Nationalराजस्थान

IAS Tina Dabi के घर किलकारी, पिछले साल की थी दूसरी शादी

यूपीएससी टॉपर टीना डाबी (IAS Tina Dabi) ने खुशखबरी सुनाई है। दरअसल आईएएस टीना जल्‍द ही मां बनने वाली हैं। टीना ने मेटरनिटी लीव के लिए आवेदन किया है। बता दें कि टीना 2016 बैच की आईएएस हैं। पिछले साल उन्होंने अपने से 13 साल बड़े आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की। आईएएस दंपत्ति के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। आईएएस टीना डाबी ने 2015 यूपीएससी में देश में पहला स्थान हासिल किया था। राजस्‍थान मूल की टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं।

 

कुछ ऐसी थी टीना और अतहर की लव स्‍टोरी

उनकी काउंसलिंग के दिन उनके बैच के दूसरे टॉपर अतहर आमिर ने उन्हें पसंद किया। जानकारी के अनुसार वे उसी दिन शाम को टीना के घर पहुंचे और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। टीना ने भी उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली। टीना अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कश्मीरी बहू लिखती थीं और अपने नाम के आगे खान लगाती थीं। टीना को राजस्थान कैडर मिला।

 

दो साल ही चल सका रिश्‍ता

उनके पहले पति अतहर आमिर भी राजस्थान कैडर चुनकर साथ रहने आये थे। इसके बाद दोनों की जोड़ी पूरे देश में मशहूर हो गई थी और उनकी शादी भी पूरे देश में लोगों के बीच चर्चित रही थी लेकिन टीना (IAS Tina Dabi) और अतहर की शादी सिर्फ 2 साल ही चल पाई और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी। दोनों आपसी समझ से तलाक लिया। इस दौरान टीना ने अपने नाम के आगे खान सरनेम लिखना बंद कर दिया था और कश्मीरी बहू का टैग हटा दिया था। 2020 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी और 2021 में दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया। जिसके बाद अतहर ने कैडर बदल लिया और कश्मीर चले गए। वहां उन्होंने डॉ. मेहरीन क़ाज़ी से शादी की।

ऐसे हुई प्रदीप गवांडे से मुलाकात

टीना डाबी (IAS Tina Dabi) ने पिछले साल 22 अप्रैल को अपने से 13 साल बड़े आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी की थी। प्रदीप गवांडे की भी ये दूसरी शादी थी। वह राजस्थान कैडर के आईएएस भी हैं। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। शादी के 14 महीने पूरे होने पर टीना ने खुशखबरी दी है और मैटरनिटी लीव के लिए अप्लाई किया है।

टीना  (IAS Tina Dabi) वर्तमान में जैसलमेर जिले की कलेक्टर हैं। गर्भवती होने के बावजूद भी वह अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। अब वह अपने होने वाले बच्चे को समय देना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने 6 से 8 महीने की मैटरनिटी लीव के लिए आवेदन किया है। उनके अवकाश पर जाने के बाद जैसलमेर के लिए नए कलेक्टर की तलाश तेज हो गई है। गौरतल‍ब है कि पाकिस्तान से आए हिंदुओं को 40 एकड़ जमीन आवंटित कर उन्हें विस्थापित करने के बाद एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद दिया था।

 

मिला था संतान प्राप्‍ति‍ का आशीर्वाद

इस पर टीना डाबी (IAS Tina Dabi) ने समझाया था कि चाहे बेटा हो या बेटी, सभी बराबर हैं। यह मामला काफी चर्चित रहा। हाल ही में टीना (IAS Tina Dabi) की बहन रिया डाबी ने भी अपने बैचमेट मनीष कुमार से कोर्ट मैरिज की है। उनकी बहन ने 22 अप्रैल को शादी रचाई थी।

 

ये भी पढ़ें –

Marital Rape : ये कानून बना तो पति को पहुंचा देगा जेल,जान‍िए मैरिटल रैप के बारे में सबकुछ

महिला आयोग अध्‍यक्ष के विवादित बोल: OYO रूम्स में लड़कियां हनुमानजी की आरती करने तो नहीं जाती होंगी…

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button