Gujarat Flood: जूनागढ़ में 8 इंच बरसात देखें तबाही का मंजर, तिनके की तरह बह गए वाहन Read it later

Gujarat Flood: गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार दोपहर को महज 4 घंटे में 8 इंच पानी बरस गया। इससे पूरा शहर पानी में डूब गया। शहर से सटे माउंट गिरनार में 14 इंच बारिश बरसने से स्थिति और बद्ददतर हो गई। पहाड़ का पानी जब जूनागढ़ शहर तक पहुंचा तो सड़कों पर खड़ी गाड़ियां तिनके की तरह बहने लगीं।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रविवार को भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

Gujarat Flood: जूनागढ़ के निचले इलाकों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। इसका सबसे ज्यादा असर शहर के भवनाथ इलाके में देखा गया है। यहां कई पशु पानी के तेज बहाव में बह गए। कदवा चौक के पास मुबारक पाड़ा में भी यही हाल रहा। यहां कई घर पूरी तरह डूब गए। तेज बहाव के कारण जूनागढ़ शहर से गुजरने वाले काले कुंड पुल को बंद कर दिया गया है।

शहर की सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भरा

Gujarat Flood: जूनागढ़ के दुर्वेशनगर, गणेश नगर, जोशीपारा समेत कई इलाकों में सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है। यहां एक युवक बह गया, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया। इलाकों में कई दोपहिया वाहन भी बह गये हैं। एनडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है।

जूनागढ़ शन‍िवार सुुबह से होती रही भारी बारिश

Gujarat Flood: जूनागढ़ में शनिवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही थी। इसके बाद गिरनार पर्वत से आने वाले पानी ने शहर की हालत खराब कर दी। यहां कई कॉलोनियां पानी में डूब गईं। सड़कों से लेकर घरों तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई गाड़ियाँ पानी में बह गईं वहीं कई गाड़‍िया पानी में समा गईं।

 

वडोदरा में चार घंटे में 5 इंच बारिश

Gujarat Flood: मध्य गुजरात पर भी मानसून कहर ढा रहा है। हालांकि यहां मध्यम स्‍तर पर बारिश हो रही है। वडोदरा शहर में चार घंटे में 5 इंच बारिश से पूरा शहर पानी से लबालब हो गया है। यहां पर निचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर के अलावा पूरे जिले में अच्छी बारिश हो रही है। जिले के पडरा तालुका में देर रात से सुबह 6 बजे तक 4 इंच बारिश दर्ज हुई। भारी बारिश के कारण वडोदरा शहर के बीच से गुजरने वाली विश्वामित्र नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है।

 

 

 

नवसारी में चार घंटे में 6 इंच भारी बारिश

Gujarat Flood: सूरत के पास नवसारी जिले में चार घंटे में 6 इंच बारिश से बाढ़ के हालात बन हुए हैं। निचले इलाकों के घरों में 5 फीट तक पानी भर आया है। सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। गिरनार और दातार पर्वत पर भारी बारिश के कारण कालवा नदी उफान पर है। दुकानों और घरों में पांच फीट तक पानी भर गया। गैस एजेंसी के गोदाम में रखे 50 से अधिक सिलेंडर बह गये।

जामनगर में भी अलर्ट जारी

जामनगर में शनिवार सुबह से ही भारी बारिश जारी है। इससे शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है।  शहर के कई निचले इलाकों में तीन फीट तक पानी भर चुका हैै। मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते यहां पूरे जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें –

Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय चक्रवात का देश के मॉनसून पर क्‍या असर, जानें

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *