Politics

Heritage Mayor के पति पर ACB का पंजा,दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार: घर से 40 लाख रुपए कैश बरामद, पट्टे की एवज में मांगी 2 लाख की घूस

Heritage Mayor Munesh Gurjar : जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर (Mayor Munesh Gurjar) के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापे की बड़ी कार्रवाई की है। एक्‍शन लेते हुए टीम ने मेयर के पति सुशील गुर्जर और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। सुशील पर पट्टे देने के बदले में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप की बात सामने आई है। वहीं मेयर के घर की तलाशी में 40 लाख रुपये कैश मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। वहीं एक दलाल के घर से 8 लाख रुपए कैश भी बरामद किए गए हैं। एसीबी इस मामले में मेयर की भूमिका की भी जांच भी बारिकी से कर रही है।

 

Heritage Mayor Munesh Gurjar
जयपुर हैरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर के घर कार्रवाई के दौरान एसीबी ने किसी को घर के आस-पास भटकने नहीं दिया।

 

ऐसे रंगे हाथ धरा गया महापौर पति का दलाल

ब्यूरो (ACB) के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) जयपुर इकाई को किसी ने शिकायत दी थी कि सुशील गुर्जर (Sushil Gurjar) की ओर से दलाल नारायण सिंह और अनिल दुबे के माध्यम से 2 लाख रुपये पट्टा जारी करने की एवज में मांगे जा रहे हैं। शिकायत का पुष्टि एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह के अंडर की गई। शुक्रवार रात एएसपी ललित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दलाल नारायण सिंह निवासी 55 ए नेहरू नगर, हटवाड़ा रोड, जयपुर को परिवादी से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

महापौर के घर के अंदर छापे की कार्रवाई का वीडियो

 

दलाल के घर मिली 8 लाख रुपए कैश मिले

मामले में मिलीभगत के आधार पर मेयर पति सुशील गुर्जर निवासी ए-3 आदर्श कॉलोनी शक्तिनगर हटवाड़ा रोड हसनपुरा, जयपुर और दलाल अनिल दुबे निवासी 173, शक्तिनगर हटवाड़ा रोड हसनपुरा जयपुर दोनों गिरफ्तार कर लिया गया। दलाल नारायण सिंह के घर की तलाशी के दौरान 8 लाख रुपये से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। एसीबी अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

खाचर‍ियावास ने कहा- भ्रष्‍टों को नहीं बख्‍शेगी कांग्रेस सरकार

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। एसीबी द्वारा बिना किसी साक्ष्य के कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. हमारी सरकार किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी और ईमानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने देगी।

बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष – कांग्रेस की रग-रग भ्रष्‍ट हो चुकी

मेयर पति की हिरासत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- कांग्रेस की रग-रग में, ऊपर से नीचे तक, हर विभाग में, चारों ओर सिर्फ भ्रष्टाचार ही भरा है। इस भ्रष्ट व्यवस्था के तार कहीं न कहीं ऊपर के लोगों तक जुड़े हुए हैं। सही जांच हो तो सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी।

 

ये भी पढ़ें –

Rajasthan Election Survey 2023:बीजेपी को 109 से 119 सीटें मिल सकती हैं,ओपिनियन पोल में रुझान

Rajendra Gudha:सच बोलने की सजा मिली, मैंने हमेशा सच का साथ दिया, मैं ऐसा ही हूं

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button