Politics

Oommen Chandy Death: 50 साल लगातार चुनाव जीते, ऐसा रहा राजनीतिक सफर

Oommen Chandy Passes Away: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का मंगलवार (18 जुलाई) को निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद 79 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से रुख्‍सती ली। केरल में ओमान का राजनीति कद बहुत बड़ा था। वह दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे और 12 बार विधायक चुने गए। अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने कई अन्य पदों पर भूमिका निभाई

ओमन चांडी (Oommen Chandy) 1970 में पहली बार पुथुपल्ली सीट से चुनाव जीतकर केरल विधानसभा पहुंचे और 50 साल तक वहां एक भी चुनाव नहीं हारे। उन्होंने अपना आखिरी चुनाव 2021 में लड़ा था। उन्होंने अपना पहला चुनाव 26 साल की उम्र में लड़ा था और पुथुपल्ली सीट लगातार 5 दशकों तक कांग्रेस के पास रही। हालांकि, फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है जितनी ओमन चांडी के समय थी। चांडी ने 1970, 1970, 1977, 1980, 1982, 1987, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में यहां से चुनाव लड़ा।

दो बार केरल के मुख्यमंत्री चुने गए

ओमन चांडी (Oommen Chandy) दो बार केरल के मुख्यमंत्री चुने गए। उन्होंने 2004 से 2006 और 2011 से 2016 के दौरान सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा 2006 से 2011 तक ओमान केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे। अपने राजनीतिक करियर के दौरान ओमन चांडी का नाम दो घोटालों में सामने आया था। केरल के वित्त मंत्री रहते हुए उनका नाम पामोलीन घोटाले में सामने आया था। 1991 के इस घोटाले ने केरल की राजनीति में भूचाल ला दिया था। इस मामले में दो करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगा था। इसके अलावा उनका नाम केरल के सोलर घोटाले में भी आया था।

 

ओमन चांडी के निधन पर कांग्रेस व अन्‍य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने उन्‍हें श्रद्धांजल‍ि दी

 

 

ओमान कॉलेज के समय से ही राजनीति में सक्रिय रहे

ओमन चांडी का जन्म 13 अक्टूबर 1943 को केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। उनके (Oommen Chandy) पिता का नाम केओ चांडी और माता का नाम बेबी चांडी था। वह कॉलेज के समय से ही राजनीति में काफी सक्रिय थे। सीएमएस कॉलेज से बीए की पढ़ाई के दौरान ही वह राजनीतिक गतिविधियों में रहने लगे। ओमान ने कानून की भी पढ़ाई की। गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, एर्नाकुलम से कानून की पढ़ाई की।

 

ये भी पढ़ें –

अजित पवार-एकनाथ शिंदे की तरह राज ठाकरे भी पार्टी पर दावा ठोक देते तो क्‍या आज शिवसेना उनकी होती?

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button