कि महिलाएं आखिर किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद करती हैं Read it later

महिलाएं आखिर किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद करती है

पुरुषों को लेकर आखिर महिलाओं की पसंद होती क्या है? किस तरह के पुरुषों को महिलाएं पसंद करती हैं? इन्हीं सवालों के जवाब वैज्ञानिकों ने एक सर्वे में दिए हैं। सर्वे में निकल कर आया कि महिलाओं को पुरुषों की उम्र, आय और व्यक्तित्व सबसे ज्यादा पसंद आता है। वहीं पुरुषों की पसंद की बात करें तो वे सिर्फ महिलाओं की खबूसूरती के पैमाने पर ही उन्हें पसंद करते हैं। ब्रिस्बेन की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से किए गए इस सर्वें में महिलाओं की पसंद को लेकर कई तथ्य इकटठा किए है।  

इन 9 पैरामीटर्स पर लोगों से रेटिंग निकल कर आई

 महिला और पुरुषों से एक दूसरे को पसंद करने को लेकर ब्रिस्बेन में डेटिंग ऐप पर 7 हजार 325 यूजर्स से उनके विचार जाने गए।  रिसर्चर डॉ स्टीफेन व्हाइट के अनुसार उनसे पूछा गया कि वे अपने पार्टनर में कौनसी ऐसी खास बात देखना चाहते हैं जो उन्हें पसंद हो। 

इसमें हर शख्स को 9 स्पेशल फीचर्स  पर 0 से 100 नबंर देने के लिए कहा गया था। यूजर्स को जिन 9 स्पेशियलिटी को स्कोर करना था, उनमें उम्र, अट्रेक्शन, फिजिक, इंटेलिजेंसी, शिक्षा, आय, बिलिवनेस, खुली मानसिकता और भावनात्मक संबंध शामिल थे।

महिला व पुरूष दोनों की पहली प्रायोरिटी फिजिक और अट्रैक्शन

महिलाएं आखिर किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद करती है

शोध के परिणामों क्लैरिटी रहे इसलिए सर्वें में विभिन्न उम्र के लोगों को शामिल किया गया। रिसर्च के अनुसार, अपने पार्टनर तलाशते समय पुरुष और महिला दोनों सबसे पहले फिजिक और अट्रैक्शन एक दूसरे में नोटिस करते हैं। 
सबसे पहले, शारीरिक और आकर्षक दिखने वाले इंसान। रिसर्चस के अनुसार जहां युवा पार्टनर चुनने के दौरान सेक्सुअल एक्ट्रेक्शन होना ज्यादा पसंद करते हैं वहीं बुजुर्ग अपने पार्टनर बेहतर व्यक्तित्व होना ढूंढते हैं। 

महिलाएं गरीब पार्टनर को चुनने से बचती हैं

रिसर्चस के मुताबिक महिलाएं अपने पार्टनर के चुनाव में इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि उनका पार्टनर आर्थिक रूप से संपन्न हो, क्योंकि उनका प्रजनन काल निश्चित होता है। ऐसे में महिलाएं गरीब पार्टनर को चुनने का जोखिम नहीं उठातीं।

 महिलाएं पुरूषों में ये चीजें भी नोटिस करती हैं

महिलाएं पुरूषों में ये चीजें भी नोटिस करती हैं

 सर्वे के अलावा कई सारे फेक्टर्स हैं जो महिलाओं को पुरुषों में पसंद आते हैं। इसमें आपके बात करने के अंदाज से लेकर आपका ड्रेसिंग सेंस यानि आप किस तरह के कपड़े पहनते हैं वगैरह। इसलिए ये समझ लें कि यदि आप ​डेट पर जा रहे हैं तो आपके फीचर्स से लेकर आपकी पर्सनेलिटी सबकुछ महिला नोटिस करेगी। 

लेकिन एक बात पर आपको ताज्जुब होगा कि क्या महिलाएं पुरूषों में ये चीजें भी नोटिस करती हैं? तो जानिए पुरुषों को लेकर महिलाओं की पसंद के बारे में। क्योंकि ये जानकारी आपकी पहली डेट को और भी रोमेंटिक बना देगी।  

आपकी टमी, यानि महिलाओं को पेट निकले पुरूष बिल्कुल पसंद नहीं 

साइंटिफिक जरनल सेक्सि‍योलॉजी में पब्लिश एक स्टडी में ये सामने आया कि पुरूषों में बाइसेप्स या चेहरा देखने से पहले पुरूषों के पेट यानि टमी को देखती हैं, यदि आपका पेट नहीं निकला है तो आप महिलाओं के लिए फिट हैं, क्योंकि महिलाएं संतुलित और फिट पुरूषों को ज्यादा पसंद करती हैं।  

पुरुषों की लंबी टांगे भी महिलाओं को आकर्षित करती हैं 

पुरुषों की लंबी टांगे भी महिलाओं को आकर्षि करती हैं

जी बिल्कुल हैरान मत होइए, ये बात यूनिवर्सिटी ऑफ क्रैंबिज की स्टडी में सामने आई है। महिलाओं पर हुए शोध में ये बात सामने आई कि अधिकत्तर महिलाओं को पुरुषों के लंबे पैर पसंद आते हैं, हालांकि ये उनकी पहली प्राथमिकता नहीं होती। 

स्टडी के को-ऑथर थॉमस वर्सलुय्ज के अनुसार इस सर्वे में यूएस की 800 महिलाओं ने ऐसे पुरूषों में इंट्रेस्ट दिखाया जिनके पैर एवरेज से थोड़े लंबे थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि महिलाओं को छोटे कद के पुरूषों की तुलना में लंबे पुरूष ज्यादा आ​कर्षित करते हैं। 

डेट पर जा रहे हैं तो इसका भी रखें ध्यान

लड़कियों को पुरुषों के गंदे हाथ और लंबे नेल्स बिल्कुल भी पसंद नहीं

लड़कियों को पुरुषों के गंदे हाथ और लंबे नेल्स बिल्कुल भी पसंद नहीं आते। इसलिए ध्यान रखें की यदि आप अपनी गर्लफ्रैंड से फोन या सोश्यल मीडिया पर चैटिंग करने के बाद पहली बार मिलने जा रहे हैं तो ये दोनों चीजें आपको बिल्कुल साफ रखनी है। क्योंकि आप जब उनसे मिलेगें तो आप में आपकी गर्लफ्रेंड आपके हाथ और नाखुन जरूर नोटिस करेगी।  

पुरुष की बॉडी लैंग्वेज भी नोटिस करती हैं महिलाएं

लगभग सभी महिलाएं पुरुषों की बॉडी लैंग्वेज पर भी गौर करती हैं, महिलाएं नोटिस करती हैं कि आपके उठने बैठने का ​तरीका क्या है। बॉडी लैंग्वेज में पॉजिटिविटी झलकती है तो आप आत्मविश्वासी नजर आते हैं। और यही वजह है कि महिलाओं या लड़कियों को आत्मविश्वास से भरे पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं।

अपने ड्रेसिंग सेंस को नजरअंदाज न करें

ड्रेसिंग सेंस भी देखती हैं महिलाएं

महिलाएं जब आपमें इतनी चीजें देख रही हैं तो भला आपके ड्रेसिंग सेंस को कैसे इग्नोर कर सकती है। महिलाएं दरअसल पुरुषों देखती हैं कि आपने कपड़े किस तरह से पहनते हैं, यदि आपने सोबर ड्रेस पहनी है तो महिलाएं आपको जरूर पसंद करेंगी। 
वहीं आपने यदि ऐसे भड़कीले कपड़े पहने यानि जिसमें न कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा गया हो न कपड़ों की डिजाइन का तो आपको महिलाएं नजरअंदाज कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप यदि रेड शर्ट और येलो पेंट्स पहन लें तो आप कैसे लगेंगे। 
लेकिन कई पुरुष इस तरह के मिसमेच कलर के पकड़े पहनते हैं। वहीं आपने किस तरह की ड्रेस के साथ कैसे शूज पहने हैं ये भी महिलाएं नोटिस करती हैं।  

 सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरूष ज्यादा पसंद

 आजकल की लड़कियों या महिलाओं को पुरुषों का सेंस ऑफ ह्यूमर बेहद आकर्षित करता है। यानि आप कम बोलते हैं, कोई मजाक नहीं करते महिलाओं को आपका व्यक्तित्व कम प्रभावित करेगा।

 वहीं दूसरी ओर यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो बातों में ही फनीनेस ला दे या आप ऐसी सेंस वाली बातें करें जिससे महिला इंप्रेस हो जाए तो यकीन मानिये आपकी म​हिला मित्र एक से ज्यादा भी हो सकती हैं। क्योंकि बेहतर बातचीत के कारण आप हर किसी को प्रभावित कर पाएंगे। 

what type of men do women like |what women want | dating advice for women | do women like men in suits | do women like hair on men | do women like men with body hair | things women like | do women like body hair on men | what type of mens fashion do women like | do women like bearded men | types of men women like | what type of fashion do women like | do women talk more than men | how to attract women | what women find attractive in men | what women like in men | what men like in women | what men like women to wear

People photo created by freepik – www.freepik.com Woman photo created by karlyukav – www.freepik.com Business photo created by benzoix – www.freepik.com People photo created by master1305 – www.freepik.com People photo created by katemangostar – www.freepik.com  

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *