Nationalराजस्थान

Tina Dabi ने बंद किया इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट:IAS के थे 1.5 मिलियन फॉलोअर्स, ट्रोल होना मानी जा रही वजह

Tina Dabi :  UPSC 2015 बैच की टॉपर IAS टीना डाबी ने अब खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है, बता दें कि वे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी लोकप्रिय थीं। बीते दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले डाबी ने शनिवार को अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए। टीना के साथ उनके मंगेतर आईएएस प्रदीप गावंडे ने भी सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया।

टीना डाबी के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे। इतने ही लोग उनके फेसबुक पेज से जुड़े थे। हाल ही में डाबी ने आईएएस प्रदीप गावंडे से मंगनी की बात शेयर की थी। उन्होंने खुद दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिस पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले थे।

टीना डाबी ने बंद किया इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट

 

ये भी पढ़ें – 12 साल बड़े IAS Pradeep Gawande से दूसरी शादी कर रहीं IAS Tina Dabi ने कहा: शादी जैसा फैसला सिर्फ उम्र डिसाइडिंग फैक्टर नहीं हो सकता

 

IAS प्रदीप गावंडे से शादी की खबर वायरल होने के बाद उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे थे। वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे। अकाउंट बंद करने के पीछे की वजह सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल करना माना जा रहा है।

टीना डाबी ने बंद किया इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट

 

 

IAS गावंडे ने भी बंद किया अकाउंट

डाबी  से शादी की खबरों के बाद सुर्खियों में आए आईएएस गावंडे के भी रातों-रात इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ दिए थे। 24 घंटे के अंदर फॉलोअर्स की संख्या 3154 से बढ़कर 28 हजार से ज्यादा हो गई थी। उन्होंने अपना अकाउंट भी बंद कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें –  IAS टॉपर्स की लव स्टोरी का दी एंड : कोर्ट ने दी TINA DABI और Athar Aamir के तलाक को मंजूरी, 2018 में की थी शादी‚ जानिए कैसे आए थे करीब

 

IAS Pradeep Gawande | Who Is Rajasthan IAS Pradeep Gawande | IAS Officer Tina Dabi Pain Of Divorce | Tina Dabi New | आईएएस टीना टाबी की शादी |  कौन हैं प्रदीप गवांडे | यूपीएससी टॉपर टीना डाबी | tina dabi athar khan divorce news | kaun hain tina dabi ke pati pradeep gawande  | jaipur news  |

 

मुंबई लोकल में रेप : दुष्कर्म के बाद चलती ट्रेन से 24 वर्षीय महिला को फेंका, दो दिन बाद होश आया‚ हालत गंभीर 

 

Like and Follow us on :

Google News |  Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button